CSK vs RR LIVE BLOG:दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में IPL 2025 62nd MATCH चेन्नई सुपरकिंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया और उम्मीद थी कि आज चेन्नई जीत दर्ज करेगी लेकिन राजस्थान ने मैच जीत लिया। आज चेन्नई को 6 विकेट से हार मिली। राजस्थान का ये आखिरी मैच था जहाँ उन्हें जीत मिली। अब चेन्नई को अपना आखिरी मैच नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात से खेलना है। चेन्नई चाहेगी कि कम से कम जाते-जाते वो मैच को जीतें।
CSK vs RR LIVE BLOG LIVE UPDATES
CSK vs RR LIVE BLOG: हिटमायर का प्रहार और मिली जीत
16.5 और 16.6 में अश्विन को हिटमायर ने पहले चौका और इसके बाद छक्का जड़ा। वहीं, 17.1 में जुरेल ने पथिराना को छक्का जड़ मैच खत्म किया और राजस्थान को 6 विकेट से मैच जिता दिया।
CSK vs RR LIVE BLOG: स्लॉट की गेंद प्लॉट में गई
16.3 में जुरेल ने अश्विन को दमदार छक्का जमाया। गेंद स्लॉट में गिरी थी और जुरेल ने कोई गलती नहीं की और गेंद स्टैंड में।
CSK vs RR LIVE BLOG: एक चौका और विकेट
15.2 में नूर अहमद को जुरेल ने चौका जड़ा लेकिन 15.4 में नूर ने चेन्नई की गेम में वापसी कराई और पराग को क्लीन बोल्ड कर दिया।
CSK vs RR LIVE BLOG: जुरेल का तांडव
ध्रुव जुरेल ने यहाँ जडेजा को निशाना बनाया। बेहतरीन शॉट खेला जुरेल ने। 14.4 में जडेजा को छक्का जमाने के बाद 14.5 में चौका जड़ दिया।
CSK vs RR LIVE BLOG: अश्विन ने दिलाई बड़ी सफलता
क्या अश्विन यहाँ गेम चेंजर साबित होंगे? हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि उन्होंने 2 बड़ी सफलताएं चेन्नई को दिलाई। 13.2 में पहले संजू सैमसन को 41 रन पर चलता किया। फिर 13.6 में खतरनाक बन रहे वैभव का विकेट निकाला। वैभव 57 रन बनाकर आउट हुए।
CSK vs RR LIVE BLOG: सैमसन का प्रहार
12.1 में पथिराना गेंदबाजी के लिए आए और स्वागत चौके से हो गया। संजू ने डीप बैकवर्ड की दिशा से चौका बटोर लिया। वहीं, 12.6 में भी अंजाम वही रहा। गेंद फील्डर से दूर रही और यहाँ भी सैमसन को चौका मिला।
CSK vs RR LIVE BLOG: नो बॉल और फिर एक छक्का
11.5 में नूर अहमद थे और ये गेंद नो बॉल हो गई और इसके बाद वैभव ने मौके को गंवाया नहीं और उड़ाकर छक्का जड़ दिया। 27 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।
CSK vs RR LIVE BLOG: एक बच्चे से पिटे जडेजा
जडेजा 14 साल के बच्चे यानी वैभव से पिट गए। 10.3 में वैभव ने लॉन्ग ऑन की दिशा से छक्का जड़ा और फिर दूसरा छक्का भी लॉन्ग ऑन की दिशा से ही जड़ दिया। जडेजा तो देखते रह गए।
CSK vs RR LIVE BLOG: गगनचुंबी छक्का
9.1 में संजू ने अश्विन को निशाना बनाया और एक गगनचुंबी छक्का जमाया। उन्होंने बैठकर क्या गज़ब का शॉट लगाया।
CSK vs RR LIVE BLOG: अलग ही लेवल पर वैभव की बैटिंग
7.4 में नूर अहमद थे गेंदबाज, वैभव यहाँ चूकने वाले नहीं थे। दमदार छक्का जमाया। गेंद दर्शकों के पास गई। फिर 7.5 और 7.6 में नतीजा चेन्नई के खिलाफ, बैक टू बैक चौका मिला। वैभव अपनी क्षमता का प्रदर्शन धोनी को दिखाते हुए।
CSK vs RR LIVE BLOG: संजू का छक्का
6.3 में अश्विन गेंदबाज थे। संजू ने यहाँ मौके का फायदा उठाया, हवाई फायर किया और छक्का जड़ दिया। बेहतरीन शॉट!
