Posted inIndian Premier League (IPL)

इधर टीम इंडिया बनी चैंपियन, उधर Abhishek Sharma को मिला बड़ा तोहफा, चुने गए नए कप्तान

As Team India becomes champions, Abhishek Sharma receives a major gift—he has been named the new captain.

Abhishek Sharma Captain: हाल ही में अभिषेक शर्मा भारतीय क्रिकेट टीम के साथ टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ट्रॉफी उठाने में सफल रहे। अभिषेक ने अपने क्रिकेट करियर में पहली बार कोई आईसीसी ट्रॉफी पर कब्जा जमाया और अब उन्हें काफी बड़ा इनाम भी मिल गया है। वो कप्तान बनने जा रहे हैं।

कप्तान बनने जा रहे हैं Abhishek Sharma

Sunrisers Hyderabad's current captain, Pat Cummins, will be unavailable for the 2026 IPL season; consequently, the franchise has decided to appoint Abhishek Sharma as its captain.
Sunrisers Hyderabad’s current captain, Pat Cummins, will be unavailable for the 2026 IPL season; consequently, the franchise has decided to appoint Abhishek Sharma as its captain.

जानकारी के अनुसार सनराइजर्स हैदराबाद के मौजूदा कप्तान पैट कमिंस आईपीएल 2026 सीजन के लिए मौजूद नहीं रह सकेंगे, जिस वजह से इस फ्रेंचाइजी ने अभिषेक शर्मा को अपना कप्तान बनाने का निर्णय किया है। हालांकि आधिकारिक तौर पर अभी इसकी पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन रिपोर्ट्स है कि अभिषेक ही हमें कप्तानी करते नजर आने वाले हैं।

ईशान किशन बन सकते हैं उपकप्तान

रिपोर्ट्स की मानें तो सनराइजर्स हैदराबाद की फ्रेंचाइजी ओनर काव्या मारन ने पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में अभिषेक शर्मा को कप्तान जबकि ईशान किशन को उपकप्तान बनाने का निर्णय किया है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि ये उल्टा हो सकता है यानी ईशान किशन कप्तान और अभिषेक शर्मा उपकप्तान बन सकते हैं। हालांकि असल में क्या होगा इसका पता बाद में चलेगा। लेकिन पैट कमिंस का बाहर होना टीम के लिए काफी बड़ा झटका है।

यह भी पढ़ें: गेल के 175 रनों का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं वैभव, जानें कौन है आईपीएल में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले टॉप 3 बल्लेबाज

अंतिम मैचों के लिए हो सकते हैं शामिल

ज्ञात हो कि पैट कमिंस इंजरी के कारण आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस करने के बाद अंतिम मैचों के लिए मौजूद रह सकते हैं। इंजरी के कारण वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी हमें खेलते नजर नहीं आए थे। अब देखना होगा कि SRH का कप्तान कौन बनेगा और टीम का कैसा प्रदर्शन रहेगा, क्योंकि लास्ट सीजन यह टीम पूरी तरह से फ्लॉप नजर आई थी।

बीते सीजन फ्लॉप हुई थी टीम

सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2024 का फाइनल खेला था। लेकिन यह टीम 2025 में पूरी तरह से नजर आई थी। आईपीएल 2025 के दौरान इस टीम ने अपने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते थे और 7 में उसे हार मिली थी। एक मैच इस दौरान बेनतीजा भी रहा था। इसके चलते इस टीम के कुल अंक 13 थे और यह अंक तालिका में छठे पायदान पर रही थी। तो देखना होगा कि अब आईपीएल 2026 में यह टीम कैसा खेलेगी और किस पायदान पर रहेगी।

FAQs

आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?

28 मार्च

यह भी पढ़ें: Sunil Gavaskar के तीखे तेवर, Kavya Maran के फैसले पर जताई नाराजगी, बोले ‘ये भारत की मौत…

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!