IPL 2026 को लेकर खबरें तेज हो गई हैं, कुछ दिनों पहले ही कुछ खिलाड़ियों के इंट्रा स्क्वाड ट्रेडिंग की खबरें सामने आई थी। इसके साथ ही यह भी रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि, फ्रेंचाईजियों के द्वारा सभी खिलाड़ियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन कर लिया गया है और नीलामी के पहले टीमों के द्वारा आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, IPL 2025 के लिए मेगा ऑक्शन को आयोजित किया गया था और सभी टीमों ने नए खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया था। मगर कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से सभी को निराश किया। अब खबरें आई हैं कि, IPL 2026 के पहले टीमों के द्वारा स्क्वाड से 5-5 खिलाड़ियों को बाहर करने का विचार कर लिया गया है।
IPL 2026 के पहले हर टीम करेगी 5 खिलाड़ियों को रिलीज

मुंबई इंडियंस
IPL 2025 में मुंबई इंडियंस की टीम का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा था और ये टीम कई सालों के बाद नॉक-आउट स्टेज के लिए क्वालिफ़ाई की थी। मुंबई इंडियंस की टीम को एलिमनेटर मुकाबले में पंजाब किंग्स के हाथों बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा था और छठे खिताब से दूर होना पड़ा था। आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा एक बेहतरीन टीम का गठन किया गया था और सभी को उम्मीद थी कि ये टीम टूर्नामेंट में सबसे बेहतरीन खेल दिखाएगी।
टीम के कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया था। लेकिन दूसरी तरफ कॉर्बिन बॉश, तिलक वर्मा, रीस टॉपले, विल जैक्स और मुजीब जैसे भी खिलाड़ी थे जिन्होंने कुछ खास प्रदर्शन नहीं किया था और खबरें आई हैं कि, इन खिलाड़ियों को IPL 2026 की नीलामी के पहले बाहर किया जाएगा।
चेन्नई सुपर किंग्स
IPL 2025 में चेन्नई की टीम का प्रदर्शन बेहद ही निंदनीय था और इसी वजह से इस टीम को सबसे अधिक ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। यह टीम टूर्नामेंट में प्लेऑफ़ की रेस से बाहर होने वाली पहली टीम बनी थी और कई खिलाड़ियों ने तो प्रदर्शन न करने की कसम खाई थी। खबरें आई हैं कि, IPL 2026 की नीलामी के पहले चेन्नई सुपर किंग्स की मैनेजमेंट के द्वारा भारतीय स्क्वाड से विजय शंकर, डेवोन कॉनवे, रवि चंद्रन अश्विन, दीपक हुडा और राहुल त्रिपाठी जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स
IPL 2025 में कोलकाता की टीम का प्रदर्शन भी कुछ खास नहीं था और ये टीम अंक तालिका के आठवें स्थान पर थी। खबरें आई हैं कि, IPL 2026 के पहले टीम को सशक्त बनाने के लिए कमर कस ली गई है और कई खिलाड़ियों को मैनेजमेंट के द्वारा स्क्वाड से बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। खबरों की मानें तो कोलकाता की मैनेजमेंट के द्वारा मोइन अली, रमन दीप सिंह, क्विंटन डी कॉक, स्पेंसर जॉनसन और वेंकटेश अय्यर जैसे खिलाड़ियों को बाहर किया जाएगा।
सन राइजर्स हैदराबाद
आईपीएल 2025 में हैदराबाद की टीम ने भी अपने प्रदर्शन से सभी को मायूस किया था और ये टीम पॉइंट्स टेबल के छठे स्थान पर काबिज थी। इस टीम के बारे में यह कहा जा रहा है कि, IPL 2026 के पहले टीम मैनेजमेंट के द्वारा स्क्वाड से 6 खिलाड़ियों को रिलीज किया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, हैदराबाद की मैनेजमेंट के द्वारा ईशान किशन, मोहम्मद शमी, नीतीश कुमार रेड्डी, एडम जंपा और अभिनव मनोहर जैसे खिलड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
गुजरात टाइटंस
शुभमन गिल की कप्तानी वाली गुजरात टाइटंस के हवाले से भी यह खबर आई है कि, टीम मैनेजमें के द्वारा आईपीएल 2025 में खराब प्रदर्शन करने वाले कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो गुजरात मैनेजमेंट के द्वारा राहुल तेवतिया, राशिद खान, करीम जन्नत, शाहरुख खान और ईशांत शर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आईपीएल 2025 में गुजरात की टीम ने अंक तालिका के तीसरे स्थान पर अभियान को समाप्त किया था।
लखनऊ सुपर जाइंट्स
IPL 2026 के पहले लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीम भी एक्शन में आ सकती है और इस सीजन खराब खेल दिखाने वाले कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाते हुए दिख सकती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, लखनऊ सुपर जाइंट्स की मैनेजमेंट के द्वारा नीलामी के पहले कप्तान ऋषभ पंत, तेज गेंदबाज मयंक यादव, डेविड मिलर, शमर जोसेफ और रवि बिश्नोई जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा सकती है।
राजस्थान रॉयल्स
राजस्थान की टीम मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2026 के पहले कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि पल के इस सत्र में खेलते हुए राजस्थान की टीम ने अपने अभियान को 9वें स्थान में समाप्त किया था। रिपोर्ट्स की मानें तो राजस्थान रॉयल्स की टीम मैनेजमेंट के द्वारा ध्रुव जूरेल, शिमरन हेटमायर, नीतीश राणा, क्वेन मफाका और तुषार देशपांडे जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु
IPL 2026 के पहले विजेता रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के द्वारा भी स्क्वाड में कई बड़े बदलाव किए जा सकते हैं। कहा जा रहा है कि, बैंगलुरु की टीम मैनेजमेंट के द्वारा लेग स्पिनर सुयश शर्मा, ऑलराउंडर लियाम लिविंगस्टन, रासिख सलाम डार, नुवान तुशारा और यश दयाल जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। बैंगलुरु की टीम के लिए यश दयाल का प्रदर्शन ठीक था मगर इसके बावजूद भी इनके बाहर होने की खबरें आई हैं।
पंजाब किंग्स
IPL 2025 की फाइनलिस्ट पंजाब किंग्स के बारे में भी यह कहा जा रहा है कि, इस सत्र में लगातार फ्लॉप खेल दिखाने वाले कई खिलाड़ियों को फ्रेंचाइजी के द्वारा IPL 2026 के पहले रिलीज कर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स की मानें तो पंजाब किंग्स की मैनेजमेंट के द्वारा मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, अजमतुल्लाह उमरजई, यश ठाकुर और एरॉन हार्डी जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
दिल्ली कैपिटल्स
IPL 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का भी प्रदर्शन कुछ खास नहीं था और खबरें आई हैं कि, अगले सीजन के पहले इस टीम के भी कई खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो IPL 2026 की नीलामी के पहले दिल्ली कैपिटल्स की मैनेजमेंट के द्वारा स्क्वाड से मुकेश कुमार, दुश्मंथा चमीरा, टी. नटराजन, मोहित शर्मा और फ़ाफ डु प्लेसिस जैसे खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।
इसे भी पढ़ें – West Indies vs Pakistan, 2nd ODI, Match Prediction: दोनों में से इस टीम को मिलेगी जीत, 300 रन नहीं बनेगा इतने रन का स्कोर