Posted inIndian Premier League (IPL)

3 खिलाड़ी जिन्हें नीलामी से हर हाल में खरीदना चाहेंगी नीता अंबानी, इनके लिए तो जरुर लगाएंगी बोली

3 खिलाड़ी जिन्हें नीलामी से हर हाल में खरीदना चाहेंगी Nita Ambani, इनके लिए तो जरुर लगाएंगी बोली

Nita Ambani Can Target These 3 Players: आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन की तारीख सामने आ चुकी है। पहले 13 से 15 दिसंबर के बीच नीलामी होने की जानकारी मिल रही थी लेकिन अब आधिकारिक घोषणा के मुताबिक 16 दिसंबर को मिनी ऑक्शन का आयोजन अबू धाबी में होगा।

मिनी ऑक्शन में सभी का प्रयास जरूरत के हिसाब से खिलाड़ियों को खरीदने का होगा। हालांकि, कुछ टीमों के पास ज्यादा पर्स वैल्यू नहीं है, जिसमें नीता अंबानी (Nita Ambani) के मालिकाना हक़ वाली मुंबई इंडियंस का नाम भी शामिल है।

2.75 करोड़ के पर्स के साथ Nita Ambani ऑक्शन में आएंगी नजर

3 खिलाड़ी जिन्हें नीलामी से हर हाल में खरीदना चाहेंगी Nita Ambani, इनके लिए तो जरुर लगाएंगी बोली

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस ने अपने स्क्वाड के ज्यादातर प्रमुख खिलाड़ियों को बरकरार रखा है। इसी वजह से उसने कुल 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जिसमें कोलकाता नाइट राइडर्स के मयंक मारकंडे, गुजरात टाइटंस के शेरफेन रदरफोर्ड और लखनऊ सुपर जायंट्स के शार्दुल ठाकुर का नाम भी शामिल है। इन तीनों को नीता अंबानी ने ट्रेड के माध्यम से आगामी आईपीएल सीजन के लिए अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया है।

नीता अंबानी (Nita Ambani) ने आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन से पहले अपनी टीम से 8 खिलाड़ियों को रिलीज किया, जिसमें सिर्फ एक खिलाड़ी की कीमत ही 2 करोड़ रूपये है। इसके अलावा अन्य सभी कम कीमत वाले खिलाड़ी ही रिलीज किए गए हैं। आईपीएल की मीडिया रिलीज के मुताबिक, अब मुंबई इंडियंस के पास 2.75 रुपये बचे हुए हैं, जिसमें उन्हें कुल 5 स्लॉट भरने हैं। इसमें एक ही स्लॉट विदेशी खिलाड़ी का है।

सबसे कम पर्स वैल्यू के बावजूद मिनी ऑक्शन में 3 खिलाड़ी ऐसे होंगे, जिनके लिए नीता अंबानी (Nita Ambani) बोली जरूर लगा सकती हैं। इस लेख में हम उनका ही जिक्र करने जा रहे हैं।

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में इन 3 खिलाड़ियों पर रहेगी नीता अंबानी की नजर

1. जॉनी बेयरस्टो

इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को व्हाइट बॉल क्रिकेट का माहिर खिलाड़ी माना जाता है। इसके बावजूद, बेयरस्टो को आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रहना पड़ा था लेकिन फिर उन्हें प्लेऑफ के लिए मुंबई इंडियंस ने अस्थाई रिप्लेसमेंट के रूप में साइन किया था। इस दौरान बेयरस्टो को 2 मैच खेलने को मिले, जिसमें उन्होंने 184.78 के स्ट्राइक रेट से 85 रन बनाए।

मुंबई इंडियंस के पास रयान रिकेल्टन प्राइमरी विकेटकीपर और ओपनर के तौर मौजूद हैं लेकिन अगर उनका बल्ला खामोश रहता है तो फिर बेयरस्टो को आजमाया जा सकता है। इसी वजह से नीता अंबानी (Nita Ambani) बैकअप के लिए बेयरस्टो को खरीदने के लिए जोर लगा सकती हैं।

2. गेराल्ड कोएत्जी

नीता अंबानी (Nita Ambani) ने मिनी ऑक्शन से पहले अपने स्क्वाड में शामिल लिजाड विलियम्स और रीस टॉपली जैसे गेंदबाजों को रिलीज कर दिया है। ऐसे में अब उन्हें एक विदेशी तेज गेंदबाज की जरूरत होगी और उनके लिए गेराल्ड कोएत्जी एक अच्छी पिक हो सकते हैं। 2024 के सीजन में एमआई के लिए खेल चुके कोएत्जी आईपीएल 2025 में गुजरात टाइटंस में शामिल थे लेकिन अब उन्हें रिलीज कर दिया गया है।

ऐसे में मुंबई इंडियंस के लिए गेराल्ड कोएत्जी एक फायदे का सौदा साबित हो सकते हैं। उनके आने से लोअर ऑर्डर में बड़े हिट लगाने का विकल्प भी रहेगा, क्योंकि कोएत्जी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं।

3. विग्नेश पुथुर

बाएं हाथ के 24 वर्षीय स्पिनर विग्नेश पुथुर ने आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस के डेब्यू किया था और 5 मैचों में 6 विकेट लेकर अपनी छाप छोड़ी थी। माना जा रहा था कि पुथुर को रिटेन किया जाएगा लेकिन उन्हें रिलीज कर दिया गया। हालांकि, अब मिनी ऑक्शन में नीता अंबानी (Nita Ambani) एक बार फिर से पुथुर को अपने स्क्वाड का हिस्सा बना सकती हैं। उनके आने से एमआई के गेंदबाजी आक्रमण में विविधता बढ़ जाएगी।

FAQs

IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए मुंबई इंडियंस के पास कितनी धनराशि है?
IPL 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए मुंबई इंडियंस के पास 2.75 करोड़ की धनराशि है।
IPL 2026 का मिनी ऑक्शन कब होना है?
IPL 2026 का मिनी ऑक्शन 22 नवंबर को होना है।

यह भी पढ़ें: शुभमन गिल की चोट पर BCCI ने दिया बड़ा अपडेट, बताया अब कैसी टीम इंडिया के कप्तान की इंजरी

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!