IPL 2026: आईपीएल 2026 की शुरुआत 26 मार्च से हो सकती है और टूर्नामेंट में हमें एक से बढ़कर एक खिलाड़ी खेलते नजर आने वाले हैं। टूर्नामेंट के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है। लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले ही इसके सबसे सफल खिलाड़ी एमएस धोनी पर संकट मंडराने लगा है।
MS Dhoni पर मंडराया संकट
बता दें कि हाल ही में एमएस धोनी (MS Dhoni) रांची के एक होटल से फुल देहाती चिकन की डिलीवरी लेने पहुंचे थे और इसी दौरान ओवर स्पीडिंग करने के चलते उन्हें 1000 रुपये का फाइन लग गया है। ओवर स्पीडिंग के चलते उन्हें ₹1000 का चलान भरना पड़ेगा, जिस समय वह डिलीवरी लेने गए थे वो मर्सिडीज़ की GLE 450 4MATIC LWB चला रहे थे।
उनके चालान के बाद फैंस तरह-तरह के सोशल मीडिया पर रिएक्शन दे रहे हैं। हालांकि इससे धोनी को कुछ खास फर्क पड़ने वाला नहीं है, क्योंकि वो बड़े ही जल्द इसे भरकर साइड हो जाएंगे। लेकिन उम्मीद की जाएगी कि वो आईपीएल 2026 से साइड न हों और सामने आकर टीम को जीत दिलाएं, जिसकी उन्होंने तैयारी भी शुरू कर दी है।
Perhaps the chicken was so tasty that he ended up overspeeding 🤣 https://t.co/7IumlW3NXD pic.twitter.com/eEK3ChKlTH
— Anuradha Tiwari (@talk2anuradha) March 3, 2026
यह भी पढ़ें: अभिषेक-वरुण ड्रॉप, ये 2 खिलाड़ियों की वापसी, कुछ ऐसी होगी सेमीफाइनल मुकाबले में भारत की प्लेइंग इलेवन
थाला ने थाम लिया है बल्ला

कैप्टन कूल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की टीम चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2025 सीजन में पूरी तरह से फुस्स नजर आई थी। लेकिन इस सीजन ये टीम इतिहास रच सकती है और अपनी छठी आईपीएल ट्रॉफी उठा सकती है। इसके पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने नेट्स में पसीना बहाना भी शुरू कर दिया है और इस टीम के सभी युवा खिलाड़ी भी नेट में इस समय जमकर तैयारी करते दिखाई दे रहे हैं।
आईपीएल 2025 में कुछ ऐसा था प्रदर्शन
आईपीएल 2025 सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन उम्मीद से काफी ज्यादा निराशाजनक रहा था। यह टीम 14 में से महज 4 मैच ही जीत सकी थी और 10 में इसे हार का स्वाद चखना पड़ा था। 8 पॉइंट के साथ यह टीम अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर थी। 18 सालों के आईपीएल के इतिहास में यह पहली बार था जब इस टीम ने सबसे अंत पर फिनिश किया।
इस दौरान शुरुआती मैचों में ऋतुराज गायकवाड़ जबकि अंत के मैचों में एमएस धोनी (MS Dhoni) कप्तानी करते नजर आए थे। बीते सीजन एमएस न सिर्फ बतौर कप्तान बल्कि बतौर प्लेयर भी फ्लॉप ही रहे थे। लास्ट सीजन उन्होंने 14 मैचों में 196 रन बनाए थे। वो भी महज 135 की स्ट्राइक रेट से। उनके अधिकतर रन उन मैचों में आए थे, जिसमें टीम को हार मिली थी।
Yes, Thala! That’s a wide! 🥰
Cuteness overloaded! 💛#WhistlePodu pic.twitter.com/liUhdOsyiy— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) March 2, 2026
FAQs
एमएस धोनी की उम्र क्या है?
यह भी पढ़ें: ICC T20 Ranking में संजू सैमसन-ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक शर्मा नंबर-1 पर बरक़रार