KL Rahul: अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में इस समय दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) और गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) ने एक बेहतरीन शतक जड़ दिया है। राहुल ने महज 60 गेंद में 100 रन का आंकड़ा पार कर दिया है और शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है।
KL Rahul ने जड़ा दमदार शतक
गुजरात टाइटंस के खिलाफ मुकाबले में केएल राहुल (KL Rahul) ने 60 गेंद में 102 रन की पारी खेल अपना शतक पूरा किया। उन्होंने इस दौरान चौके-छक्कों की भरपूर बारिश की। जीटी के खिलाफ अपना शतक पूरा करने के लिए उन्होंने 12 चौके और 4 गगनचुंबी छक्के जड़े। इस मैच में शतक जड़ने के साथ ही उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिए। लेकिन उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बनाया, जो कोई भी खिलाड़ी अब तक नहीं बना सका है।
𝙎𝙩𝙖𝙣𝙙 𝙪𝙥 𝙖𝙣𝙙 𝘼𝙥𝙥𝙡𝙖𝙪𝙙 👏
An innings of the highest caliber from KL Rahul 🫡
Updates ▶ https://t.co/4flJtatmxc #TATAIPL | #DCvGT | @DelhiCapitals | @klrahul pic.twitter.com/rV2aWxxJZk
— IndianPremierLeague (@IPL) May 18, 2025
केएल राहुल ने बनाया अनोखा रिकॉर्ड
केएल राहुल (KL Rahul) ने आज के इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स की ओर से शतक जड़ने के साथ ही तीन फ्रेंचाइजी के लिए शतक जड़ने का रिकॉर्ड बना दिया। राहुल दिल्ली कैपिटल्स के अलावा लखनऊ सुपर जाइंट्स और पंजाब किंग्स के लिए भी शतक जड़ चुके हैं। उन्होंने आईपीएल 2022 में लखनऊ सुपर गायंट्स के लिए दो शतक जड़ा था। वहीं उन्होंने साल 2019 और 20 सीजन में पंजाब किंग्स के लिए एक-एक शतक जड़ा था।
आईपीएल में अब उनके नाम कुल पांच शतक हो गए हैं। वह आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। साथ ही साथ इंडियन टी20 क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
– 2 Hundreds at Punjab Kings.
– 2 Hundreds at Lucknow Super Gaints.
– 1 Hundred at Delhi Capitals.KL Rahul has Hundreds in 3 different teams in IPL History 🔥 pic.twitter.com/2YiHN2L7tC
— Johns. (@CricCrazyJohns) May 18, 2025
टी20 में सबसे ज़्यादा शतक (भारतीय)
- 9 – विराट कोहली
- 8 – रोहित शर्मा
- 7 – अभिषेक शर्मा
- 7 – केएल राहुल*
आईपीएल में सबसे ज़्यादा शतक
- 8 – विराट कोहली
- 7 – जोस बटलर
- 6 – क्रिस गेल
- 5 – केएल राहुल*
65 गेंद में बनाए 112 रन
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए केएल राहुल (KL Rahul) ने इस मैच में 65 गेंद में नाबाद 112 रनों की पारी खेली है। उन्होंने इस दौरान 14 चौके और 4 छक्के जड़े हैं। उनका स्ट्राइक रेट 172.31 का रहा है और उनकी पारी की बदौलत उनकी टीम ने 199-3 रन बना डालें हैं। ऐसे में देखना होगा कि उनकी टीम अब उनके शतक के बदौलत यह मैच जीत सकेगी या फिर नहीं।
यह भी पढ़ें: IPL 2025 के बीच काव्या मारन के लिए बुरी खबर, SRH का ओपनर बल्लेबाज पाया गया कोरोना पॉजिटिव