CSK: चेन्नई सुपर किंग्स आईपीएल 2026 सीजन में लगातार फ्लॉप हो रही है। ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में यह टीम अपने शुरुआती तीनों मैच हार चुकी है। यह सीएसके के आईपीएल इतिहास की सबसे खराब शुरुआतो में से एक रही है। इस वजह से फैंस काफी ज्यादा चिंता में हैं।
फैंस को लग रहा है कि यह टीम अब शायद प्लेऑफ में जगह नहीं बना सकेगी। लेकिन ऐसा नहीं है अभी भी यह टीम प्लेऑफ में जगह बना सकती है और उसके लिए इसे बस कुछ काम करने होंगे। तो आइए जान लेते हैं यह टीम किस तरीके से प्लेऑफ में जगह बना सकती है।
शुरुआती तीनों मैच में मिली है हार
बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) आईपीएल 2026 में अपना पहला मैच राजस्थान रॉयल्स के साथ खेलते नजर आई थी। इस दौरान उसे आठ विकेट से हार का सामना करना पड़ा। अगले मैच में पंजाब किंग्स के सामने से 5 विकेट से हार मिली और 5 अप्रैल को बेंगलुरु के खिलाफ 43 रन की हार झेलनी पड़ी।
लगातार तीन मैचों में मिली हार के चलते यह टीम अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर है और इसका नेट रन रेट भी -2.517 है। इस टीम को अपना अगला मैच 11 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलना है। इस मैच से पहले इस टीम को कुछ काम करने की जरूरत है, जिससे यह प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है।
बेहतर रणनीति और प्लेइंग इलेवन का चयन जरूरी
2026 आईपीएल सीजन में यह टीम पूरी तरह से ब्रेन फेड दिखाई दे रही है। ऐसा लग रहा है जैसे इसे मालूम ही नहीं है कि करना क्या है? इस टीम के कई बल्लेबाज और गेंदबाज पूरी तरह से आउट ऑफ फॉर्म नजर आ रहे हैं और जो अच्छे हैं उन्हें 11 में शामिल नहीं किया जा रहा है।
ऐसे में अगर इस टीम को जीत दर्ज करनी है तो खिलाड़ियों को फॉर्म में लौटना होगा और अच्छी प्लेइंग इलेवन का चयन करना होगा। सभी खिलाड़ी अगर अपनी जिम्मेदारी समझेंगे तो यह टीम वापस से जीत की पटरी पर लौट सकती है।
यह भी पढ़ें: रिकार्ड्स की लगी लाइन, RCB vs CSK मैच बना इतिहास का गवाह, भुवी-डेविड बने हीरो
प्लेऑफ में जाने के लिए CSK को करना होगा यह काम

बता दें कि ग्रुप स्टेज में सभी टीमें कुल 14 मैच खेलते नजर आएंगी और इसमें से आम तौर पर जो भी टीम 16 अंक तक पहुंच जाती है वो प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेती है। यानी सिर्फ आठ जीत के साथ टीमों का सुपर 4 फिक्स हो जाएगा। सीएसके अपने तीन मैच हार चुकी है और अब इसके पास 11 मैच बचे हैं और 11 मैचों में से इसे आठ में जीत दर्ज करनी होगी। तब जाकर यह प्लेऑफ में पहुंच सकती है।
यानी अभी भी यह टीम तीन मैच हार कर भी प्लेऑफ में अपनी जगह बना सकती है और एक एपिक कम बैक कर अपनी छठी ट्रॉफी भी उठा सकती है। चेन्नई को अपने अगले 11 में से 6 मैच होम ग्राउंड में खेलने हैं और अगर यह टीम वापस से अपने घरेलू मैदान का फायदा उठाना चालू कर दे तो इसे कोई नहीं रोक पाएगा।
FAQs
CSK को अगला मैच किसके साथ खेलना है?
CSK को अगला मैच किस दिन खेलना है?
यह भी पढ़ें: RCB ने किया IPL 2026 Points Table टॉप, CSK का सफर हुआ खत्म, अब सिर्फ इसी तरीके से जा सकेगी प्लेऑफ