सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर (Arjun Tendulkar) को लेकर हाल ही में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने काफी बड़ा बयान दिया था। आर अश्विन ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा था कि अर्जुन तेंदुलकर LSG की प्लेइंग 11 में शामिल नहीं हो सकेंगे।
अश्विन का मानना है कि LSG में कई ऐसे खिलाड़ी पहले से मौजूद हैं, जिनके चलते अर्जुन जगह नहीं बना सकेंगे और इसी पर अब योगराज सिंह ने काफी कुछ कहा है। युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने अश्विन के बयान पर पलटवार करते हुए लंबी चौड़ी बात कही है।
अश्विन को लेकर Yograj Singh ने कही यह बात

InsideSport पर दिए इंटरव्यू के दौरान आर अश्विन के बयान पर योगराज सिंह ने कहा, “वह बकवास कर रहा है। यह अश्विन, जो कोई भी है। उसे पता होना चाहिए कि किसी के बारे में क्या बात करनी चाहिए। कोई टीवी पर बैठकर कह रहा है, ‘ओह, वह यह नहीं कर सकता, वह वह नहीं कर सकता।’ अरे तुम क्या हो भाई?”
उन्होंने आगे कहा, “जब क्रिकेटर इस तरह की बातें करते हैं… वह सचिन तेंदुलकर का बेटा है, यह एक अलग बात है। जब वह यहाँ था, तो मैंने युवी से कहा था कि आप सब अर्जुन तेंदुलकर के बारे में गलत चीज़ पर ध्यान दे रहे हैं। वह गेंदबाज़ नहीं है; उसे रीढ़ की हड्डी की समस्या थी, और उसके हाथ 45 डिग्री से नीचे आते हैं। जब वह यहाँ था, तो मैं उससे बात कर रहा था। जब वह गोवा टीम के साथ था, तो मैंने उसके कोच से भी यह बात कही थी। जब वह बल्लेबाज़ी कर रहा था, तो वह छक्के और चौके लगा रहा था। मैंने कोच से कहा, ‘आप लोग यह क्या बकवास कर रहे हैं? अगर आप यह नहीं कर सकते, तो उसे मेरे पास भेज दो।”
खुद ट्रेनिंग देने का किया ऐलान
अपनी बात खत्म करते हुए योगराज सिंह ने आगे कहा कि मेरे को बस 6 महीने अर्जुन तेंदुलकर के साथ मौका दे दो। मैं उसे दुनिया का बेस्ट बैट्समैन बना दूंगा। उन्होंने कहा, “मैं पूरी दुनिया को चुनौती देता हूँ कि अगर अर्जुन तेंदुलकर मेरे साथ छह महीने बिताते हैं, तो वह इस दुनिया के सभी बल्लेबाजों को पीछे छोड़ देंगे। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो मैं अपनी दाढ़ी काट कर फेंक दूँगा। मैं अपना काम इसी तरह करता हूँ,”
Yograj Singh didn’t agree with R Ashwin about his views on Arjun Tendulkar making it to the XI of LSG. pic.twitter.com/ONAS71Ian4
— RP17 Gang™ (@RP17Gang) March 25, 2026
FAQs
अर्जुन तेंदुलकर की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: IPL 2026 कब, कहाँ और कैसे देखें? जानें किस चैनल पर होगा टेलीकास्ट! किस एप में फ्री LIVE स्ट्रीम