IPL 2026: दुनिया की सबसे बड़ी क्रिकेट लीग इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का सीजन खत्म हो गया। इस सीजन को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपने नाम किया। वहीं, आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले आईपीएल इतिहास से जुड़ी सबसे बड़ी न्यूज़ सामने आ रही है। आईपीएल में इससे पहले ऐसा कभी देखने को नहीं मिला था। दरअसल, यह खबर है पांच कप्तानों के टीम छोड़ने की। रिपोर्ट्स के मुताबिक पांच ऐसे कप्तान हैं, जो अपनी टीम को छोड़ सकते हैं।
ऐसा मेगा ऑक्शन के समय भी हमें देखने को नहीं मिला था, जब पांच कप्तानों ने टीम छोड़ी हो। लेकिन आईपीएल के इतिहास की यह सबसे चौंकाने वाली खबर है। आइए, आपको बताते हैं कि आखिर कौन हैं वो पांच कप्तान, जो आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पहले अपनी टीम को बड़ा झटका दे सकते हैं।
ये 5 कप्तान छोड़ सकते हैं टीम
संजू सैमसन (Sanju Samson)
सूची में पहला नाम आता है राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन का। संजू सैमसन को लेकर खबर सामने आ रही है कि वह राजस्थान रॉयल्स की टीम को छोड़ सकते हैं। यह विकेटकीपर बल्लेबाज राजस्थान को छोड़कर चेन्नई में शामिल हो सकता है। दरअसल, चेन्नई भी धोनी के बाद दूसरा विकल्प ढूंढ रही है, ऐसे में संजू सैमसन उनके लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकते हैं।
रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin)
सूची में दूसरा नाम आता है चेन्नई सुपर किंग्स के स्पिन गेंदबाज रविचंद्रन अश्विन का। अश्विन पहले पंजाब के कप्तान रह चुके हैं। खबर है कि अश्विन चेन्नई सुपर किंग्स को छोड़ सकते हैं। दरअसल, उन्होंने पहले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है।
हालांकि, आईपीएल 2025 में अश्विन खेलते हुए जरूर नजर आए, लेकिन माना जा रहा है कि वह अब आईपीएल 2026 (IPL 2026) में नहीं दिखेंगे। अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए अश्विन क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। फिलहाल, अश्विन अपने यूट्यूब चैनल पर काफी सक्रिय हैं और वहां अच्छा समय बिता रहे हैं।
केएल राहुल (KL Rahul)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक लखनऊ सुपर जायंट्स के पूर्व कप्तान केएल राहुल भी अपनी नई टीम दिल्ली कैपिटल्स को छोड़ सकते हैं। खबरों के मुताबिक, केएल राहुल दिल्ली कैपिटल्स को छोड़कर कोलकाता नाइट राइडर्स में शामिल हो सकते हैं। दरअसल, कोलकाता की टीम को भी एक कप्तान की जरूरत है। हालांकि, इस साल उन्होंने अजिंक्य रहाणे को कप्तानी सौंपी, लेकिन वह कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाए। ऐसे में कोलकाता, राहुल को अपनी टीम में शामिल करना चाहेगा।
रोहित शर्मा (Rohit Sharma)
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई इंडियंस के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा भी जल्द ही मुंबई इंडियंस को छोड़ सकते हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार, रोहित जो अब मुंबई इंडियंस के कप्तान भी नहीं हैं, आईपीएल से भी संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। बता दें, रोहित शर्मा पहले ही T20 फॉर्मेट से संन्यास ले चुके हैं और हाल ही में उन्होंने टेस्ट क्रिकेट से भी संन्यास लिया है। ऐसे में माना जा रहा है कि अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए रोहित शर्मा आईपीएल से भी अलविदा कह सकते हैं।
ये भी पढ़ें : ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 19 तारीख से ODI सीरीज के लिए टीम का हुआ ऐलान, MI के 2 तो CSK के 1 खिलाड़ी को मौका
फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis)
सूची में अगला नाम आता है साउथ अफ्रीका के धाकड़ बल्लेबाज फाफ डु प्लेसिस का। फाफ पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान थे, लेकिन आईपीएल 2025 में वह दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। अब माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 में फाफ नजर नहीं आएंगे।
ऐसा इसलिए कहा जा रहा है क्योंकि कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह संन्यास का ऐलान कर सकते हैं। अपनी बढ़ती उम्र को देखते हुए फाफ आईपीएल 2026 (IPL 2026) से पीछे हट सकते हैं। बता दें, फाफ की उम्र अभी 41 साल है, ऐसे में उनके लिए आगे का सीजन खेलना आसान नहीं होगा।
ये भी पढ़ें : West Indies vs Pakistan, 2nd ODI, dream 11 team: ये हैं मैच की परफेक्ट ड्रीम इलेवन टीम, जो आपकों जीता देगी करोड़ों