Chennai Super Kings vs Mumbai Indians: चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस आईपीएल इतिहास की दो सबसे बेहतरीन टीमें हैं। दोनों ही टीमों ने अब तक पांच-पांच बार आईपीएल ट्रॉफी अपने नाम कर रखी है। दोनों टीमों का आईपीएल में रिकॉर्ड काफी उम्दा है और आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए हम इन दोनों टीमों के आईपीएल आंकड़ों पर नजर डालने वाले हैं। तो आइए जान लेते हैं कि दोनों टीमों में से कौन बेस्ट है और किसका प्रदर्शन किस तरीके का रहा है।
साल 2008 में हुई थी पहली टक्कर
मालूम हो कि आईपीएल 2008 में आईपीएल का पहला सीजन खेला गया था। यानी आईपीएल की शुरुआत हुई थी। इस दौरान मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings vs Mumbai Indians) के बीच पहला मुकाबला 23 अप्रैल, 2008 को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेपॉक में खेला गया। इस दौरान दोनों ही टीमों ने बेहतरीन बल्लेबाजी और गेंदबाजी की। हालांकि एट लास्ट चेन्नई ने 6 रनों से मैच जीत लिया। उस दौरान चेन्नई ने 5 विकेट के नुकसान पर 208 रन बनाए थे, जिसके जवाब में मुंबई 7 विकेट के नुकसान पर सिर्फ 202 रन बना सकी।
यानी इस एपिक रिवरी की शुरुआत चेन्नई ने जीत के साथ करी थी। हालांकि मुंबई पीछे नहीं रही और उसने अपने अगले मैच में 14 मई को 9 विकेट से एक तरफ़ा जीत दर्ज की। वानखेड़े स्टेडियम में हुए मुकाबले में चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए, जिसे मुंबई ने एक विकेट के नुकसान पर 158 रन बनाकर 9 विकेट से चेस कर लिया। उसके बाद से अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 39 मुकाबले खेले गए हैं।
Chennai Super Kings-Mumbai Indians के बीच हुए हैं 39 मैच

आईपीएल में मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कुल 39 मैच खेले गए हैं, जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स ने 18 और मुंबई इंडियंस ने 21 में जीत दर्ज की है। यानी हेड टू हेड आंकड़ों में काफी समानताएं हैं। लेकिन एक रन का अंतर भी काफी बड़ा अंतर होता है हार जीत के लिए। इस तरह यहां पर तीन मैचों का अंतर मुंबई का पलड़ा भारी दिखाने के लिए बहुत है।
दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में चेन्नई (Chennai Super Kings) का हाईएस्ट स्कोर 218 वहीं मुंबई का 219 है। चेन्नई के लोएस्ट स्कोर की बात करें तो वो 79 वहीं मुंबई का 136 है। इस दौरान भी चेन्नई के मुकाबले मुंबई का पलड़ा भारी रहा है। हालांकि लास्ट कुछ समय से चेन्नई का ज्यादा डोमिनेंस देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: भारत की अगली टेस्ट, ODI और टी20 सीरीज का शेड्यूल आया सामने, इन 2 खतरनाक टीमों से अब भारत का सामना
बीते कुछ समय में चेन्नई ने किया है डोमिनेट
बता दें कि आईपीएल 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए। इस दौरान चेन्नई ने एक और मुंबई ने एक में जीत दर्ज की। लेकिन 2024 और 2023 में चेन्नई बाजी मारते नजर आई। 2024 में एक मैच जबकि 2023 में दो मैच हुए। 2022 में एक मुंबई और एक चेन्नई ने जीता। 2021 और 2020 में भी सम यही हाल था, एक मुंबई और एक चेन्नई जीतते दिखाई दी। हालांकि 2019 सीजन काफी दमदार रहा था और उस दौरान मुंबई ने चेन्नई के खिलाफ चार मैच खेले और चारों में जीत दर्ज की थी।
फाइनल में इस टीम का रहा है पलड़ा भारी
अब तक आईपीएल फाइनल में दोनों टीमों के बीच कुल चार बार टक्कर देखने को मिली है। सबसे पहली टक्कर 2010 में हुई थी और उस दौरान एमएस धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने सचिन तेंदुलकर की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस को हराकर खिताब पर कब्जा जमाया था। मगर इसके बाद फिर इस टीम ने कभी मुड़कर वापस नहीं देखा। 2013 में रोहित शर्मा इस टीम के कप्तान बने और उन्होंने पहले ही सीजन फाइनल मुकाबले में चेन्नई को हराकर ट्रॉफी जीती।
इसके बाद 2015 और 2019 आईपीएल सीजन के दौरान भी रोहित शर्मा एंड कंपनी ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर ही खिताब पर कब्जा जमाया। यानी फाइनल मुकाबले में मुंबई (Mumbai Indians) का चेन्नई के खिलाफ दबदबा है। ओवरऑल मुंबई और चेन्नई की हेड टू हेड बैटल में हम मुंबई को बेस्ट बता सकते हैं।