CSK vs RR LIVE BLOG: एक्स्ट्रा कवर का चौका
5.6 में अंशुल कंबोज वैभव का शिकार हुए। उन्होंने एक्स्ट्रा कवर की दिशा में शॉट मारा और बेहतरीन चौका बटोरा।
CSK vs RR LIVE BLOG: फिर पिटे खलील
दो अलग-अगल बल्लेबाजों ने खलील को पीट दिया। 4.2 में वैभव ने थर्ड मैन की दिशा से चौका बटोरा, तो वहीं, 4.4 में संजू ने डिफेंस करता हुआ एक शॉट खेला और वो सीधा बाउंड्री के पास चली गई। चौका मिला।
CSK vs RR LIVE BLOG: एक चौका और फिर आउट हुए जायसवाल
3.3 में अंशुल कम्बोज को जायसवाल ने चौका जड़ा। गेंद अश्विन के पास गई थी लेकिन उनसे काफी दूर रह गई नहीं तो यही वो कैच आउट होते लेकिन इसकी अगली गेंद पर जायसवाल क्लीन बोल्ड हुए। 36 रन बनाकर आउट हुए।
CSK vs RR LIVE BLOG: जायसवाल मचा रहे धमाल
राजस्थान की पारी जैसे ही शुरू हुई जायसवाल ने रौद्र रूप धारण किया। 0.1 में खलील की गेंद पर चौका। 1.4 में कम्बोज को छक्का, तो 2.2-2.3 में चौका, 2.4 में छक्का, तो 2.5 में चौका जड़कर खलील की बैंड बजा दी।
CSK vs RR LIVE BLOG: आखिरी ओवर का रोमांच
19.1 में शिवम दुबे को 39 रन पर मढ़वाल ने चलता किया और फिर 19.3 में अंशुल ने चौका जमाया और 19.4 पर एक लेकर धोनी को स्ट्राइक दिया लेकिन 19.5 में धोनी का विकेट गिरा। धोनी ने स्वीप करने की कोशिश की लेकिन तुषार ने कैच पकड़ लिया। 16 रन बनाकर धोनी आउट। आखिरी गेंद पर नूर ने 2 रन लिए और इसी के साथ चेन्नई ने 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 187 रन बनाए।
CSK vs RR LIVE BLOG: दुबे ऑन फायर
16.5 में हसरंगा पर दुबे का करारा प्रहार, गेंद स्लॉट में थी और उन्होंने कोई गलती नहीं की और छक्का जड़ दिया।
CSK vs RR LIVE BLOG: धोनी का बेहतरीन शॉट
15.5 में रियान पराग गेंदबाजी कर रहे थे और यहाँ धोनी ने उन्हें नहीं छोड़ा। ये MSD वाला सिक्स था। धोनी ने वाइड आउट साइड ऑफ़ स्टंप की गेंद को बाउंड्री के बाहर भेजा।
CSK vs RR LIVE BLOG: रिमान्डिग छक्का
14.4 में शिवम दुबे ने हसारंगा को रिमांड पर लिया और लेग स्टंप के ऊपर से दनदनाता छक्का जड़ दिया। क्या कमाल की बैटिंग!
CSK vs RR LIVE BLOG: क्लीन बोल्ड ब्रेविस
13.4 में आकश की गेंद पर ब्रेविस ने बल्ला घुमाने की कोशिश की थी लेकिन यहाँ वो क्लीन बोल्ड हो गए। तीखी यॉर्कर थी। 42 रन बनाकर आउट हुए।
CSK vs RR LIVE BLOG: मुफ्त का चौका और फिर बाउंड्री
11.2 में आकाश की गेंद पर बोनस रन मिला। गेंद कीपर संजू के पास गई लेकिन वो पकड़ नहीं पाए। सीधा वाइड का चौका मिला। इसकी अगली गेंद पर दुबे ने आउट साइड ऑफ की ओर बल्ला घुमाया और चौका बटोर लिया।
CSK vs RR LIVE BLOG: ब्रेविस-दुबे बने आंधी
10.2 में युद्धवीर सिंह पर ब्रेविस का कहर टूटा। बॉटम हैण्ड का इस्तेमाल करके ब्रेविस ने छक्का जमा दिया और फिर 10.5 में दुबे कहाँ पीछे रहने वाले थे। उन्होंने ने भी बहती गंगा में हाथ धोए और मिड विकेट के ऊपर से चौका बटोरा।
CSK vs RR LIVE BLOG: कमाल की बैटिंग कर रहे बेबी एबी
9.4 में रियान पराग को ब्रेविस ने दमदार चौका जमाया और इसकी अगली ही गेंद पर कड़क छक्का जड़ा। मिड विकेट की ओर से फ़्लैट छक्का जड़ा। इसी के साथ चेन्नई के 100 रन पूरे।
CSK vs RR LIVE BLOG: बड़ा ही प्यारा फ्लिक शॉट
8.5 में मफाका को ब्रेविस ने क्या कमाल का फ्लिक शॉट जड़ा। देखकर मजा आ गया। गेंद सीधा दर्शकों के पास चली गई। मिड विकेट की दिशा से छक्का मिला।
