Posted inIndian Premier League (IPL)

PSL को 5 खिलाड़ियों ने दिखाया ठेंगा, 2 की IPL में एंट्री, 3 अभी भी फ्रेंचाइजी के रडार पर

5 Players Snub the PSL; 2 Enter the IPL, While 3 Remain on Franchises' Radar.

IPL vs PSL: इंडियन प्रीमियर लीग और पाकिस्तान सुपर लीग को लेकर अक्सर दोनों देशों के फैंस एक दूसरे से भिड़ते रहते हैं। कई पाकिस्तानी फैंस पीएसएल को आईपीएल से सुपीरियर बताते हैं। हालांकि इसमें उतनी ही सच्चाई है, जितनी पाकिस्तान का चांद पर कदम रखना।

आईपीएल ब्रांड वैल्यू से लेकर क्वालिटी और हर चीज में टॉप नॉच है। आईपीएल दुनिया की सबसे बेहतरीन टी20 लीग का दर्जा हासिल किए हुए बैठी है। जबकि पाकिस्तान टॉप 10 टी20 लीग में ब्रांड वैल्यू के हिसाब से 10वें पायदान पर है और इसकी झलक भी देखने को मिल रही है। हाल ही में पीएसएल के पांच खिलाड़ियों ने अंतिम समय पर अपनी फ्रेंचाइजियों को टाटा बाय-बाय बोल दिया है, जिसके बाद कुछ तो आईपीएल में आ गए हैं और कुछ अभी भी टीम्स के रडार पर हैं और जल्द आईपीएल को ज्वाइन कर सकते हैं।

इन पांच खिलाड़ियों ने छोड़ा PSL

These Five Players Opt Out of the PSL
These Five Players Opt Out of the PSL

ब्लेसिंग मुज़ारबानी (Blessing Muzarabani)

बता दें कि जिन पांच खिलाड़ियों ने पीएसएल छोड़ा है, उनमें सबसे पहला नाम ब्लेसिंग मुज़ारबानी का है। ब्लेसिंग मुज़ारबानी पीएसएल को छोड़ आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स का हिस्सा बन गए हैं। वो पीएसएल में इस्लामाबाद यूनाइटेड्स का हिस्सा थे।

गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie)

पीएसएल को छोड़ने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में दूसरा नाम गुडाकेश मोती का है। गुडाकेश मोती लाहौर कलंदर्स का हिस्सा थे। लेकिन अब उन्होंने टीम को छोड़ दिया है और वह लखनऊ सुपर जाइंट्स का हिस्सा बन सकते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो वो बहुत जल्द वनिंदू हसरंगा की जगह ले सकते हैं।

दासुन शनाका (Dasun Shanaka)

श्रीलंका क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान दासुन शनाका पीएसएल 2026 में लाहौर कलंदर्स का हिस्सा थे। लेकिन उन्होंने इस टीम को छोड़ दिया है और वह अब राजस्थान रॉयल्स का हिस्सा बनने जा रहे हैं। दासुन शनाका को सैम कुरेन के रिप्लेसमेंट के तौर पर आरआर अपने स्क्वाड में शामिल कर रही है।

यह भी पढ़ें: KKR की प्लेइंग XI का ऐलान, रहाणे-एलन करेंगे ओपन, साइफर्ट को नहीं मिला मौका

स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson)

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज स्पेंसर जॉनसन क्वेटा ग्लैडिएटर्स का हिस्सा थे। लेकिन उन्होंने भी टीम को छोड़ दिया है। खबरें हैं कि स्पेंसर जॉनसन आईपीएल 2026 में सीएसके की ओर से खेलते दिखाई दे सकते हैं। अभी रिपोर्ट्स की मानें तो CSK की फ्रेंचाइजी नाथन एलिस के रिप्लेसमेंट के तौर उन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाने के लिए बातचीत में लगी हुई है।

जेक फ्रेजर-मैक्गर्क (Jake Fraser-McGurk)

इस लिस्ट के अगले खिलाड़ी हैं जेक फ्रेजर-मैक्गर्क। जेक फ्रेजर-मैक्गर्क रावलपिंडी का हिस्सा थे। लेकिन उन्होंने भी अंतिम मौके पर निजी कारणों का हवाला देते हुए आपने आप को बाहर कर लिया है। आईपीएल में वह किस टीम का हिस्सा बनेंगे अभी यह पता नहीं है। लेकिन काफी आसार हैं कि वह किसी प्लेयर के रिप्लेसमेंट के तौर पर एंट्री मार सकते हैं।

FAQs

आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?

28 मार्च

यह भी पढ़ें: फेक न्यूज से नाराज विराट कोहली, इंस्टा स्टोरी में दिखाई सच्चाई, फर्जी खबर फैलाने वाली वेबसाइट को किया बेनकाब

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!