IPL 2026: 28 मार्च से आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने जा रही है और इसके लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। लेकिन इससे पहले एक ऐसी खबर सामने आई है, जिससे फैंस की एक्साइटमेंट और ज्यादा बढ़ गई है। आईपीएल 2026 से पहले भारत के एक स्टार खिलाड़ी के घर लक्ष्मी का आगमन हुआ है। भारतीय क्रिकेट टीम के जीत में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार खिलाड़ी तीसरी बार पिता बने हैं।
इस खिलाड़ी के घर आई लक्ष्मी
दरअसल, भारतीय टीम के जिस खिलाड़ी के घर नन्ही परी का जन्म हुआ है वो कोई और नहीं बल्कि दिनेश कार्तिक हैं। आईपीएल 2026 में आरसीबी के कोचिंग स्टाफ के अहम सदस्य दिनेश कार्तिक ने सोशल मिडिया के जरिए बेटी की जन्म की जानकारी दी। इसके बाद से ही लोग उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं। भारत के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक और स्क्वैश की स्टार दीपिका पल्लीकल ने अपनी बेटी राहा पल्लीकल कार्तिक के जन्म की जानकारी दी।
कार्तिक-दीपिका ने किया बेटी का स्वागत

दिनेश कार्तिक और दीपिका पल्लीकल ने सोशल मीडिया पर अपनी खुशी और कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने अपनी बेटी का परिचय अपने जुड़वां बेटों, कबीर और ज़ियान की छोटी बहन के रूप में कराया।
उन्होंने लिखा, “दिल में आशीर्वाद और शब्दों से परे आभार के साथ, हम अपनी प्यारी बेटी का इस दुनिया में खुशी-खुशी स्वागत करते हैं। कबीर और ज़ियान अपनी छोटी बहन, राहा पल्लीकल कार्तिक का परिचय कराते हुए बहुत उत्साहित हैं। प्यार, दीपिका और दिनेश।”
बता दें कि दोनों ने 25 अगस्त, 2015 को पारंपरिक हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों के अनुसार शादी की और साल 2021 में अपने जुड़वां बच्चों का इस दुनिया में स्वागत किया।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें: टीम इंडिया का स्टार क्रिकेटर बन गया था दारुबाज, हर रोज पीता था एक बोतल, अब बोला ‘मैंने शराब छोड़ दी…’
28 मार्च से शुरू होगा आईपीएल 2026
बताते चलें कि आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है और इस बार के टूर्नामेंट के सबसे पहले मैच में हमें आरसीबी की टीम सनराइजर्स हैदराबाद से भिड़ते नजर आएगी। RCB-SRH का यह मैच इसके होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी, स्टेडियम, बेंगलुरु में खेला जाएगा। इस बार आरसीबी चैंपियन के तौर पर मैदान पर उतरेगी। तो देखना होगा कि इस सीजन यह टीम किस तरीके का प्रदर्शन करेगी।
🚨 VIRAT KOHLI ARRIVES IN BENGALURU TO JOIN RCB CAMP 🚨
– The King has arrived! Virat Kohli has reached Bengaluru to join the RCB training camp ahead of IPL 2026! 🤯🔥
Is this another 900+ madness season like 2016, Kohli fans? 🥶pic.twitter.com/XfPvK56LjM
— Sam (@Cricsam01) March 18, 2026
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: रोहित-सूर्या-बुमराह? अब जाकर सुलझ गई पूरी गुत्थी, फाइनल हुआ मुंबई इंडियंस के वाइस-कैप्टन का नाम