Dinesh Karthik All-Time RCB 11: 28 मार्च से आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत होने जा रही है और इस सीजन आरसीबी की टीम हमें पहले मुकाबले में खेलते नजर आने वाली है। ये टीम अपना पहला मैच सनराइजर्स हैदराबाद से खेलते नजर आएगी और इसके लिए हर कोई काफी ज्यादा एक्साइटेड है।
चूंकि आरसीबी टूर्नामेंट की डिफेंडिंग चैंपियन भी है और इसी कड़ी में आरसीबी के मेंटोर व बैटिंग कोच दिनेश कार्तिक ने इसकी ऑल टाइम ग्रेटेस्ट प्लेइंग 11 का चयन किया है। तो आइए जान लेते हैं कि दिनेश कार्तिक ने अपनी ऑल टाइम ग्रेटेस्ट आरसीबी प्लेइंग 11 में किन-किन खिलाड़ियों को जगह दी है और किसे बनाया है कप्तान।
डिफेंडिंग चैंपियन है RCB
दिनेश कार्तिक ने अपनी ऑल टाइम आईपीएल आरसीबी 11 में किन-किन खिलाड़ियों को चुना है के बारे में जानने से पहले एक बार 2025 का फाइनल वापस से जी लीजिए। 2025 फाइनल में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को हराकर अपनी पहली ट्रॉफी उठाई थी। उस दौरान आरसीबी ने पंजाब किंग्स को 191 रनों का लक्ष्य दिया था, जिसे PBKS चेस नहीं कर पाई और 6 रन से मैच हार गई।
वो पल तमाम आरसीबी फैंस के लिए काफी सुकून भरा पल था और अब दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम RCB 11 देख लोग काफी खुश और हैरान भी हो रहे हैं।
इन-इन खिलाड़ियों को Dinesh Karthik ने दिया मौका

दिनेश कार्तिक ने अपनी ऑल टाइम आरसीबी 11 में बतौर ओपनर क्रिस गेल और फाफ डु प्लेसिस को चुना। वहीं नंबर तीन पर उन्होंने विराट कोहली को जगह दी। जबकि चार पर रजत पाटीदार को चुना और उन्हें कप्तान भी बनाया। चूंकि वैसे तो आईपीएल में आरसीबी को सबसे ज्यादा बार विराट लीड करते दिखाई दिए हैं। लेकिन पाटीदार के कप्तानी में ही टीम चैंपियन बनी, इसी वजह से कार्तिक ने उन्हें कप्तान बनाया है।
उन्होंने अपनी 11 में आगे पाँचवें स्थान पर एबी डीविलियर्स और 6 पर जितेश शर्मा को रखा। कार्तिक ने अपनी 11 में क्रुणाल पांड्या और हर्षल पटेल को ऑल राउंडर के तौर पर चुना। इसके बाद बतौर स्पेसलिस्ट गेंदबाज उन्होंने मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और जॉश हेजलवुड को मौका दिया।
हालांकि भुवनेश्वर कुमार के न चुने जाने के कारण फैंस को थोड़ा हैरानी हुई। लेकिन सिराज के आरसीबी के लिए आंकड़ों के लिहाज से उन्हें तवज्जो मिली। हां, मगर दिनेश ने अपनी 11 में इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर देवदत्त पडिक्कल और भुवनेश्वर कुमार को मौका दिया।
दिनेश कार्तिक की ऑल-टाइम RCB 11
क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार (कप्तान), एबी डी विलियर्स, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, हर्षल पटेल, मोहम्मद सिराज, युजवेंद्र चहल और जॉश हेजलवुड।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: देवदत्त पडिक्कल और भुवनेश्वर कुमार।