IPL 2025 समाप्त हो चुका है और अब सभी टीमें IPL 2026 की तैयारियों में जुट गई हैं। कहा जा रहा है कि, मैनेजमेंट के द्वारा अब खिलाड़ियों के प्रदर्शन का आकलन किया जा रहा है ताकि आगामी सीजन के पहले यह फिक्स हो जाए कि, किन खिलाड़ियों को रखना है और किन खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखाना है।
इसी बीच यह भी खबर आई है कि, IPL 2026 से पहले ही 2 बड़ी फ्रेंचाईजियों के द्वारा नए कप्तानों का ऐलान किया जा चुका है और ताज्जुब की बात यह है कि, दोनों ही टीमों ने 2-2 कप्तानों का ऐलान किया है। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही उत्सुक हैं कि, आखिरकार किन फ्रेंचाईजियों ने 2-2 कप्तानों का ऐलान किया है और ये टीमें कौन सी हैं।
IPL 2026 से पहले इन टीमों ने किया 2-2 कप्तानों का ऐलान

IPL 2026 को शुरू होने में अभी तकरीबन 10 महीने का समय है और अभी इसके लिए नीलामी का भी आयोजन किया जाएगा। लेकिन इसी बीच यह खबर आई है कि, 2 टीमों ने 2-2 कप्तानों का ऐलान किया है। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, इनमें से कोई भी टीम आईपीएल में हिस्सा नहीं लेती है। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, ये दोनो ही टीमें अमेरिका में खेली जाने वाली लीग मेजर लीग क्रिकेट में हिस्सा लेंगी।
इसमें से एक टीम आईपीएल में हिस्सा लेने वाली कोलकाता नाइट राइडर्स की सह-फ्रेंचाइजी लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स है तो वहीं दूसरी टीम MLC 2024 की विजेता वाशिंगटन फ्रीडम है। इन दोनों ही टीमों ने किन्हीं कारणों की वजह से MLC 2025 के लिए 2-2 कप्तानों का ऐलान किया है।
MLC 2025 के लिए वाशिंगटन फ्रीडम ने किया 2 कप्तानों का ऐलान
MLC 2024 में वाशिंगटन फ़्रीडम की टीम चैंपियन बनी थी और उस वक्त टीम की कप्तानी अनुभवी खिलाड़ी स्टीव स्मिथ कर रहे थे। लेकिन इस सत्र के पहले टीम मैनेजमेंट के द्वारा धाकड़ ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को कप्तान नियुक्त किया गया है।
𝐆𝐥𝐞𝐧𝐧 𝐌𝐚𝐱𝐰𝐞𝐥𝐥. 𝐂𝐚𝐩𝐭𝐚𝐢𝐧, 𝐖𝐚𝐬𝐡𝐢𝐧𝐠𝐭𝐨𝐧 𝐅𝐫𝐞𝐞𝐝𝐨𝐦 💙
The Big Show is all set to lead the #FreedomExpress in #MLC2025 😎
🗒️ Glenn Maxwell will lead the Freedom squad in Cognizant Major League Cricket 2025. Steve Smith will captain the side in the… pic.twitter.com/wjgTM9Ta8G
— Washington Freedom (@WSHFreedom) June 11, 2025
मगर कहा जा रहा है कि, स्टीव स्मिथ भी इस टीम की कप्तानी करेंगे। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, स्मिथ इस वक्त WTC फाइनल की वजह से टीम के साथ नहीं जुड़ पाए हैं। लेकिन फाइनल के बाद ये 2 मैचों के लिए टीम के साथ जुड़ेंगे और इस दौरान ये कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। इस बात की जानकारी खुद वाशिंगटन फ़्रीडम ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से साझा की है।
MLC 2025 के लिए लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स ने भी किया 2 कप्तानों का ऐलान
MLC में कोलकाता नाइट राइडर्स फ्रेंचाइजी की सह-फ्रेंचाइजी लॉस एंजलिस नाइट राइडर्स भी हिस्सा लेगी और इस टीम ने इस सीजन के लिए 2 कप्तानों का ऐलान किया है। इन्होंने सीजन के शुरू होने के पहले ही कैरिबियाई ऑलराउंडर जेसन होल्डर को टीम का कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन इस वक्त ये राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़े हुए हैं और इसी वजह से शुरुआती 2 मैचों में टीम के साथ नहीं जुड़ पाएंगे। इसी वजह से इनकी गैरहाजिरी में कैरिबियाई ऑलराउंडर सुनील नरेन कप्तानी की जिम्मेदारी 2 मैचों में निभाते हुए दिखाई देंगे।
इसे भी पढ़ें – ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के लिए बोर्ड ने किया टीम का ऐलान, 3 साल बाद स्टार बल्लेबाज को मिला कमबैक का मौका