Posted inIndian Premier League (IPL)

आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास, रोहित-विराट भी नहीं कर पाए जो काम महज 18 साल में कर दिखाया

Ayush Mhatre Creates History: Accomplishes at Just 18 What Even Rohit and Virat Could Not Do.

18 साल के आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलते हुए एक ऐसा कारनामा कर दिखाया है, जो क्रिकेट के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार रोहित शर्मा और विराट कोहली तक नहीं कर पाए। पंजाब किंग्स के खिलाफ अपने 73 रनों की पारी के साथ आयुष म्हात्रे ने कई बड़े रिकॉर्ड धराशाई कर दिए। तो आइए उन सभी रिकॉर्ड्स के बारे में इस आर्टिकल के जरिए जान लेते हैं।

Ayush Mhatre ने खेली 73 रन की पारी

Ayush Mhatre played an innings of 78 runs.
Ayush Mhatre played an innings of 78 runs.

पंजाब किंग्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारकार पहले बैटिंग करने उतरी चेन्नई सुपर किंग्स ने अपना पहला विकेट महज 14 के स्कोर पर खो दिया। इसके बाद आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) बल्लेबाजी के लिए आए और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर 55 गेंद में 96 रनों की साझेदारी करी।

उनके बल्ले से इस बीच 43 गेंदों में 73 रन आए। उन्होंने 6 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े। उनका स्ट्राइक रेट 169.77 का रहा। अपने इस अर्धशतकीय पारी के बदौलत उन्होंने कई बड़े रिकॉर्ड्स बना डाले।

आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास

आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) 19 साल की उम्र से पहले आईपीएल में सबसे ज्यादा 50 प्लस स्कोर लगाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए। उन्होंने इस मामले में पृथ्वी शॉ की बराबरी कर ली। साथ ही साथ वह सबसे कम उम्र में चेपॉक में अर्धशतक जड़ने वाले प्लेयर भी बने।

इन सब के साथ ही साथ उन्होंने अपने इस पारी के साथ एक और रिकॉर्ड बना दिया। वह 19 साल का होने से पहले सबसे बड़ी पारी खेलने के मामले में तीसरे नंबर पर भी पहुंच गए। इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी इस समय वही हैं।

यह भी पढ़ें: ‘उसे ड्रॉप करो…’ 25 करोड़ के Cameron Green पर भड़का ये भारतीय दिग्गज, टीम से बाहर निकालने की उठाई मांग

18 साल के आयुष म्हात्रे ने रचा इतिहास

1. IPL में 19 साल का होने से पहले सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

  • 3 वैभव सूर्यवंशी
  • 2 पृथ्वी शॉ
  • 2 आयुष म्हात्रे

2. 18 साल और 261 दिन की उम्र में, म्हात्रे चेपॉक में IPL में अर्धशतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए हैं।

3. 19 साल का होने से पहले सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर (आईपीएल)

  • 101 वैभव सूर्यवंशी बनाम जीटी जयपुर 2025 (14 वर्ष 32 दिन)
  • 94 आयुष म्हात्रे बनाम आरसीबी बेंगलुरु 2025 (17 वर्ष 291 दिन)
  • 73 आयुष म्हात्रे बनाम पीके चेन्नई 2026 (18 वर्ष 261 दिन)

FAQs

आयुष म्हात्रे ने PBKS के खिलाफ कितने रन बनाए?
73 रन
आयुष म्हात्रे की उम्र क्या है?
18 साल

यह भी पढ़ें: Preity Zinta के पति कौन हैं? जानें किससे हुई पंजाब किंग्स के मालकिन की शादी, ये हैं पूरा नाम और प्रोफेशन

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!