CSK vs RR LIVE BLOG: पहले चौका पड़ा, फिर विकेट निकाला
7.1 में ब्रेविस ने युद्धवीर को चौका जड़ा और लगा कि ये ओवर बड़ा होगा लेकिन दुर्भाग्यवश 7.4 में जडेजा एक फ्लिक शॉट खेलना चाहते थे लेकिन गेंद सीधा ध्रुव जुरेल के हाथों में चली है। मात्र 1 रन बनाकर आउट हुए।
CSK vs RR LIVE BLOG: अश्विन लौटे पवेलियन
6.3 में हसारंगा गेंदबाजी कर रहे थे। अश्विन उनकी गेंद पर हवाई फायर के मूड में थे लेकिन गेंद बल्ले से कनेक्ट नहीं हुई और वो सीधा हिटमायर के हाथों में गई। 13 रन बनाकर हुए आउट।
CSK vs RR LIVE BLOG: आयुष की दबंग वाली बैटिंग समाप्त
आयुष ने आज तुषार को नहीं छोड़ा और दबंग वाली बैटिंग दिखाई। 5.2, 5.3 और 5.4 में तीनों गेंदों पर चौका बटोरा लेकिन इसकी अगली ही गेंद पर उनकीं पारी समाप्त हुई। बड़ा शॉट मारने के चक्कर में मफाका को अपना कैच दे बैठे और 43 रन के स्कोर पर पवेलियन लौटे। 1 छक्का और 8 चौके जमाए।
CSK vs RR LIVE BLOG: मफाका पर बरसे आयुष
4.3 और 4.5 में मफाका पर बरसा आयुष का कहर। दोनों गेंदों पर चौका बटोरा और चेन्नई के स्कोर को 50 के पार पहुँचाया।
CSK vs RR LIVE BLOG: युद्धवीर की पिटाई
3.3 में अश्विन ने युद्धवीर को चौका और इसकी अगली गेंद पर छक्का जमाया। फिर 3.5 में आयुष ने छक्का, तो 3.6 पर चौका जमाया। इस ओवर से 24 रन आएं।
CSK vs RR LIVE BLOG: तुषार पर बरसे आयुष
2.3 और 2.5 में तुषार देशपांडे पर बरसा आयुष का बल्ला। बहुत ही कड़क शॉट जड़ते हुए दोनों गेंदों पर चौका बटोरा।
CSK vs RR LIVE BLOG: एक आउट झटका चेन्नई को
1.6 में युद्धवीर के सामने उर्विल पटेल थे और बड़ा शॉट मारने के चक्कर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
CSK vs RR LIVE BLOG: कड़क शॉट और फिर आउट
1.2 में अब कॉनवे ने युद्धवीर सिंह को पकड़ा और थर्ड मैन की दिशा से चौका बटोरा लेकिन 1.4 में युद्धवीर ने उनका विकेट निकाल दिया। गेंद सीधा बैट के स्टिकर पर लगी और रियान पराग के हाथों में चली गई। 10 रन बनाकर कॉनवे आउट हुए।
CSK vs RR LIVE BLOG: कॉनवे का चौका
0.3 में तुषार देशपांडे कॉनवे के सामने थे। कॉनवे चूकने वाले नहीं थे और तीर की तरह स्ट्रेट ड्राइव मारा और चौका बटोरा।
CSK vs RR LIVE BLOG: चेन्नई की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर
आयुष म्हात्रे, डेवोन कॉनवे, उर्विल पटेल, रवींद्र जड़ेजा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), अंशुल कंबोज, रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, खलील अहमद
इम्पैक्ट प्लेयर: मथीशा पथिराना, दीपक हुडा, विजय शंकर, कमलेश नागरकोटी, रामकृष्ण घोष
CSK vs RR LIVE BLOG: राजस्थान की प्लेइंग 11 और इम्पैक्ट प्लेयर
यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर/कप्तान), रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिम्रोन हेटमायर, वानिंदु हसरंगा, क्वेना मफाका, युद्धवीर सिंह चरक, तुषार देशपांडे, आकाश मधवाल
इम्पैक्ट प्लेयर: लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, कुमार कार्तिकेय, शुभम दुबे, अशोक शर्मा, कुणाल सिंह राठौड़
CSK vs RR LIVE BLOG: पहले गेंदबाजी करेगी राजस्थान
धोनी ने सिक्का उछाला और संजू के पक्ष में गिरा। राजस्थान के कप्तान ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। चेन्नई में कोई बदलाव नहीं जबकि राजस्थान में युद्धवीर सिंह की वापसी हुई है।