CSK New Captain IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के सीजन 18 यानी आईपीएल 2025 (IPL 2025) में 5 बार की आईपीएल चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) को लीड करने की जिम्मेदारी ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) और एमएस धोनी (MS Dhoni) संभालते दिखाई दे रहे थे। लेकिन आगामी सीजन में एक अन्य खिलाड़ी इस टीम की कमान संभाल सकता है। तो आइए उस खिलाड़ी के बारे में जानते हैं, जिसे कप्तान बनाया जा सकता है।
आईपीएल 2025 में धोनी या गायकवाड़ नहीं होंगे कप्तान!
दरअसल, लास्ट आईपीएल सीजन चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने उम्मीद से काफी खराब प्रदर्शन किया था। बीते सीजन यह टीम 14 में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी थी और अंत तालिका में सबसे नीचे थी। यह पहली बार था जब आईपीएल में यह टीम पॉइंट्स टेबल में अंतिम पायदान पर थी। ऐसे में अब अगले सीजन इस टीम को लीड करने की जिम्मेदारी एक अन्य खिलाड़ी संभाल सकता था। यह खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि संजू सैमसन (Sanju Samson) हो सकते हैं।
संजू सैमसन छोड़ रहे हैं आरआर का साथ
बता दें कि संजू सैमसन आईपीएल 2018 में आरआर के साथ दोबारा जुड़े थे और तभी से वह इस टीम का हिस्सा बने हुए हैं। लेकिन अब इस टीम का साथ छोड़ सकते थे। दरअसल, लास्ट आईपीएल सीजन उनके और मैनेजमेन्ट के बीच मनमोटाव की ख़बरें सामने आ रही थी और इसी वजह से वह टीम छोड़ने वाले हैं।
जानकारी के मुताबिक वह अगले सीजन चेन्नई का हिस्सा हो सकते हैं। हालांकि अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर ऐसा होने के काफी आसार हैं, चूंकि लास्ट कुछ समय से यह खबर जंगल में लगी आग की तरह फ़ैल रही है।
🚨 REPORTS 🚨
Chennai Super Kings are considering Sanju Samson if he becomes available for trade ahead of IPL 2026. 🟡💛#Cricket #Sanju #CSK #RR #IPL2026 pic.twitter.com/K1PRGhfCn5
— Sportskeeda (@Sportskeeda) July 1, 2025
कप्तान का पद संभाल सकते हैं संजू
ज्ञात हो कि संजू सैमसन आईपीएल के सबसे बेहतरीन कप्तानों में शुमार हैं। ऐसे में अगर वह सीएसके (CSK) का हिस्सा बनते हैं, तो वहां भी कप्तानी करते नजर आ सकते हैं और एमएस धोनी टीम को अलविदा कह सकते हैं। हालांकि अभी जब तक आधिकारिक तौर पर इन सभी चीजों की पुष्टि नहीं हो जाती कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी।
कुछ ऐसा है संजू सैमसन का आईपीएल करियर
बताते चलें कि संजू सैमसन ने आईपीएल में अब तक 4704 रन बनाए हैं। उन्होंने 177 मैचों की 172 पारियों में यह कारनामा किया है। उनका औसत 30.94 और स्ट्राइक रेट 139.04 का रहा है। इस बीच उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 119 रनों का रहा है। उन्होंने इस दौरान आईपीएल में 3 शतक और 26 अर्धशतक भी जड़े हैं।
आईपीएल में उनके कप्तानी रिकॉर्ड की बात करें तो वह भी दमदार है। अब तक उन्होंने 67 आईपीएल मैचों में कप्तानी की है। इस दौरान उन्हें 33 में जीत और 32 में हार मिली है।उनकी अगुआई में 1 मैच टाई और 1 मैच बेनतीजा रहा है। सैमसन का विनिंग परसेंटेज 49.25 का रहा है। उनकी अगुआई में उनकी टीम एक फाइनल भी खेल चुकी है। इस टीम ने साल 2008 आईपीएल सीजन के बाद पहली बार फाइनल में जगह बनाई थी। हालांकि वहां उसे हार का सामना पड़ा था।
यह भी पढ़ें: 17 साल के अंग्रेज बच्चे पर काव्या मारन-नीता अंबानी की नज़र, IPL 2026 ऑक्शन में आया, तो लुटा देंगी 25 करोड़