BCCI: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई खिलाड़ियों को जितना सपोर्ट करती है उतना ही यह अपने नियमों को लेकर सख्त भी है। खेल की गरिमा को बनाए रखने और दिन प्रतिदिन इसे बेहतर बनाने के लिए बीसीसीआई ने बीते कुछ सालों में कई कड़े नियम बनाए हैं। उन्हीं कड़े नियमों के तहत इसने दो खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर दिया है। इसके चलते वो हमें अगले कुछ सालों में आईपीएल में दिखाई नहीं देंगे।
इन दो खिलाड़ियों को किया गया बैन
जिन खिलाड़ियों को बैन किया है वो इंग्लैंड के हैं। बोर्ड ने अंतिम मौके पर आईपीएल से अपना नाम वापस लेने के चलते इंग्लैंड के हैरी ब्रुक और बेन डकेट को बैन कर दिया है। और इस बैन के चलते यह दो खिलाड़ी हमें एक लंबे समय तक आईपीएल (IPL) में नजर नहीं आएंगे।
Delhi Capitals का हिस्सा थे दोनों खिलाड़ी

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की फ्रेंचाइजी ने काफी उम्मीद के साथ आईपीएल 2025 ऑक्शन में हैरी ब्रुक पर बोली लगाकर उन्हें अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था। लेकिन उन्होंने इंग्लैंड का कप्तान बनने के बाद अंतिम मौके पर आईपीएल से अपना नाम वापस ले लिया और उन्हीं के तरह बेन डकेट ने भी अपना नाम वापस ले लिया है। बता दें कि डकेट को आईपीएल 2026 ऑक्शन के दौरान डीसी ने 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर स्क्वाड में जगह दी थी।
2 साल के लिए हो गए हैं बैन
बताते चलें कि बेन डकेट और हैरी ब्रुक दोनों पर दो-दो साल का बैन लगा हुआ है। ऐसे में ब्रुक आईपीएल 2028 में खेलने के लिए एलिजिबल होंगे। वहीं बेन डकेट को आईपीएल में एंट्री करने के लिए 2029 आईपीएल सीजन तक का वेट करना पड़ेगा।
⚡️BEN DUCKETT’S STATEMENT⚡️
“Representing England is something I have dreamed of since I was a child, and I want to give everything I can to English cricket. To do that, I need to ensure I am in the best possible place physically and mentally ahead of the summer. I would like… https://t.co/KLEw3mUWWN
— Cricbuzz (@cricbuzz) March 24, 2026
कुछ ऐसे हैं दोनों के टी20 आंकड़े
इंग्लैंड क्रिकेट टीम (England Cricket Team) के इन दोनों बल्लेबाजों के टी20 आंकड़ों की बात करें तो यह काफी शानदार है। हैरी ब्रुक ने 177 टी20 मैचों की 164 पारियों में 4181 रन बनाए हैं। उन्होंने 105 के बेस्ट स्कोर के साथ चार शतक और 17 अर्धशतक जड़ा है।
जबकि बेन डकेट ने 5397 रन बना रखे हैं। उन्होंने यह कारनामा 217 मैचों की 210 पारियों में किया है। 96 के बेस्ट स्कोर के साथ इस 31 वर्षीय बल्लेबाज ने 34 अर्धशतक जड़े हैं।