Gautam Gambhir: टी20 क्रिकेट में गौतम गंभीर को बेहद सफल माना जाता है। गंभीर ने बतौर खिलाड़ी इस फॉर्मेट में काफी सफलता हासिल की है। 2007 के टी20 वर्ल्ड कप में उन्होंने टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी। वहीं, कप्तान के रूप में उन्होंने दो बार आईपीएल का टाइटल भी जीता है। इसके अलावा कोलकाता नाइट राइडर्स के साथ मेंटर के रूप में 2024 में ख़िताब जीता था।
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के मार्गदर्शन में कोलकाता नाइट राइडर्स ने जिस तरह का प्रदर्शन किया, उससे बीसीसीआई भी काफी प्रभावित दिखी और उसने गंभीर को तुरंत ही टीम इंडिया का हेड कोच बना दिया। हालांकि, अब टी20 वर्ल्ड कप के बीच एक अहम जानकारी सामने आई है और बताया जा रहा है की गंभीर को राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के लिए एक आकर्षक प्रस्ताव भी भेजा है।
राजस्थान रॉयल्स के तीन नए मालिकों में से एक ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को साथ जोड़ने की जताई इच्छा

दरअसल, आईपीएल 2008 की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स को जल्द ही नए मालिक मिलने वाले हैं। इसी वजह से टीम का मैनेजमेंट भी बदल जाएगा। दैनिक जागरण की रिपोर्ट के अनुसार, नया प्रबंधन चाहता है कि गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) पार्टनर बनने के साथ-साथ मेंटर और सीईओ भी बने। इसको लेकर राजस्थान रॉयल्स के तीन नए मालिकों में से एक गंभीर के पास प्रस्ताव भी भेजा है। हालांकि, गौतम के लिए अभी इस भूमिका को अपनाना संभव नहीं होगा, क्योंकि वर्तमान में वो टीम इंडिया के हेड कोच हैं।
जानकारी के अनुसार, राजस्थान रॉयल्स के सभी शेयर होल्डर अपना हिस्सा नए मालिकों को बेच रहे हैं। ऐसे में अब जो नए मालिक आने वाले हैं, उनमें से एक ने गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) को टीम में दो-तीन प्रतिशत की हिस्सेदारी के अलावा मेंटर और सीईओ बनने का प्रस्ताव भी दिया है।
भारतीय टीम के साथ अपनी प्रतिबद्धता के कारण राजस्थान रॉयल्स से गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) का जुड़ना मुश्किल
गौतम गंभीर आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त करने के बावजूद राजस्थान रॉयल्स के साथ नहीं जुड़ सकते हैं। इसके पीछे अहम वजह लोढ़ा समिति के द्वारा बनाए गए नियम हैं, जिसमें साफ़ कहा गया है कि टीम इंडिया के साथ रहने वाला कोई सदस्य आईपीएल फ्रेंचाइजी की एक साथ जिम्मेदारी नहीं ले सकता है। यानी सरल शब्दों में कहें तो गंभीर जब तक भारत के हेड कोच पर रहेंगे, तब तक वो राजस्थान रॉयल्स या फिर किसी भी अन्य आईपीएल फ्रेंचाइजी के साथ नहीं जुड़ पाएंगे।
गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) के करीबी सूत्रों ने अभी तक मामले पर कुछ भी नहीं कहा है। ऐसे में कुछ भी कहना मुश्किल है कि गंभीर इस डील को लेकर क्या सोच रहे हैं। बता दें कि गंभीर को 2027 के अंत तक के लिए भारत की पुरुष क्रिकेट टीम की जिम्मेदारी मिली है। इसके बाद, 2028 में ओलंपिक गेम्स का आयोजन भी होना है, जिसमें इस बार क्रिकेट भी शामिल है। ऐसे में गंभीर के कार्यकाल को ओलंपिक तक भी बढ़ाया जा सकता है।
फिलहाल गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग में टीम इंडिया टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हिस्सा ले रही है और काफी अच्छा प्रदर्शन भी कर रही है। भारत ने ग्रुप स्टेज में अभी तक सभी मैच जीते हैं और सुपर-8 में स्थान भी पक्का कर लिया है। टीम इंडिया का आखिरी ग्रुप मुकाबला 18 फरवरी को नीदरलैंड से होना है।
FAQs
गौतम गंभीर को किस IPl टीम की तरफ से बड़ी डील ऑफर हुई है?
टीम इंडिया के हेड कोच के रूप में गौतम गंभीर का कार्यकाल कब तक है?
यह भी पढ़ें: क्वालीफिकेशन पर मुहर! 6 टीमों ने किया ऑफिशियली क्वालीफाई, 8 का T20 World Cup से सफर खत्म