Posted inIndian Premier League (IPL)

BCCI का कड़ा फैसला, 2 साल के लिए बैन हुआ ये खिलाड़ी! अब नहीं खेलेगा IPL

BCCI Takes Strict Action: This Player Banned for 2 Years! Will No Longer Play in the IPL.

आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इसके लिए सभी ने तैयारी भी शुरू कर दी है। लेकिन अचानक दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने टूर्नामेंट से बाहर होने का ऐलान कर दिया है। बेन डकेट ने इंग्लैंड क्रिकेट को प्राथमिकता देते हुए आईपीएल 2026 में न खेलने का फैसला किया है और इसके चलते अब उन्हें 2 सालों का बैन झेलना पड़ेगा।

बेन डकेट ने कही यह बात

Ben Duckett became part of the Delhi Capitals squad during the IPL 2026 auction after the franchise placed a bid of ₹2 crore.
Ben Duckett became part of the Delhi Capitals squad during the IPL 2026 auction after the franchise placed a bid of ₹2 crore.

इंग्लैंड क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक बेन डकेट को आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी ने 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और टीम उम्मीद लगा रही थी कि वो सीजन के लिए मौजूद रहेंगे और अच्छा प्रदर्शन भी करेंगे।

लेकिन अचानक उन्होंने खुद को टूर्नामेंट से बाहर कर लिया है। उन्होंने सार्वजनिक रूप से माफ़ी मांगते हुए कहा कि अब उनका पूरा ध्यान इंग्लैंड के आगामी मैचों पर है। इस वजह से वो IPL का हिस्सा नहीं बन सकेंगे।

2 साल के लिए होंगे बैन

मालूम हो कि अंतिम मौके पर खिलाड़ियों के टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेने के चलते टीमों को अपनी प्लानिंग बनाने में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है और उनकी पुरानी सारी स्ट्रैटेजिक धरी की धरी रह जाती हैं। इस वजह से फ्रेंचाइजियों को ज्यादा मुश्किलों का सामना न करना पड़े इसके चलते बोर्ड ने बैन का नियम लाया।

ऐसे में अगर कोई खिलाड़ी बिना इंजरी या पुख्ता कारण के टूर्नामेंट से अपना नाम वापस लेता है। तो उस 2 सालों का बैन झेलना पड़ेगा है। यानी अब बेन डकेट हमें आईपीएल 2026, 2027 और 2028 में नजर नहीं आएंगे। हालांकि अगर वो वापसी करने का मन बनाते हैं तो रजिस्ट्रेशन करने के बाद 2029 आईपीएल में हमें खेलते दिखाई दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें: बिक गई राजस्थान रॉयल्स, IPL 2026 से पहले इस अमेरिकी कंपनी ने 1.6 अरब अमेरिकी डॉलर में खरीदी टीम

पहले भी इंग्लैंड के खिलाड़ी ने लिया है नाम वापस

बता दें कि इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ही स्टार बल्लेबाज हैरी ब्रुक भी दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा थे। लेकिन उन्होंने भी अंतिम मौके पर अपना नाम वापस ले लिया था, जिसके चलते उन्हें आईपीएल से बैन होना पड़ा था। 2025 आईपीएल सीजन के लिए हैरी ब्रुक को डीसी ने 6.25 करोड़ रुपये की भारी बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन उन्होंने बिजी शेड्यूल का हवाला देते हुए खुद को बाहर रखने का फैसला किया।

इंग्लैंड का ही खिलाड़ी बन सकता है रिप्लेसमेंट

बताते चलें कि दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी बेन डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर इंग्लैंड के ही स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को स्क्वाड में शामिल कर सकती है। बीते आईपीएल सीजन में जॉनी बेयरस्टो ने कमाल की बल्लेबाजी की थी और रिप्लेसमेंट के तौर पर आने के बाद एक इंपैक्ट छोड़ा था, जिसके चलते उन्हें फिर से मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा यह फ्रेंचाइजी रहमानुल्लाह गुरबाज़ या डेवोन कॉनवे के तरफ भी देख सकती है।

FAQs

बेन डकेट की उम्र क्या है?

31 साल

बेन डकेट ने टी20 क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

5397 रन

यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने चली सबसे बड़ी चाल, पैट कमिंस के साथ 747 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज को बनाया SRH का हिस्सा

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!