KL Rahul: आईपीएल 2025 में 21 मई को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के बीच मुकाबला होने जा रहा है। यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए काफी है। लेकिन इस मुकाबले से पहले दिल्ली कैपिटल्स के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल (KL Rahul) को गंभीर चोट लग गई है, जिस वजह दिल्ली के फैंस की सांसे रुक गई हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर सारा माजरा क्या है।
मुंबई के खिलाफ मैच से पहले इंजर्ड हुए KL Rahul
बता दें कि आईपीएल 2025 में कल 21 मई को दिल्ली कैपिटल्स की टीम मुंबई इंडियंस से भिड़ने वाली है। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में होने जा रहा है। यह मैच दिल्ली के टीम के लिए काफी अहम है। चूंकि अगर यह टीम इस मैच में हारेगी तो उसका आईपीएल 2025 का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। लेकिन अब इस महत्पूर्ण मुकाबले से पजल केएल राहुल (KL Rahul) इंजर्ड हो गए हैं। राहुल के घुटने पर चोट लगी है।
केएल के घुटने पर लगी चोट
टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक नेट प्रैक्टिस के दोरान राहुल (KL Rahul) को लेफ्ट पैर के घुटने पर चोट लग गई है। बताया जा रहा है कि वह नेट्स में मुकेश कुमार की गेंद पर प्रैक्टिस कर रहे थे। इसी दौरान एक गेंद सीधा उनके घुटने पर जा लगी, जिसके बाद वह काफी परेशानी में नजर आए। ऐसे में अगर वह समय से रिकवर नहीं हो सके तो मैच मिस कर सकते हैं, जोकि दिल्ली के लिए काफी बुरी खबर है।
🚨 KL RAHUL LEFT THE NETS AFTER BEING HIT ON RIGHT KNEE BY MUKESH KUMAR DELIVERY (TOI).
– Hope He’s fine & Nothing will be serious! 🤞#RohitSharma #ViratKohli #KLRahul #IPL2025 #MSDhoni #RCB #CSKvsRR pic.twitter.com/mgIzNlveTw
— Monish (@Monish09cric) May 20, 2025
दिल्ली के सबसे बेस्ट प्लेयर हैं केएल राहुल
केएल राहुल (KL Rahul) आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स के मोस्ट वैल्युएबल प्लेयर रहे हैं। अब तक इस सीजन उन्होंने 11 मैचों में 61.62 की औसत और 148.04 की स्ट्राइक रेट से 493 रन बनाए हैं। उन्होंने इस दौरान एक शतक और तीन अर्धशतक जड़ा है। उनकी बेहतरीन बल्लेबाजी की बदौलत ही यह टीम आज यहां तक पहुंचने में कामयाब रही है। ऐसे में इस महत्वपूर्ण मुकाबले में उनका न होना इस टीम को काफी परेशान करेगा।
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत को रिलीज करेगी LSG! साथ में आईपीएल 2026 से निकाले जाएंगे लखनऊ के ये 6 बड़े खिलाड़ी