Posted inIndian Premier League (IPL)

सीजन से पहले ही फैंस को मिली शॉकिंग खबर, 12 नंबर हमेशा के लिए रिटायर, अब नहीं दिखेगा मैदान पर

Fans Receive Shocking News Ahead of the Season: Jersey Number 12 Retired Forever—It Will No Longer Be Seen on the Field

IPL 2026, Retire: 28 मार्च से आईपीएल 2026 शुरू होने जा रहा है। आईपीएल के 19वें सीजन के लिए फैंस के बीच एक अलग सा उत्साह देखने को मिल रहा है। लेकिन सीजन की शुरुआत से पहले ही एक खिलाड़ी ने संन्यास का ऐलान कर दिया है और उसकी जर्सी को भी अब संन्यास दिलवा दिया गया है।

इस खिलाड़ी की जर्सी को किया गया Retire

Recently, during an event, KKR retired Andre Russell's jersey.
Recently, during an event, KKR retired Andre Russell’s jersey.

बता दें कि आईपीएल 2026 ऑक्शन से पहले कोलकाता नाईट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने आंद्रे रसेल को रिलीज कर दिया था, जिसके बाद चर्चाएं चल रही थी कि वो किसी अन्य फ्रेंचाइजी का हिस्सा बन सकते हैं। लेकिन केकेआर ने उन्हें अपना पावर हीटिंग कोच बना दिया, जिसके बाद उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान कर दिया और हाल ही में KKR ने एक इवेंट किया। इस इवेंट के दौरान इसके मालिक वेंकी मैसूर में रसेल की जर्सी को रिटायर किया।

कोई नहीं ले सकेगा यह नंबर

यानी अब आईपीएल में कोलकाता नाईट राइडर्स टीम का कोई भी खिलाड़ी आंद्रे रसेल की जर्सी नंबर 12 में नजर नहीं आएगा। मालूम हो कि खिलाड़ियों को सम्मान और एक अलग दर्जा देने के लिए टीमें अक्सर उनके जर्सी नंबर को उनके संन्यास के बाद रिटायर कर देती हैं, ताकि कोई दूसरा खिलाड़ी न ले सके।

यह भी पढ़ें: काव्या मारन ने चली सबसे बड़ी चाल, पैट कमिंस के साथ 747 विकेट लेने वाले तेज गेंदबाज को बनाया SRH का हिस्सा

आंद्रे रसेल हुए भावुक

जब आंद्रे रसेल की जर्सी को रिटायर करते हुए उन्हें सम्मानित किया गया तब वो भावुक हुए और इस फ़्रैंचाइज़ी का शुक्रिया किया। उन्होंने कहा, “इस फ़्रैंचाइज़ी के साथ शानदार उपलब्धियों भरा एक दशक से ज़्यादा का सफ़र रहा है; वीडियो देखते हुए मैं थोड़ा भावुक हो गया। जब आप वर्ल्ड कप जीतते हैं, तो वह एक खास एहसास होता है, लेकिन जब आप IPL जीतते हैं, तो वह कुछ अलग ही होता है। मैं बस इस फ़्रैंचाइज़ी को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि उन्होंने मेरे लिए इस सफ़र को इतना खास बनाया।”

Andre Russell ने आईपीएल में रचा है इतिहास

बता दें कि आंद्रे रसेल ने साल 2012 आईपीएल सीजन में डेब्यू किया था। उस दौरान उन्होंने दिल्ली की ओर से आईपीएल में कदम रखा था। लेकिन 2014 सीजन में वो KKR चले गए। तब से लेकर 2025 आईपीएल सीजन तक उन्होंने कोलकाता के लिए ही खेला।

उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 140 मैचों में कुल 2651 रन बनाए। इस दौरान 115 पारियों में उन्होंने 28.20 की औसत और 174.17 के स्ट्राइक रेट से गेंदबाजों की कुटाई की। उनके बल्ले से 88* के बेस्ट स्कोर के साथ 12 अर्धशतक देखने को मिले हैं। उन्होंने इस बीच 186 चौके और 223 छक्के भी जड़ रखे हैं। उनके गेंदबाजी आंकड़ों की बात करें तो वो भी काफी दमदार हैं। आईपीएल में उन्होंने 121 पारियों में अब तक 123 विकेट चटका रखे हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 15 रन देकर 5 विकेट रहा है।

FAQs

आंद्रे रसेल की उम्र क्या है?
37 साल
आंद्रे रसेल ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
2651 रन

यह भी पढ़ें: Shah Rukh Khan ने किया अपनी टीम के लिए नए उपकप्तान का ऐलान, 28 साल के इस खिलाड़ी को सौंपी कमान

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!