Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2025 के बीच मुंबई में शामिल हुए आयुष म्हात्रे, 14.75 लाख में फ्रेंचाइजी ने ख़रीदा

Ayush Mhatre

IPL 2025 में अपनी धमाकेदार पारी से सभी को प्रभावित करने वाले आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)की किस्मत चमक गई है। उन्हें (Ayush Mhatre)IPL 2025 के बीच मुंबई की टीम में शामिल कर लिया गया है। उन्हें मेगा ऑक्शन में 14.75 करोड़ रुपये में खरीदा गया है। चलिए जानते हैं क्या है मामला।

मुंबई की टीम में शामिल हुए Ayush Mhatre

बुधवार, 7 मई को मुंबई टी20 लीग की बहुप्रतीक्षित नीलामी वानखेड़े स्टेडियम में हुई। 26 मई से 8 जून तक चलने वाले आगामी संस्करण में आठ टीमें एक-दूसरे के खिलाफ़ प्रतिस्पर्धा करेंगी, जिसमें लगभग 280 खिलाड़ियों की बोली लगी। नीलामी में आईपीएल के मौजूदा संस्करण का हिस्सा रहे मुंबई के कई स्टार खिलाड़ियों पर भी बोली लगी।

खास बात यह है कि CSK के लिए खेल रहे आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)भी एक बड़े स्टार हैं, जिन पर नीलामी में सबकी निगाहें टिकी हुई थीं। म्हात्रे (Ayush Mhatre)को सूर्यकुमार यादव के साथ ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट में 14.75 लाख में शामिल किया गया है। अब आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre)मुंबई टी20 लीग में खेलते नज़र आएंगे।

ये भी पढ़ें: ‘OPREATION SINDOOR’ में बाल-बाल बचे सानिया मिर्ज़ा के EX HUSBAND, भारतीय सेना ने शोएब मलिक के घर पर दागी मिसाइल

इन प्‍लेयर्स पर हुई पैसों की बारिश

आयुष म्हात्रे ही नहीं मुशीर खान, सूर्यांश शेज और अंगकृष रघुवंशी टी20 मुंबई लीग के तीसरे संस्करण के लिए शुरुआती दौर की नीलामी में बड़ी खरीद में शामिल थे। यह लीग 26 मई से 8 जून तक यहां आयोजित की जाएगी।

20 साल के मुशीर और 22 साल के सूर्यांश शेज इंडियन प्रीमियर लीग में पंजाब किंग्स की टीम में हैं। उन्‍हें आर्क्स अंधेरी ने 15 लाख रुपये में खरीदा। म्हात्रे ने इस सीजन की शुरुआत में मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी में डेब्‍यू किया था और विजय हजारे ट्रॉफी में प्रभावशाली प्रदर्शन के साथ-साथ लाल गेंद की प्रतियोगिता में सफल रहे थे।

Ayush Mhatre ने IPL 2025 में भी मचाया धमाल

आयुष म्हात्रे (Ayush Mhatre) ने आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए काफी शानदार प्रदर्शन किया है। 17 वर्षीय इस युवा बल्लेबाज ने अपनी प्रतिभा और परिपक्वता से सबको प्रभावित किया है। उन्होंने(Ayush Mhatre) रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ सिर्फ 48 गेंदों में 94 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 9 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस पारी के लिए उन्हें काफी प्रशंसा मिली। उन्होंने (Ayush Mhatre)मुंबई इंडियंस के खिलाफ 32 रन और सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 30 रनों की उपयोगी पारियां भी खेलीं।

अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से उन्होंने (Ayush Mhatre)पावरप्ले में टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई। उनकी परिपक्वता और दबाव में खेलने की क्षमता को कई क्रिकेट दिग्गजों ने सराहा है। उन्होंने आईपीएल इतिहास में तीसरा सबसे युवा अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें: 5 महीने बाद इन 4 युवा खिलाड़ियों को मिलेगा मेहनत का फल, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर गंभीर भेज सकते बुलावा

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!