Mumbai Indians: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 से पहले पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) अपने स्क्वाड के कई खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है।
एमआई की फ्रेंचाइजी पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और अर्जुन तेंदुलकर के अलावा आठ अन्य खिलाड़ियों को भी टीम से बाहर का रास्ता दिखा सकती है। तो आइए जानते हैं कि वह आठ खिलाड़ी कौन हैं, जिसे मुंबई की टीम बाहर कर सकती है।
इन-इन खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है Mumbai Indians
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
रोहित शर्मा की उम्र अब काफी अधिक हो गई है। आईपीएल 2026 के दौरान वह 38 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनका पहले जैसे अच्छा प्रदर्शन कर पाना काफी मुश्किल रहेगा। वैसे भी उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। इसी वजह से यह टीम ने ड्रॉप कर सकती है।
अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar)
लास्ट कई सीजन से अर्जुन तेंदुलकर लगातार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन उन्हें खेलने का काफी कम मौका मिलता। आईपीएल 2025 के दौरान उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। इस वजह से यह फ्रेंचाइजी उन्हें रिलीज कर सकती है और वह किसी अन्य टीम का हिस्सा बन सकते हैं।
रॉबिन मिंज (Robin Minz)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने रॉबिन मिंज को काफी उम्मीद के साथ खरीदा था। लेकिन उनका प्रदर्शन काफी ज्यादा खराब रहा। वह आईपीएल 2025 सीजन में दो मैचों में महज छह रन बना सके। इस वजह से उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
मुजीब उर रहमान (Mujeeb Ur Rahman)
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर मुजीब उर रहमान आईपीएल 2025 में मुंबई के लिए एक मैच खेलते दिखाई दिए और इस दौरान उन्होंने सिर्फ एक विकेट लिया। इस बीच उनकी इकोनॉमी 14 की रही। यही वजह है कि उन्हें भी रिलीज किया जा सकता है।
तिलक वर्मा (Tilak Varma)
मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम तिलक वर्मा को भी रिलीज कर सकती है क्योंकि तिलक बीते सीजन कई माचो में काफी खराब प्रदर्शन करते नजर आए थे साथ-साथ उनका कप्तान हार्दिक पांड्या से भी मनमुटाव हो गया था
यह भी पढ़ें: मर्डर का प्लान? मोहम्मद शमी की Ex पत्नी हसीन जहां के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर, जानिए पूरा मामला
सत्यनारायण राजू (Satyanarayana Raju)
सत्यनारायण राजू एक युवा खिलाड़ी है, जिन्हें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने आईपीएल 2025 ऑक्शन के दौरान अपनी टीम का हिस्सा बनाया था। लेकिन वह
दो मैच में सिर्फ एक विकेट ही ले सके और उनकी इकोनॉमी 13 से ऊपर की रही, जिस वजह से यह टीम उन्हें रिलीज कर सकती है।
करण शर्मा (Karn Sharma)
करण शर्मा की बात करें तो उनकी उम्र 37 साल है और आईपीएल 2025 सीजन में उन्होंने 6 मैचों में 7 विकेट जरूर चटकाए। लेकिन बढ़ती उम्र और टीम कॉन्बिनेशन की वजह से उन्हें रिलीज किया जा सकता है।
रीस टॉप्लेय् (Reece Topley)
इंग्लिश तेज गेंदबाज रीस टॉप्लेय् को भी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) रिलीज कर सकती है। लास्ट सीजन रीस टीम का हिस्सा था। लेकिन एक भी मैच में वह खेलते नजर नहीं आए। यानी मुंबई को इस समय उनकी कोई भी जरूरत नहीं है और इस वजह से उन्हें भी रिलीज कर मुंबई अपना फंड थोड़ा बड़ा कर सकती है, ताकि वह इस सीजन और अच्छे प्लेयर खरीद सके।
राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa)
राज अंगद बावा से मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को काफी उम्मीद थी। लेकिन वह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके। राज अंगद तीन मैचों में महज 8 रन भी बना सके। वहीं उन्हें गेंदबाजी का मौका नहीं मिला, जिस वजह से गेंदबाजी में उनके स्तर का पता नहीं चल सका। लेकिन ओवरऑल उन्होंने कुछ खास नहीं किया, जिस वजह से उनका रिलीज होना तय माना जा रहा है।
दीपक चाहर (Deepak Chahar)
दीपक ने आईपीएल 2025 सीजन की शुरुआत तो काफी बेहतरीन की थी। लेकिन धीरे-धीरे वह फ्लॉप होते चले गए और आईपीएल 2025 सीजन की समाप्ति के बाद उन्होंने 14 मैचों में सिर्फ 11 विकेट चटकाए। इस दौरान उनकी इकोनॉमी 9 से ऊपर की रही। इस वजह से एमआई उन्हें रिलीज कर किसी अन्य प्लेयर पर दाव लगा सकती है।
यह भी पढ़ें: रणजी खेलने लायक नहीं है ये खिलाड़ी, पिछले 3 टेस्ट से हो रहा फ्लॉप, चौथे में भी मौका दे रहे कोच गंभीर