Posted inIndian Premier League (IPL)

‘दिन-ब-दिन मेरी फिटनेस…’ धोनी का बयान वायरल, बताया IPL से कब लेंगे संन्यास

‘Day by day, my fitness…’ MS Dhoni’s statement goes viral; reveals when he will retire from the IPL.

MS Dhoni, IPL: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इससे पहले हर कोई सिर्फ इसी के बारे में बात करता नजर आ रहा है कि क्या ये एमएस धोनी का लास्ट आईपीएल सीजन है? क्या धोनी संन्यास का ऐलान करने जा रहे हैं?

तो अगर आप भी इन्हीं फैंस में से हैं, जो इन चर्चाओं का हिस्सा हैं। तो अब आपको ज्यादा समय तक इन चर्चाओं का हिस्सा रहने की जरूरत नहीं है क्योंकि धोनी (MS Dhoni) ने खुद संन्यास को लेकर काफी बड़ा बयान दिया है।

संन्यास को लेकर MS Dhoni ने कही बड़ी बात

MS Dhoni makes a major statement regarding retirement.
MS Dhoni makes a major statement regarding retirement.

बता दें कि हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल 2026 सीजन से पहले एक शो किया और इस दौरान सीएसके के लीजेंड खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप टीम में सीएसके के खिलाड़ियों को भी सम्मान दिया गया और इसी दौरान एमएस धोनी ने रिटायरमेंट के सवाल पर काफी बड़ा बयान भी दिया। इस इवेंट में उन्होंने (MS Dhoni) बता दिया कि वह आईपीएल 2026 के बाद संन्यास नहीं ले रहे और आगे भी खेलते नजर आएंगे।

यह भी पढ़ें: 6,6,6,6,6,6,6…. RCB के इंट्रा स्क्वाड मैच में छाए Jitesh Sharma, सिर्फ 37 गेंदों की पारी में ही उड़ाए गेंदबाजों के होश

धोनी ने कही यह बात

भारतीय सिनेमा के मशहूर सितारे शिवकार्तिकेयन ने जब धोनी (MS Dhoni) से कहां जब भी आपसे पूछा जाता है क्या आप रिटायरमेंट लेने जा रहे हैं तो आप कहते हैं डेफिनेटली नोट! हम हर बार आपसे यही जवाब की उम्मीद करते हैं।

इसके बाद शिवकार्तिकेयन ने कहा कि आप 60 साल तक खेल सकते हैं। तो इस पर धोनी ने कहा यह काफी ज्यादा मुश्किल है। मगर शिवकार्तिकेयन ने कहा आपकी फिटनेस के आगे कुछ भी नहीं। यह पॉसिबल है। इसके बाद उन्होंने कहा मेरी फिटनेस ऊपर नहीं बल्कि नीचे जा कर रही है। लेकिन फिर भी मैं कोशिश करूंगा यानी धोनी अभी संन्यास का ऐलान नहीं कर रहे और जब तक उनकी फिटनेस उनका साथ दे रही है वो हमें लगातार खेलते दिखाई देते रहेंगे।

FAQs

MS Dhoni की उम्र क्या है?
44 साल

यह भी पढ़ें: IPL 2026: धोनी के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, एलिस-शॉर्ट के बाद एक और खिलाड़ी चोटिल, आधे सीजन से बाहर

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!