Posted inIndian Premier League (IPL)

Delhi Capitals vs Mumbai Indians मैच बना रोमांचक, 22 साल के समीर रिज़वी ने लगाए MI को फटके, सूर्या की कप्तानी में फेल हुई टीम

Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Turns Thrilling: 22-Year-Old Sameer Rizvi Blasts MI; Team Fails Under Surya's Captaincy.

स्टेडियम में खेला जा रहा दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals vs Mumbai Indians) मैच समाप्त हो चुका है। शाम 3:30 बजे से शुरू हुए मुकाबले में काफी ज्यादा रोमांच देखने को मिला। लेकिन दिल्ली कैपिटल्स ने कमाल की बल्लेबाजी और गेंदबाजी के बलबूते मैच अपने नाम कर लिया।

इस दौरान सूर्यकुमार यादव की कप्तानी पूरी तरह से फेल नजर आई। 22 साल के समीर रिजवी ने दिल्ली की ओर से ऐतिहासिक पारी खेलते हुए हर किसी के होश फाख्ता कर दिए।

सूर्यकुमार यादव की कप्तानी हुई फेल

Delhi Capitals vs Mumbai Indians, 8th Match, Indian Premier League 2026
Delhi Capitals vs Mumbai Indians, 8th Match, Indian Premier League 2026

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में तबीयत खराब होने के चलते मुंबई इंडियंस के परमानेंट कप्तान हार्दिक पांड्या खेलते नजर नहीं आए। उनकी जगह सूर्यकुमार यादव को जिम्मेदारी सौंपी गई और सूर्या कप्तानी के लिए उतरते सबसे पहले तो टॉस हार गए और बाद में मैच भी हार गए। इस मुकाबले में MI को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा।

Mumbai Indians ने बनाए थे 162 रन

टॉस हार कर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस शुरुआत से ही मुश्किलों में दिखाई थी, क्योंकि इस टीम ने तीसरे ओवर में लगातार 18 के स्कोर पर दो विकेट खो दिए और टीम काफी स्लो खेलते नजर आई। अंत तक टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए। सूर्यकुमार यादव के बल्ले से 36 गेंद में 51 रन की पारी देखने को मिली। उन्होंने तीन चौके और दो छक्के जड़े।

वहीं दूसरे टॉप रन गेटर रोहित शर्मा बने, जिन्होंने 26 गेंद में पांच चौके और एक छक्के की मदद से 35 रन की पारी खेली। अंत में मिचेल सैंटनर ने 18 रन की पारी से योगदान दिया। विरोधी टीम की ओर से मुकेश कुमार ने दो विकेट वहीं लुंगी एनगिडी, अक्षर पटेल, विप्रज निगम और टी नटराजन ने एक-एक विकेट हासिल किया।

यह भी पढ़ें: गिल(कप्तान), रोहित, कोहली, अय्यर, केएल….तय हुई बांग्लादेश ODI सीरीज के लिए ढाका रवाना होंगे ये 15 भारतीय खिलाड़ी

रन चेस में Delhi Capitals ने दिखाया जलवा

163 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की टीम भी शुरुआत में थोड़ा मुश्किलों में नजर आई। इस टीम ने सात रन के स्कोर पर ही दो विकेट गंवा दिए। केएल राहुल और नितीश राणा क्रमशः एक और जीरो रन पर पवेलियन लौट गए। लेकिन पथुम निसांका और समीर रिजवी ने पारी को संभाला और 66 रनों की बेहतरीन साझेदारी करी।

इसके बाद पथुम निसांका भी आउट हो गए। निसांका ने 44 रन बनाए। हालांकि समीर रिजवी रुके नहीं और उन्होंने फिर डेविड मिलर के संग मिलकर 78 रनों की साझेदारी की। समीर रिजवी ने 51 गेंद में 7 चौके और 7 छक्कों की मदद से 90 रन की ताबड़तोड़ पारी खेल अपना विकेट गंवाया।

अंत में डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स ने 21 और 3 रन बनाकर टीम को जीत के पार पहुंचाया। DC ने 18.1 ओवर में 164-4 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुंबई इंडियंस के लिए दीपक चहर, मिचेल सैंटनर और कॉर्बिन बॉश एक-एक विकेट लेने में सफल हुए।

FAQs

Delhi Capitals vs Mumbai Indians का मैच किसने जीता?

Delhi Capitals

समीर रिज़वी की उम्र क्या है?

22 साल

यह भी पढ़ें: क्यों Hardik Pandya हुए दिल्ली वाले मुकाबले से बाहर? जानें अब कब होगी उनकी टीम में वापसी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!