Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 के युवा 3 खिलाड़ी, जो भविष्य में हासिल कर सकते विराट कोहली जैसा कद, इन्ही के पास वो ख़ास काबिलियत

3 Young Players from IPL 2026 Who Could Attain Stature Like Virat Kohli in the Future—They Possess That Special Talent.

Virat Kohli, IPL 2026: इस समय भारत में दुनिया की सबसे बड़ी और सबसे बेहतरीन टी20 लीग आईपीएल खेली जा रही है और आईपीएल में युवा खिलाड़ियों का दमखम देखने को मिल रहा है। इन्हीं युवाओं में से तीन ऐसे खिलाड़ियों के बारे में हम आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए बताने जा रहे हैं, जिनमें भविष्य का विराट कोहली (Virat Kohli) बनने की काबिलियत है। यानी आने वाले समय में वह विराट कोहली जैसा ही डोमिनेंस दिखा सकते हैं।

इन 3 खिलाड़ियों में है Virat Kohli जैसी काबिलियत

These 3 players possess capabilities like Virat Kohli.
These 3 players possess capabilities like Virat Kohli.

यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal)

यशस्वी जायसवाल भारतीय क्रिकेट टीम के लिए तीनों फॉर्मेट खेल चुके हैं और तीनों फॉर्मेट में वह अपनी काबिलियत साबित भी कर चुके हैं। लेकिन लगातार मौके न मिलने के चलते वो इंटरनेशनल लेवल पर तीनों फॉर्मेट में उस तरीके का अपना नाम नहीं बना सके हैं। लेकिन जिस दिन उन्हें लगातार मौके मिलने लगे वो इतिहास रच देंगे।

अब तक यशस्वी जायसवाल ने इस आईपीएल सीजन 3 मैचों में 170 रन बनाए हैं। उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 77 रनों का रहा है। उन्होंने 170 की औसत और 163.46 की स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की है।

समीर रिजवी (Sameer Rizvi)

गरीबी से निकालकर आज दुनिया के सबसे बड़ी टी20 लीग में दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ियों के सामने खेलते नजर आने वाले समीर रिजवी के अंदर भी विराट कोहली (Virat Kohli) जितना नाम बनाने की काबिलियत है। समीर रिजवी आईपीएल 2026 में लगातार मैचों में कमाल कर रहे हैं। दो मैचों में उन्होंने 160 रन बनाए हैं और दोनों बार उनके बल्ले से अर्धशतक आया।

वह अंत तक टिके रहे और टीम को जीत के पार पहुंचाया। उनके बेहतरीन बल्लेबाजी का हर कोई दीवाना हो गया है। सिर्फ इसी सीजन नहीं बल्कि दिल्ली कैपिटल्स के लिए लास्ट सीजन भी उन्होंने कमाल का प्रदर्शन किया था और जिस तरह की उनमें काबिलियत है अगर उन्हें इंडियन टीम में मौका मिला और वह अपने आप को और ग्रूम करते रहे तो विराट जितना नाम कमा सकते हैं।

यह भी पढ़ें: KKR vs LSG: लखनऊ के खिलाफ Kolkata की प्लेइंग इलेवन कुछ ऐसी, रहाणे, ऐलन, रघुवंशी, पॉवेल, रिंकू….

वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Suryavanshi)

इस लिस्ट में तीसरा नाम हम जिस खिलाड़ी का ले रहे हैं वो हैं वैभव सूर्यवंशी। वैभव में सिर्फ विराट कोहली (Virat Kohli) ही नहीं बल्कि क्रिकेट इतिहास के सबसे महान खिलाड़ी बनने की काबिलियत है। बस वैभव को हमेशा अपनी फिटनेस पर ध्यान देना होगा। वैभव तीन मैचों में इस आईपीएल सीजन अब तक 122 रन बना चुके हैं।

15 साल का यह युवा खिलाड़ी बड़े से बड़े टीमों और बड़े से बड़े खिलाड़ियों के सामने डटकर खड़ा रह रहा है। मौजूदा समय के सबसे बेहतरीन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के सामने बल्लेबाज बल्ला उठाने से पहले चार बार सोचते हैं। लेकिन इस बच्चे ने उनके पहले ही ओवर में दो छक्के जड़ दिए थे। आज तक के क्रिकेट इतिहास में कोई बल्लेबाज ऐसा नहीं कर पाया। सिर्फ आईपीएल ही नहीं वैभव हर जगह अपने बल्ले से कमाल कर रहे हैं और उसके बलबूते उन्हें जल्द ही इंडियन टीम में भी मौका मिल सकता है।

FAQs

IPL में किसने सबसे ज्यादा रन बनाए हैं?
विराट कोहली
विराट कोहली की उम्र क्या है?
37 साल

यह भी पढ़ें: बड़ा U-turn! Impact Player Rule पर बोर्ड ने सुनाया अंतिम फैसला, ना रखने का किया फैसला

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!