Posted inIndian Premier League (IPL)

6,6,6,6,6,6,6…. RCB के इंट्रा स्क्वाड मैच में छाए Jitesh Sharma, सिर्फ 37 गेंदों की पारी में ही उड़ाए गेंदबाजों के होश

6, 6, 6, 6, 6, 6, 6... Jitesh Sharma steals the show in RCB's intra-squad match, leaving the bowlers shell-shocked with an innings of just 37 balls.

Jitesh Sharma, RCB: आरसीबी के उपकप्तान जितेश शर्मा ने आईपीएल 2025 सीजन में इस टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। जितेश शर्मा ने बीते सीजन विकेट के पीछे और अपने फिनिशिंग एबिलिटी से काफी बेहतरीन प्रदर्शन किया था।

यही नहीं बल्कि फाइनल मुकाबले में भी उन्होंने 10 गेंद में दो चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर टीम को जीत दिलाने में काफी बड़ा रोल अदा किया था और अब एक बार फिर वो बड़ी भूमिका निभाते नजर आ सकते हैं, क्योंकि हाल ही में हुए प्रैक्टिस मैच में उन्होंने 81 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल बता दिया है कि यह आईपीएल सीजन भी उन्हीं का होने वाला है।

Jitesh Sharma ने खेली 81 रन की पारी

Jitesh Sharma played an innings of 81 runs.
Jitesh Sharma played an innings of 81 runs.

बता दें कि आईपीएल 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और उससे पहले सभी टीमों में अपनी तैयारियां जोरों शोरों से शुरू कर दी हैं। इन्हीं तैयारियों के तहत सभी टीमें इंट्रा स्क्वाड मैच खेल रही हैं। इसी दौरान अपने होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आरसीबी भी इंट्रा स्क्वाड मैच खेलते नजर आ रही है।

इसी दौरान हाल ही में जब आरसीबी का इंट्रा स्क्वाड प्रैक्टिस मैच हुआ तो उस दौरान जितेश शर्मा ने 37 गेंदों में 81 रन की लाजवाब पारी खेली और अपने फैंस को यह आश्वासन दिया कि चिंता की कोई जरूरत नहीं है। यह टीम इस बार भी अच्छा करेगी और एट लास्ट खिताब जीतेगी।

विराट कोहली भी कर चुके हैं पहले ही प्रिडिक्शन

मालूम हो कि हाल ही में मिस्टर 360 नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ने बताया था कि विराट कोहली हमेशा उनसे कहते हैं कि अगर उनकी टीम ने एक आईपीएल ट्रॉफी जीत ली तो लगातार तीन चार ट्रॉफी जीत सकती है। ऐसे में अब जब आरसीबी एक ट्रॉफी जीत गई है, तो इस आईपीएल सीजन भी ट्रॉफी जीत सकती है और अपना डोमिनेंस दिखा सकती है।

यह भी पढ़ें: ‘ये IPL टीम टॉप-4 क्या TOP-6 में भी नहीं पहुंचेगी…’ अश्विन का विवादित बयान वायरल, इस टीम को बद्दुआ देते आए नजर

अब तक आईपीएल में बनाए हैं कुल 991 रन

ज्ञात हो कि जितेश शर्मा ने आईपीएल में अब तक 55 मैचों की 47 पारियों में कुल 991 रन बना रखे हैं। उनका बेस्ट स्कोर 85 रनों का है। उनके बल्ले से आईपीएल हिस्ट्री में सिर्फ एक अर्धशतक आया है। उनका औसत 25.41 जबकि स्ट्राइक रेट 157.05 का है। बीते आईपीएल सीजन आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने 15 मैचों में 261 रन बनाए थे। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 11 पारियों में किया था। खास बात यह रही थी कि वो चार बार नाबाद लौटे थे। उन्होंने बीते सीजन 19 कैच लपके थे और एक स्टंपिंग की थी।

एसआरएस से खेलेगी अपना पहला मैच

बताते चलें कि आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु अपने अभियान की शुरुआत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ मुकाबला से करने वाली है। दोनों टीमें 28 मार्च शाम 7:30 बजे एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में एक दूसरे के आमने-सामने होंगी। तो देखना काफी दिलचस्प रहेगा कि कौन जीतेगा और एक दमदार शुरुआत करेगा।

FAQs

आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
28 मार्च

यह भी पढ़ें: भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज का ऐलान, टीम इंडिया के कप्तान-उपकप्तान के नाम भी आए सामने

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!