IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 19 यानी आईपीएल 2026 में फैंस का भरपूर मनोरंजन हो रहा है। एक के बाद एक बेहतरीन मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। लेकिन इसी बीच एक दुख:द खबर सामने आई है। भारतीय टीम की कप्तानी कर चुके तीन दिग्गज खिलाड़ी इंजरी के चलते मैचेस मिस कर रहे हैं और आगे कितने मैचेस मिस करेंगे इसकी अभी कोई गारंटी नहीं है। तो आइए जान लेते हैं, कौन हैं वो खिलाड़ी, जो चोट की वजह से मुकाबला मिस करते नजर आ रहे हैं।
IPL 2026 में चोटिल हुए ये 3 कप्तान

एमएस धोनी (MS Dhoni)
आईपीएल इतिहास और इंडियन क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों इंजर्ड हैं और इंजरी की वजह से आईपीएल 2026 में अब तक खेलते नजर नहीं आए हैं। मालूम हो कि एमएस धोनी कॉफ स्ट्रेन से जूझ रहे हैं और इसकी वजह से आईपीएल 2026 के शुरुआती मुकाबले मिस कर रहे हैं।
अभी वह रिहैब कर रहे हैं और रिकवरी प्रोसेस पर ध्यान दे रहे हैं। नेट्स में वह प्रेक्टिस तो कर रहे हैं। लेकिन मैदान पर उनकी वापसी कब होगी इसकी कोई गारंटी नहीं है और उनके टीम में न होने के चलते सीएसके का हाल थोड़ा बेहाल नजर आ रहा है। यह टीम एक के बाद एक मुकाबले हारते जा रही है।
Ruturaj Gaikwad on the update about MS Dhoni 🗣️
“He’s getting back on track slowly. We all hope he returns soon. He’s eager to play, but it takes time.”#Cricket #RCBvsCSK #IPL pic.twitter.com/OQw85qiC7j
— CREX (@Crex_live) April 5, 2026
यह भी पढ़ें: आईपीएल 2026 के बीच क्रिकेट के बड़े सितारे का निधन, 2007-2011 वर्ल्ड कप जीत में निभाया अहम रोल
हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya)
मुंबई इंडियंस के मौजूदा कप्तान और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान-उपकप्तान रह चुके हार्दिक पांड्या भी इस समय इंजरी से जूझ रहे हैं। बीमार होने के चलते वो दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में खेलते नजर नहीं आए थे और आगे वो मुकाबला कब तक मिस करेंगे इसकी कोई गारंटी नहीं है। वायरल इलनेस के चलते वह 4 अप्रैल को एक्शन में नजर नहीं आए थे। मगर उम्मीद है कि 7 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होने जा रहे मैच में शायद हमें दिखाई दे।
शुभमन गिल (Shubman Gill)
भारतीय क्रिकेट टीम के मौजूदा कप्तान शुभमन गिल भी 4 अप्रैल को हमें एक्शन में नजर नहीं आए। गुजरात टाइटंस के कप्तान को मसल्स स्पाज्म हुआ था और इसके चलते वह खेलते दिखाई नहीं दिए। उनकी जगह राशिद खान ने कप्तानी करी और टीम को हार का सामना करना पड़ा। गुजरात के मैनेजमेंट ने बताया है कि वह अगले मैच में कमबैक कर सकते हैं।
लेकिन ऐसा होगा या नहीं इसकी कोई भी गारंटी नहीं है। गुजरात टाइटंस के असिस्टेंट कोच पार्थिव पटेल ने कहा था कि शुभमन गिल की इंजरी ज्यादा सीरियस नजर नहीं आ रही है और उम्मीद है कि वह जल्दी वापसी करेंगे।
FAQs
भारतीय टीम का मौजूदा कप्तान कौन है?
आईपीएल २०२६ का फाइनल कब होगा?
यह भी पढ़ें: ऋषभ पंत ने लिया बदला, SRH vs LSG मैच में लगाई बल्ले से आग, ईशान किशन की टीम हारी