Posted inIndian Premier League (IPL)

रायडू-रैना-अश्विन तीनों का हुआ मोय-मोय, CSK ने अपने सपोर्ट स्टाफ का किया ऐलान, इन दिग्गजों को दी जगह

रायडू-रैना-अश्विन तीनों का हुआ मोय-मोय, CSK ने अपने सपोर्ट स्टाफ का किया ऐलान, इन दिग्गजों को दी जगह

CSK’s Support Staff For IPL 2026:  आईपीएल 2026 के लिए ज्यादातर टीमों ने अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच बार की चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाड़ी भी चेन्नई में पसीना बहा रहे हैं। इस बार सीएसके का प्रयास तीन सीजन से चले आ रहे खिताबी सूखे को खत्म करने का होगा। इस बार भी टीम को अपने दिग्गज खिलाड़ी एमएस धोनी का साथ मिलने वाला है।

वहीं, कुछ समय से ये खबरें भी आ रही थीं कि चेन्नई सुपर किंग्स के कोचिंग स्टाफ में कुछ दिग्गज खिलाड़ी नजर आ सकते हैं, जो पहले टीम के लिए खेल चुके हैं। इसमें सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और आर अश्विन का नाम सामने आ रहा था लेकिन अब इन तीनों का ही निराशा का सामना करना पड़ा है, क्योंकि CSK के सपोर्टिंग स्टाफ में इनमें से किसी को भी जगह नहीं दी गई है।

CSK ने अपने सपोर्ट स्टाफ में रैना, रायुडू और अश्विन को नहीं दी जगह

रायडू-रैना-अश्विन तीनों का हुआ मोय-मोय, CSK ने अपने सपोर्ट स्टाफ का किया ऐलान, इन दिग्गजों को दी जगह

आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कई दिग्गज खिलाड़ी खेले हैं और टीम की सफलता में सुरेश रैना, अंबाती रायुडू और रविचंद्रन अश्विन जैसे खिलाड़ियों का भी अहम योगदान रहा है। हालांकि, अब ये तीनों ही खिलाड़ी आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं। ऐसे में पिछले सीजन के खराब प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा था कि CSK अपने कुछ पूर्व खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देकर सपोर्ट स्टाफ में वापस ला सकती है लेकिन अभी तक ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।

माना जा रहा था कि सुरेश रैना को टीम का फील्डिंग कोच बनाया जा सकता है। वहीं, रायुडू को बल्लेबाजी कोच या मेंटर बनाए जाने की मीडिया रिपोर्ट्स थीं। वहीं, अश्विन स्पिन गेंदबाजी कोच की रेस में थे लेकिन अब CSK के सपोर्ट स्टाफ की जो लिस्ट सामने आई है, उसमें इनमें से किसी का भी नाम नहीं है।

सपोर्ट स्टाफ में CSK ने इन नामों को दी जगह

चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 के लिए भी हेड कोच के रूप में स्टीफन फ्लेमिंग पर भरोसा बरकरार रखा है और उनके ऊपर इस बार ख़िताब जिताने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। उनके साथ बल्लेबाजी कोच के रूप में माइक हसी हैं, जो कई सीजन से टीम के साथ जुड़े हुए हैं और पहले एक खिलाड़ी के रूप में खेल चुके हैं। गेंदबाजी कोच के रूप में एरिक सिमंस नियुक्त हैं। इनके अलावा श्रीधरन श्रीराम (सहायक गेंदबाजी कोच) और राजीव कुमार (फील्डिंग कोच) भी स्टाफ का हिस्सा हैं। सेल राधाकृष्णन टीम मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं।

अब CSK के कोचिंग स्टाफ में एक और नया नाम शामिल होने जा रहा है। इंग्लैंड के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज जेम्स फोस्टर को चेन्नई की टीम ने फील्डिंग कोच के रूप में नियुक्त किया है। हालांकि, फोस्टर ने राजीव कुमार को रिप्लेस किया है या उनके साथ काम करेंगे, इसकी जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दी गई है। 45 वर्षीय फोस्टर ने 2001 से 2009 के बीच सात टेस्ट, 11 वनडे और पांच टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व किया और उम्मीद है कि वह इस महीने के अंत में अपनी नई भूमिका संभाल लेंगे।

FAQs

IPL 2026 के लिए CSK ने जेम्स फोस्टर को किस भूमिका के लिए शामिल किया है?
फील्डिंग कोच

यह भी पढ़ें: भारत-इंग्लैंड भिड़ंत से पहले Kevin Pietersen की भविष्यवाणी, इस टीम को बताया जीत का दावेदार

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!