IPL 2026, CSK vs RCB LIVE Streaming: आईपीएल इतिहास की दो सबसे बेहतरीन टीमें चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु आईपीएल 2026 में रविवार, 5 अप्रैल को एक दूसरे के आमने-सामने होने जा रही हैं।
दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में होने जा रहा है और इस मैच के लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है, क्योंकि इस सीजन दोनों टीमें केवल एक बार एक दूसरे के सामने होने वाली हैं। तो आइए जान लेते हैं कि यह मैच कौन जीत सकता है और इस मैच का लाइव स्ट्रीम कहां देखें।
शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा CSK vs RCB मैच

अपने शुरुआती दोनों मैच हारने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने तीसरे मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
CSK आरसीबी के होम ग्राउंड एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में कोशिश रहेगी कि वो अच्छी गेंदबाजी व बल्लेबाजी का नमूना पेश करें व मैच जीते। जबकि आरसीबी अपने शुरुआती मैच के प्रदर्शन को रिपीट करते हुए जीत दर्ज करना अपना दबदबा कायम रखने की कोशिश करते दिखाई देगी। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम, बेंगलुरु में यह मैच शाम 7:30 बजे से शुरू हो जाएगा जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा।
यहां देखें CSK vs RCB मैच का लाइव स्ट्रीम
चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने जा रहा ऐतिहासिक मैच स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क और जिओ हॉटस्टार के जरिए देखा जा सकता है। यह मैच डिजिटल प्लेटफॉर्म्स और मोबाइल पर यूजर्स जिओ हॉटस्टार ऐप व वेबसाइट के जरिए देख सकते हैं। वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों के द्वारा अलग-अलग भाषाओँ में इसका लुफ्त उठाया जा सकता है।
Rajat Patidar, Jitesh Sharma, and other RCB players offered prayers at Tirumala Tirupati and sought blessings from Lord Venkateswara ahead of the RCB vs CSK clash. 🙏 pic.twitter.com/GGvD8jhEUz
— Sonu (@Cricket_live247) April 4, 2026
यह भी पढ़ें: IPL में बड़ा उलटफेर! Hardik Pandya हटे कप्तानी से, Suryakumar Yadav बने मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
कुछ ऐसे हैं दोनों टीमों के हेड टू हेडआंकड़े
बताते चलें कि आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 35 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से चेन्नई सुपर किंग्स में 21 जबकि आरसीबी ने 13 में जीत दर्ज की है। वहीं इस दौरान एक मैच बेनतीजा भी रहा है। हालांकि आरसीबी सीएसके के खिलाफ अंतिम कुछ मैचों में लगातार जीत दर्ज करते चली आ रही है और उम्मीद है कि वह एक बार फिर जीत दर्ज कर रहेगी। लेकिन चेन्नई की कोशिश बेंगलुरु के विजय रथ को रोकने की होगी।
CSK vs RCB मैच के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का स्क्वाड: रजत पाटीदार (कप्तान), टिम डेविड, विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिलिप साल्ट, जितेश शर्मा, जैकब बेथेल, क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, अभिनंदन सिंह, जोश हेज़लवुड, रसिख सलाम डार, भुवनेश्वर कुमार, सुयश शर्मा, स्वप्निल सिंह, नुवान तुषारा, वेंकटेश अय्यर, जैकब डफी, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्टवाल,विहान मल्होत्रा, कनिष्क चौहान, मंगेश यादव और सात्विक देसवाल।
चेन्नई सुपर किंग्स का स्क्वाड: ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष,आयुष म्हात्रे, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, सरफराज खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, ज़ाकारी फ़ॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, अमन खा और कार्तिक शर्मा।