CSK vs PBKS: प्रीति जिंटा और श्रेयस अय्यर की टीम पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के अपने पहले मुकाबले में 3 विकेट से दमदार जीत दर्ज की थी और अब यह टीम अपना दूसरा मैच चेन्नई के खिलाफ खेलते नजर आने वाली है। पंजाब-चेन्नई का यह मैच चेन्नई के होम ग्राउंड में होने वाला है और इस मैच के लिए PBKS की प्लेइंग 11 फिक्स कर दी गई है। तो आइए एक बार प्लेइंग इलेवन पर नजर डाल लेते हैं।
एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाली है दोनों टीमों की टक्कर

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टीम सीएसके के होम ग्राउंड एमए चिदंबरम स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने होगी। यह मैच तीन अप्रैल शाम 7:30 से खेला जाएगा और इस दौरान भरपूर रोमांच देखने को मिलेगा।
आईपीएल के 7वें मैच में पंजाब किंग्स जीत के इरादे से उतरेगी। पंजाब की कोशिश रहेगी कि वो लगातार दूसरा मैच जीत कर टूर्नामेंट में अपनी दमदार शुरुआत जारी रखे। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स कमबैक के इरादे से उतरेगी। पहले मैच में सीएसके को हार का सामना करना पड़ा था। CSK को आरआर के खिलाफ 8 विकेट से शर्मनाक हार मिली थी।
इन खिलाड़ियों को मिलेगा 11 में मौका
बता दें कि गुजरात टाइटंस के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब किंग्स के अधिकतर खिलाड़ी उस तरीके का प्रदर्शन नहीं दिखा सके थे। जैसा की उम्मीद की जाती है। लेकिन यह फ्रेंचाइजी एक बार फिर उन सभी पर भरोसा दिखाएगी और वही हमें इस मैच में भी खेलते नजर आएंगे। यानी कि एक बार फिर प्लेइंग 11 में प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर) बतौर ओपनर नजर आएंगे। वहीं बीते मैच के हीरो कूपर कोनोली को नंबर 3 और कप्तान श्रेयस अय्यर खुद 4 पर आएंगे।
मिडिल ऑर्डर में हमें नेहल वढेरा, शशांक सिंह और मार्कस स्टोइनिस दिखाई दे सकते हैं। मार्को जानसेन व जेवियर बार्टलेट के साथ ही साथ विजयकुमार वैश्य और अर्शदीप सिंह तेज गेंदबाज की भूमिका में नजर आ सकते हैं। यह फ्रेंचाइजी इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में गेंदबाजी के समय स्पिनर युजवेंद्र चहल को खिला सकती है।
पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11
प्रियांश आर्या, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैश्य और अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के आंकड़े
बताते चलें कि अब तक दोनों क्रिकेट टीमों के बीच कुल 32 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान 16 में सीएसके और 16 में ही पंजाब किंग्स ने बाजी मारी है। लेकिन हालिया कुछ समय से चेन्नई का प्रदर्शन उस हिसाब का नहीं रहा है। इस वजह से इस बार पंजाब किंग्स ही बाजी मार सकती है। तो देखना होगा कि यह टीम जीत दर्ज कर पाएगी या नहीं।
FAQs
आईपीएल 2026 का लाइव प्रसारण कहां देखें?
आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी कौन कर रहा है?
यह भी पढ़ें: CSK vs PBKS: पहली हार के बाद चेन्नई की खतरनाक प्लेइंग 11 आई सामने, चाहर और वीर समेत इन 3 खिलाड़ियों की एंट्री