IPL 2025: आईपीएल 2025 (IPL 2025) अब अपने आखिरी चरण की तरफ बढ़ गया है. भारत और पाकिस्तान के बीच चले तनाव और आतंकी हमले की वजह से आईपीएल को कुछ दिन के लिए स्थगित कर दिया गया था. लेकिन अब जब सभी चीजें धीरे धीरे पटरी पर लौट रही है और जीवन यापन फिर से शुरू हो रहा है तो बीसीसीआई ने भी अब दोबारा से आईपीएल को शुरू करने की तारीख की घोषणा कर दी है.
आईपीएल 2025 ( IPL 2025) 17 मई से फिर से शुरू होगा। हालाँकि इसी बीच लगभग सभी टीमें खिलाड़ियों की उपलब्धता की वजह से परेशान है कि वो आगे आईपीएल में हिस्सा लेंगे या फिर नहीं। आईपीएल 2025 से अभी तक 16 खिलाड़ी बाहर हो चुके है. तो चलिए जानते हैं कि क्यों 16 खिलाड़ी अब आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे.
दरअसल आईपीएल 2025 ( IPL 2025) जब से शुरू हुआ है तब से कई खिलाड़ी चोटिल हो चुके है और इसके चलते अब वो आईपीएल में हिस्सा नहीं लेंगे और टीमों ने उनकी जगह पर रिप्लेसमेंट प्लेयर भी साइन कर लिए है. खिलाड़ियों की चोट ने टीमों की सिरदर्दी बढ़ा दी है. हालाँकि एक आधी टीमों को रिप्लेसमेंट प्लेयर की वजह से फायदा भी हुआ है.
IPL 2025 में चोटिल होने वाले खिलाड़ी
चेन्नई सुपर किंग्स- चेन्नई सुपर किंग्स की टीम से उनके कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ हुए मैच के दौरान चोटिल हो गए थे. उनके हाथ में गेंद लगी थी जिसके चलते उनके फ्रैक्चर हो गया था और वो पूरे आईपीएल से बाहर हो गए है और उनकी जगह पर आयुष म्हात्रे को रिप्लेस्मेंट खिलाड़ी के तौर पर चुना गया है.
वहीँ विकेटकीपर बल्लेबाज वंश बेदी भी चोटिल हो गए है. चेन्नई की टीम ने उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर उर्विल पटेल को लिया है. इसके साथ तेज गेंदबाज गुरजनप्रीत सिंह भी चोट के चलते बाहर हो आगये है और उनकी जगह पर डेवाल्ड ब्रेविस को लिया गया है.
मुंबई इंडियंस- मुंबई इंडियंस के भी कई खिलाड़ी चोटिल हो गए है. अपने पहले ही सीजन में स्पिन गेंदबाज विग्नेश पुथुर चोटिल हो गए है और विग्नेश की जगह पर रघु शर्मा को रिप्लेसमेंट प्लेयर के तौर पर मुंबई की टीम में शामिल किया गया है.
वहीँ अफगानी स्पिनर अल्लाह गाहजंफर भी चोट के चलते बाहर हो गए है और उनकी जगह पर उन्हीं के देश के मिस्ट्री स्पिनर मुजीब उर रहमान ने रिप्लेस किया है. वहीँ साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी लीज़ाद विल्लियम्स भी चोटिल हो गए थे और उनकी जगह मुंबई ने कोर्बिन बोस्च ने रिप्लेमेंट के तौर पर लिया है.
दिल्ली कैपिटल्स- दिल्ली कैपिटल्स ने इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हरी ब्रूक के ऊपर दूसरी बार भरोसा दिखाया था लेकिन उन्होंने दूसरी बार आईपीएल में आने से मना कर दिया है जिसके चलते उनके ऊपर दो साल का बैन भी लगाया गया है. दिल्ली ने उनकी जगह पर अफ़ग़ानिस्तान के युवा बल्लेबाज सेदिकुल्लाह अटल से रिप्लेस किया है.
गुजरात टाइटंस- गुजरात टाइटंस में न्यूज़ीलैंड के ऑलराउंडर खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स फील्डिंग के दौरान चोटिल हो गए थे और उन्हें श्रीलंका के पूर्व कप्तान दासुन शनाका ने रिप्लेस किया है.
सनराइजर्स हैदराबाद- सनराइजर्स हैदराबाद के दो खिलाड़ी चोट की वजह से बाहर हो गए है. इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्राइडन कार्स चैंपियंस ट्रॉफी में टो इंजरी के चलते बाहर हो गए थे और उन्हें वियान मुल्डर ने और उसके बाद ऑस्ट्रेलियाई लेग स्पिन गेंदबाज एडम जेम्पा भी चोटिल हो गये है और उन्हें युवा भारतीय बल्लेबाज रविचंद्रन स्मरण ने रिप्लेस किया है.
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर- रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम इस सीजन अच्छा कर रही है और उसमें देवदत्त पडीक्कल का भी रोल था लेकिन वो अब चोटिल हो गए है और उन्हें मयंक अग्रवाल ने रिप्लेस किया है.
राजस्थान रॉयल्स- आईपीएल के इनॉगरल सीजन की चैंपियन राजस्थान रॉयल्स के लिए ये सीजन भुलाने लायक है. उनके दो खिलाड़ी अभी तक चोइल हो गए है. भारतीय बल्लेबाज नितीश राणा चोट के चलते बाहर हो गए है और उनकी जगह पर लुहान डिप्रेटोरियस ने रिप्लेस किया है और संदीप शर्मा को अफ्रीकी तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने रिप्लेस किया है.
पंजाब किंग्स- पंजाब किंग्स में ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल चोटिल होकर बाहर हो गये है और उनकी जगह पर बिग बैश लीग के फाइनल में धुआँधार शतक लगाकर अपनी टीम को पहला ख़िताब जितने वाले मिचेल ओवन को रिप्लेसमेंट खिलाड़ी के रूप में लिया गया है.
कोलकाता नाईट राइडर्स- कोलकता नाईट राइडर्स ने इस सीजन उमरान मिल्क को बेस प्राइज में खरीदा था लेकिन वो चोटिल ही रहे थे और उन्हें चेतन साकरिया ने रिप्लेस किया है.
Player | Team | Reason |
Replacement Player
|
Ruturaj Gaikwad | CSK | Injured | Ayush Mhatre |
Vansh Bedi | CSK | Injured | Urvil Patel |
Gurjanpreet Singh | CSK | Injured | Dewald Brevis |
Harry Brook | DC | Opt Out | Sediqullah Atal |
Glenn Phillips | GT | Injured |
Dasun Shanaka
|
Umran Malik | KKR | Injured | Chetan Sakaria |
Mohsin Khan | LSG | Injured | Shardul Thakur |
Lizaad Williams | MI | Injured | Corbin Bosch |
Allah Ghazanfar | MI | Injured |
Mujeeb Ur Rehman
|
Vignesh Puthur | MI | Injured | Raghu Sharma |
Glenn Maxwell | PBKS | Injured | Mitchell Owen |
Nitish Rana | RR | Injured |
Lhuaan DE Pretorius
|
Sandeep Sharma | RR | Injured | Nandre Burger |
Devdutt Padikkal | RCB | Injured |
Mayank Agrawal
|
Brydon Crase | SRH | Injured | Wiaan Mulder |
Adam Zampa | SRH | Injured | R Samaran |