Posted inIndian Premier League (IPL)

दिल्ली vs मुंबई: टीवी से मोबाइल तक, कहां देखें LIVE और कैसे उठाएं फ्री का फायदा

Delhi vs Mumbai: From TV to Mobile—Where to Watch LIVE and How to Watch for Free

Delhi vs Mumbai, Live: आईपीएल 2026 के मैच नंबर आठ में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की टक्कर होने जा रही है। यह मैच डीसी के होम ग्राउंड अरुण जेटली स्टेडियम, दिल्ली में होने जा रहा है और इस मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं।

दोनों ही टीमें अपना अंतिम मैच जीत कर आ रही हैं और इस मैच में भी एक दूसरे के खिलाफ जीत दर्ज करने की पूरी कोशिश करते नजर आने वाली हैं। तो आइए इस मैच से जुड़े कुछ बातों को जान लेते हैं। साथ ही साथ जान लेते हैं कि इस मैच का लाइव स्ट्रीम कहां पर देखा जा सकता है।

दोपहर में खेला जाएगा मैच

The Delhi Capitals and Mumbai Indians teams will face each other tomorrow afternoon at 3:30 PM at the Arun Jaitley Stadium.
The Delhi Capitals and Mumbai Indians teams will face each other tomorrow afternoon at 3:30 PM at the Arun Jaitley Stadium.

बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस (Delhi Capitals and Mumbai Indians) की टीम कल दोपहर 3:30 बजे एक दूसरे के आमने सामने होगी। अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस का समय 3:00 बजे है और मैच की स्ट्रीमिंग 2:30 बजे से ही शुरू हो जाएगी। यह मैच काफी ब्लॉकबस्टर होने की उम्मीद है, क्योंकि आखिरी बार आईपीएल में जब दोनों टीमों की टक्कर हुई थी, तो काफी बवाल मचा था।

यहां देखें फ्री में DC vs MI लाइव स्ट्रीम

आईपीएल 2026 के मैच नंबर 8 दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का लुफ्त जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स के जरिए उठाया जा सकता है। जिओ हॉटस्टार ऐप पर फ्री में अलग-अलग भाषाओं का चयन कर इसका मजा उठाया जा सकता है। वहीं टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के अलग-अलग चैनलों पर अलग-अलग भाषाओं में आईपीएल का प्रसारण देखा जा सकता है।

यह भी पढ़ें: RCB की नई मालकिन Ananya Birla के दिल पर किसका राज? इस हैंडसम लड़के को कर रही डेट!

कुछ ऐसे हैं दोनों के हेड टू हेड आंकड़े

दोनों ही टीमें आईपीएल के शुरुआती सीजन से खेलते चली आ रही हैं और अब तक दोनों टीमों के बीच कुछ 37 मुकाबले हुए हैं, जिसमें से 16 में दिल्ली ने बाजी मारी है। जबकि पांच बार की आईपीएल चैंपियन मुंबई इंडियंस 21 बार विजेता बनी है। आईपीएल 2025 के दौरान दोनों टीमों के बीच दो मुकाबले हुए और दोनों में मुंबई ने जीत दर्ज की थी।

अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की कोशिश तो रहेगी कि वो एमआई के खिलाफ अपना पुराना हिसाब चुकता करें। हालांकि वो ऐसा कर पाएंगे या नहीं यह देखने वाली बात होगी। लेकिन कुल मिलाकर इतना जरूर पता है कि यह मैच काफी ब्लॉकबस्टर होने वाला है।

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस हेड टू हेड आंकड़े

  • कुल मैच: 37 मैच
  • दिल्ली कैपिटल्स: 16 जीत
  • मुंबई इंडिंयस: 21 जीत

FAQs

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस का मैच कहां देखें?
जिओ हॉटस्टार और स्टार स्पोर्ट्स
दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी कौन कर रहा है?
अक्षर पटेल
मुंबई इंडियंस की कप्तानी कौन कर रहा है?
हार्दिक पांड्या

यह भी पढ़ें: DC vs MI: महामुकाबले के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन आई सामने! मैदान पर उतरेंगे कुल ये 24 खिलाड़ी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!