Posted inIndian Premier League (IPL)

CSK को मिला नया तेज हथियार, नाथन एलिस की जगह इस खतरनाक गेंदबाज की एंट्री

CSK Gains a New Fast-Bowling Weapon: This Dangerous Bowler Steps In to Replace Nathan Ellis

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के स्टार तेज गेंदबाज नाथन एलिस (Nathan Ellis) हैमस्ट्रिंग इंजरी के चलते आईपीएल 2026 सीजन से बाहर हो गए हैं और अब उनके बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर उन्हीं के देश के एक दूसरे तेज गेंदबाज को शामिल कर रही है, जो कि अपनी घातक गेंदों से विरोधी टीम के होश उड़ाने का दमखम रखते हैं।

इस खिलाड़ी की होने जा रही एंट्री Nathan Ellis की जगह एंट्री

Spencer Henry Johnson, a 30-year-old bowler from the Australian cricket team, is set to join CSK in the 2026 IPL as a replacement for Nathan Ellis.
Spencer Henry Johnson, a 30-year-old bowler from the Australian cricket team, is set to join CSK in the 2026 IPL as a replacement for Nathan Ellis.

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के 30 वर्षीय गेंदबाज स्पेंसर हेनरी जॉनसन (Spencer Johnson) आईपीएल 2026 में रिप्लेसमेंट के तौर पर सीएसके का हिस्सा बनने जा रहे हैं। मालूम हो कि वह पीएसएल का हिस्सा थे। लेकिन उन्होंने पीएसएल से काफी पहले ही अपना नाम वापस ले लिया और अब आईपीएल में एंट्री करने जा रहे हैं।

अब तक दो टीम्स का रह चुके हैं हिस्सा

बता दें कि स्पेंसर जॉनसन (Spencer Johnson) आईपीएल 2024 के दौरान गुजरात टाइटंस का पहली बार हिस्सा बने थे। इस दौरान उन्होंने 5 मैचों में चार विकेट चटकाए थे। इसके बाद 2025 सीजन में वो KKR में शामिल हुए। उन्होंने चार मैचों में सिर्फ एक विकेट चटकाए। इसके चलते 2026 ऑक्शन में उन्हें कोई भी खरीदार नहीं मिला था। हालांकि अब नाथन एलिस (Nathan Ellis) के बाहर होने की वजह से उनकी किस्मत चमक गई है और वह आईपीएल में दिखाई देने वाले हैं। लेकिन अब देखना रहेगा कि वह नाथन एलिस जैसा इंपैक्ट डाल सकेंगे या फिर नहीं।

ओवरऑल टी20 क्रिकेट में अब तक स्पेंसर जॉनसन 85 विकेट चटकाने में सफल रहे हैं। 71 मैचों की 71 पारियों में उन्होंने यह कारनामा किया है। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 26 रन देकर 5 विकेट है। उन्होंने 22.94 की औसत और 17.3 के स्ट्राइक रेट से विकेट हासिल किए हैं। उनकी इकॉनमी की बात करे तो वो 7.94 की रही है। उन्होंने दो बार चार विकेट हॉल जबकि एक बार पांच विकेट हॉल हासिल कर रखा है। उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की ओर से खेलते हुए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में आठ मैचों में अब तक कुल 14 विकेट चटकाए हैं।

यह भी पढ़ें: 6,6,6… से गूंजा मैदान, अभिषेक-ईशान की ताबड़तोड़ बैटिंग से मचा हड़कंप, एक के 25 गेंदों में 72 तो दूसरे ने ठोके 94

राजस्थान से होगी पहली टक्कर

बता दें कि आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी अपने सफ़र की शुरुआत राजस्थान रॉयल्स के साथ मुकाबला से करने वाली है। दोनों टीमें 30 मार्च, सोमवार शाम 7:30 बजे एक दूसरे के आमने सामने होंगी। दोनों टीमें हमें गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेलते नजर आएंगी।

दोनों ही टीमें कोशिश करेंगी कि इस मैच को जीत के इस सीजन अपनी शुरुआत काफी दमदार करें, क्योंकि लास्ट आईपीएल सीजन दोनों ही टीमें अंक तालिका में सबसे अंतिम पायदान पर रही थीं। ओवरऑल बात करें तो दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 30 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 16 में सीएसके वहीं 14 में आरआर ने बाजी मारी है।

FAQs

स्पेंसर जॉनसन की उम्र क्या है?

30 साल

यह भी पढ़ें: कोहली पर झूठी खबर डालना पड़ा महंगा, कंपनी का सिस्टम पूरी तरह ठप, विराट के एक्शन से वेबसाइट क्रैश

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!