RCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बीते कुछ समय से लगातार हार रही है और आज के मुकाबले में भी कुछ यही हुआ। रजत पाटीदार की टीम रॉयल चैलेंज बेंगलुरु ने चेन्नई सुपर किंग्स को एकतरफा तरीके से हराकर एक बार फिर अपना दबदबा कायम रखा। इस दौरान टिम डेविड ने रौद्र रूप धारण करते हुए आईपीएल इतिहास की सबसे बेहतरीन पारियों में से एक पारी खेल डाली।
चेन्नई के खिलाफ RCB ने दर्ज की लगातार चौथी जीत
बता दें कि आरसीबी के खिलाफ चेन्नई सुपर किंग्स को अपनी अंतिम जीत साल 2024 आईपीएल के दौरान मिली थी। 2024 आईपीएल सीजन में दोनों टीमों ने दो मैच खेले थे। पहले में सीएसके ने बाजी मारी थी। लेकिन उसके बाद से ही आरसीबी का पलड़ा भारी रहा है।
आरसीबी ने 2024 से 2025 और अब 2026 में भी बाजी मार ली है। दोनों टीमों की अब अगली टक्कर हमें सीधे आईपीएल 2027 में देखने को मिलेगी। अगर प्लेऑफ में यह टीम नहीं पहुंचती है तो।
RCB ने बनाए 250 रन

आईपीएल 2026 सीजन में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम पहली टीम बनी, जिसने 250 रन का आंकड़ा टच किया। इस दौरान टीम के सभी बल्लेबाजों ने 150 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। फिल साल्ट और विराट कोहली ने दमदार शुरुआत दिलाई और अंत किया रजत पाटीदार और टिम डेविड ने। दोनों ने नाबाद 48 और 70 रन की पारी खेली।
टिम डेविड ने 25 गेंदों में 3 चौके और 8 छक्के की मदद से 70 रन बनाए। वहीं पाटीदार ने एक चौके और छह छक्के की मदद से 19 गेंद में 48 रन की पारी खेली। देवदत्त पडिक्कल ने 29 गेंद में 50 रन, विराट कोहली ने 18 गेंद में 28 रन और फिल साल्ट ने 30 गेंद में 46 रन बनाए। चेन्नई के लिए अंशुल कंबोज, जेमी ओवरटन और शिवम दुबे एक-एक विकेट लेने में सफल हुए।।
यह भी पढ़ें: IPL 2026 में संकट! भारत की कप्तानी कर चुके 3 दिग्गज कप्तान हुए बाहर, फैंस को लगा झटका
टॉप ऑर्डर के फ्लॉप होने से हारी CSK
250 का टारगेट चेस करना बिल्कुल भी आसान नहीं था। लेकिन चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने शुरुआत ही काफी खराब करी। इस टीम के टॉप 3 बल्लेबाज डबल डिजिट स्कोर भी नहीं बना सके। संजू सैमसन 9 रन, ऋतुराज गायकवाड़ 7 रन वहीं आयुष म्हात्रे 1 रन पर पवेलियन लौट गए। कार्तिक शर्मा के बल्ले से भी 6 रन आए।
हालांकि सरफराज खान ने 25 गेंदों में 50 रन, प्रशांत वीर ने 29 गेंदों में 43 रन और शिवम दुबे ने 13 गेंदों में 18 रन बनाए। जेमी ओवरटन ने भी अंत में आकर कोशिश की। लेकिन वो भी 16 गेंद में 37 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
अंशुल कंबोज ने भी अंत में 12 गेंद में नाबाद 19 रन की पारी खेली और यह टीम 19.2 ओवर में 207 रन के स्कोर पर ऑल आउट हो गई। विरोधी टीम के लिए भुवनेश्वर कुमार ने सबसे ज्यादा तीन विकेट। वहीं जैकब डफी, अभिनंदन सिंह और क्रुणाल पांड्या ने दो विकेट लिया। सुयश शर्मा भी एक विकेट चटकाने में कामयाब हुए।
FAQs
RCB vs CSK किसने जीता?
आईपीएल 2026 का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
यह भी पढ़ें: KKR vs PBKS Match Prediction: इस बार भी बनेगा 200+, जानें कौन जीतेगा मुकाबला