Mumbai Indians: आईपीएल 2025 (IPL 2025) मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए मिला जुला साल रहा। सीजन के शुरु में मुंबई का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक था लेकिन उसके बाद मुंबई एक्प्रेस ने अपनी रफ्तार पकड़ी और प्लेऑफ का रास्ता सफर तय किया। हालांकि टीम क्वालिफायर 2 में बाहर हो गई।
टीम के इस खराब प्रदर्शन के पीछे कई खिलाड़ियों का हाथ था। जिन्हें मंबई ने खरीदा तो उम्मीदों के साथ था लेकिन उन खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजी को निराश किया। जिस कारण अब अगले साल फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है। मुंबई इंडिया अगले साल इन 9 खिलाड़ियों को IPL 2026 ऑक्शन से पहले ही रिलीज कर सकती है।
IPL 2026 ऑक्शन से पहले मुंबई इंडियंस रिलीज होंगे
इस साल आईपीएल (IPL 2025) में एक अलग ही रोमांच देखने को मिला। फैंस को जिन टीमों से उम्मीद थी वह टीम नहीं बल्कि उनसे बिलकुल विपरित टीम ने इस साल शानदार आईपीएल में प्रदर्शन किया। शुरु मे चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) जैसे टीमों को देखकर लग रहा था जैसे वह पहले ही रेस से बाहर हो जाएंगी और हुआ भी कुछ हद तक ऐसा ही।
चेन्नई सुपर किंग्स ने पहले ही बाहर हो गई हालांकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने कमबैक किया। हालांकि यह कमबैक मुबई की जीत में नहीं बदल पाई। जिस कारण अब मुंबई इंडियंस इस सीजन अपने 9 फ्लॉप खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है। जिससे अगले साल ऑक्शन में उनका पर्स कुछ भारी रहे। बोर्ड जिन 9 खिलाड़ियो को रिलीज करेगी उनमें रॉबिन मिंज, दीपक चाहर, रीस टॉपले, कर्ण शर्मा, विल जैक्स, रियान रिकल्टन, मुजीब उर रहमान, नमन धीर और अर्जुन तेंदुलकर जैसे खिलाड़ी शामिल।
यह भी पढ़ें: गिल, बुमराह, हर्षित, प्रसिद्ध, सूर्या (कप्तान)…एशिया कप 2025 के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड घोषित
फ्लॉप थे सभी खिलाड़ी
इन 9 खिलाड़ियों ने आईपीएल 2025 (IPL 2025) में सभी को बेहद निराश किया था। रॉबिन मिंज को कई मैच में खेलने का मौका दिया गया लेकिन उन्होंने सभी मैच में टीम के निराशा ही दी। उन्हें 2 मैच में खेलने का मौका मिला और दोनो ही मैच में वह जल्दी ही आउट हो गए। उन्होंने 2 मैच में केवल 6 रन ही बनाए।
वहीं दीपक चाहर ने 14 मैच में महज 11 विकेट ही चटकाए थे। इसके अलावा रीस टॉपले ने इस साल एमआई के लिए केवल एक ही मैच खेला जिसमें वह काफी महंगे साबित हुए और उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इस सूची में शुमार विल जैक्स ने 13 मैच में केवल 233 रन ही बनाए।
अगले सीजन कमबैक करेगी Mumbai Indians
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) इस सीजन भले ही बाद में पटरी पर वापस आ गई थी लेकिन वह ट्रॉफी जीतने के लिए काफी नहीं थी। टीम का प्रदर्शन शुरुआती मैच में बेहद निराशाजनक रहा था। उससे पहले साल 2024 में टीम को लीग स्टेज से ही बाहर होना पड़ा था जिसके बाद फैंस हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर सवाल खड़े कर रहे थे।
अब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अगले साल और मजबूती के साथ लीग में उतने का प्रयास करेगी। 5 बार की आईपीएल विजेता मुंबई इंडियंस अगले अपने नाम एक और ट्रॉफी करने के इरादे से उतरेगी।
यह भी पढ़ें: शमी-केएल का आखिरी मौका, तो खूंखार तेज गेंदबाज की वापसी….एशिया कप 2025 के लिए टीम हुई फाइनल