CSK vs PBKS: आईपीएल 2026 के मैच नंबर 7 में चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स की टक्कर होने जा रही है। यह मैच एमए चिदंबरम स्टेडियम में होने वाला है। तो आइए इस आर्टिकल के जरिए इस मैच से जुड़ी सभी चीजों के बारे में विस्तार से बात कर लेते हैं।
CSK vs PBKS MATCH PREVIEW

आईपीएल के 19वें सीजन के अपने पहले मैच में पंजाब किंग्स में दमदार जीत दर्ज की। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स को हार का सामना करना पड़ा। इस समय PBKS अंक तालिका में पांचवें जबकि CSK 10वें पायदान पर है। बीते सीजन भी टीम लास्ट में रही थी।
दोनों टीमें इस मैच में जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। एसआरएच की कोशिश रहेगी कि वो जीत दर्ज कर अपना विनिंग स्ट्रीक बनाए। वहीं ऋतुराज गायकवाड़ की टीम पटरी पर आने का प्रयास करेगी।
CSK vs PBKS मैच डिटेल्स एंड लाइव स्ट्रीमिंग
- मैच: CSK vs PBKS
- मैच नंबर: 7
- स्टेडियम: एम ए चिदंबरम स्टेडियम, तमिलनाडु
- तारीख: 3 अप्रैल
- समय: भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे
- लाइव स्ट्रीमिंग: जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क
CSK vs PBKS हेड टू हेड रिकॉर्ड
- कुल मैच: 32
- CSK: 16 जीत
- SRH: 16 जीत
- टाई: 0
- बेनतीजा: 0
CSK vs PBKS मैच पिच रिपोर्ट
सीएसके बनाम पंजाब किंग्स का मैच एम ए चिदंबरम स्टेडियम में होने जा रहा है, जहां पर बल्लेबाजों को काफी ज्यादा मदद मिलने की उम्मीद है। लास्ट कुछ समय से यह पिच बल्लेबाजों को काफी ज्यादा मदद करते नजर आ रही है।
इस मैदान पर स्पिनर्स का भी बोलबाला देखने को मिलता है। स्पिन फ्रेंडली सर्फेस होने के चलते स्पिनर्स अपने वेरिएशंस के थ्रू टीमों को परेशान करते नजर आते हैं। अब तक इस मैदान पर कुल 91 आईपीएल मैच हुए हैं, जिसमें से 51 बैटिंग फर्स्ट वहीं 40 बैटिंग सेकंड टीम ने जीता है। एवरेज बैटिंग फर्स्ट इनिंग स्कोर 163 है।
CSK vs PBKS मैच वेदर रिपोर्ट
3 अप्रैल को होने वाले इस मैच में बारिश की बिल्कुल भी संभावना नहीं है। मैच में मौसम एकदम साफ रहने वाला है। हालांकि मैच के शुरुआत में तापमान 32 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30 डिग्री सेल्सियस तक रहने की उम्मीद है। इस दौरान उमस काफी ज्यादा रहेगी। सबसे परेशान करने वाली बात ओस है, जिसका प्रभाव अधिक होगा। इससे सेकंड बैटिंग करने वाली टीम मुश्किलों में नजर आ सकती है।
CSK vs PBKS मैच इंजरी डिटेल्स
चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच होने जा रहे इस मुकाबले से पहले काफी बड़ी अपडेट सामने आई है। CSK के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अभी भी फिट नहीं हैं और इस मैच में खेलते नजर नहीं आएंगे। जबकि डेवाल्ड ब्रेविस के प्लेइंग 11 में लौटने की संभावना है। वो इंजरी के कारण बिता मैच खेलते नहीं दिखे थे।
लेकिन अभी वो नेट्स में जमकर चौके-छक्के लगाते नजर आ रहे हैं। श्रेयस अय्यर भी बीते मैच में चोटिल हुए थे और उनके खेलने को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे थे। मगर इस टीम के असिस्टेंट कोच ब्रेड हेडिन ने बताया है कि वह ठीक हैं और इस मैच में खेलते नजर आएंगे।
CSK vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
CSK का स्क्वाड: संजू सैमसन (विकेट कीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), आयुष म्हात्रे, मैथ्यू शॉर्ट, कार्तिक शर्मा, शिवम दुबे, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, मैट हेनरी, अंशुल कंबोज, खलील अहमद, सरफराज खान, प्रशांत वीर, राहुल चाहर, गुरजपनीत सिंह, रामकृष्ण घोष, अकील हुसैन, एमएस धोनी, श्रेयस गोपाल, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी, अमन खान, डेवाल्ड ब्रेविस, ज़कारी फाउल्केस और उर्विल पटेल।
PBKS का स्क्वाड: प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, हरप्रीत बराड़, प्रवीण दुबे, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, बेन द्वारशुइस, लॉकी फर्ग्यूसन, मिशेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश और विशाल निषाद।
CSK vs PBKS मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग 11
CSK की संभावित प्लेइंग 11: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), आयुष म्हात्रे, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, जेमी ओवरटन, नूर अहमद, खलील अहमद और अंशुल कंबोज।
(इम्पैक्ट प्लेयर: मैट हेनरी)
PBKS की संभावित प्लेइंग 11: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, विजयकुमार विशाक/हरप्रीत बराड़।
(इम्पैक्ट प्लेयर: युजवेंद्र चहल)
CSK vs PBKS मैच विनर
PBKS
FAQs
CSK vs PBKS मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें?
CSK vs PBKS मैच कितने बजे से शुरू होगा?
यह भी पढ़ें: IPL खेलने से रोका, तो भड़का ये विदेशी खिलाड़ी, कोर्ट में ठोका केस, रिटायरमेंट की भी दी धमकी