Posted inIndian Premier League (IPL)

जानें क्यों अगर 20-25 करोड़ में भी बिकेंगे कैमरन ग्रीन, तब भी IPL 2026 की नीलामी से मिलेंगे सिर्फ अधिकतम 18 करोड़ रूपये

जानें क्यों अगर 20-25 करोड़ में भी बिकेंगे कैमरन ग्रीन, तब भी IPL 2026 की नीलामी से मिलेंगे सिर्फ अधिकतम 18 करोड़ रूपये

IPL 2026 Mini Auction: आईपीएल के 19वें सीजन से पहले मिनी ऑक्शन होना है। इस बार का ऑक्शन 16 दिसंबर को अबू धाबी में होना है। ऑक्शन में देश-विदेश के 1355 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर किया है। इसमें ऑस्ट्रेलिया के धाकड़ ऑलराउंडर कैमरन ग्रीन भी शामिल हैं, जिन्होंने पिछले साल मेगा ऑक्शन से अपना नाम इंजर्ड होने के कारण वापस ले लिया था।

हालांकि, इस बार कैमरन ग्रीन पर IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में पैसों की जमकर बरसात हो सकती है। माना जा रहा है कि ऑक्शन में आंद्रे रसेल और ग्लेन मैक्सवेल जैसे धुरंधरों की गैरमौजूदगी से ग्रीन को 25-30 करोड़ रूपए आसानी से मिल सकते हैं। लेकिन इसमें के बड़ा पेंच हैं, जिसके कारण ग्रीन को इतनी बड़ी राशि में बिकने के बावजूद सिर्फ 18 करोड़ रूपए ही मिलेंगे।

इस नियम के कारण IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 25-30 करोड़ में बिकने के बावजूद ग्रीन को मिलेंगे सिर्फ 18 करोड़

जानें क्यों अगर 20-25 करोड़ में भी बिकेंगे कैमरन ग्रीन, तब भी IPL 2026 की नीलामी से मिलेंगे सिर्फ अधिकतम 18 करोड़ रूपये

आप सोच रहे होंगे कि जब आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन में कोई टीम 25-30 करोड़ में कैमरन ग्रीन को खरीद रही है तो फिर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को सिर्फ 18 करोड़ ही क्यों मिलेंगे तो बता दें कि इसके पीछे एक खास नियम है, जो आईपीएल को लेकर पिछले साल बीसीसीआई ने बनाया था।

काफी लोग इस नियम से वाकिफ होंगे और जिन्हें नहीं पता है, उनको हम बता देते हैं। आईपीएल में कई बार देखा गया कि विदेशी खिलाड़ी मेगा ऑक्शन में ना आकर, मिनी ऑक्शन के लिए रजिस्टर करते हैं और बड़ी रकम हासिल कर ले जाते हैं। इसी पर लगाम लगाने के लिए बीसीआई ने एक खास नियम बनाया।

इस नियम के मुताबिक, किसी भी विदेशी खिलाड़ी का ऑक्शन फीस अधिकतम रिटेंशन राशि (इस बार 18 करोड़) से कम रहेगा। अगर मेगा ऑक्शन में किसी खिलाड़ी के बिकने की अधिकतम राशि 20 करोड़ है, तो फिर कैप 18 करोड़ रहेगा। अगर यही राशि 16 करोड़ है तो कैप भी 16 करोड़ ही रहेगा। 16 या 18 करोड़ से ऊपर की राशि को BCCI को दिया जाएगा और इसे खिलाड़ियों के वेलफ़ेयर के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

इसी वजह से अगर कैमरन ग्रीन 25 करोड़ में बिकते हैं तो उन्हें सिर्फ 18 करोड़ ही दिए जाएंगे और बाकी के 7 करोड़ खिलाड़ियों के वेलफेयर फंड में जमा हो जाएंगे। हालांकि, जो भी टीम 25 करोड़ में ग्रीन को खरीदेगी, उसकी पर्स से इतनी ही रकम कटेगी। उसे कोई छूट नहीं मिलेगी और उसे पूरे 25 करोड़ ही चुकाने होंगे।

कैमरन ग्रीन पर KKR की होगी नजर

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के मिनी ऑक्शन में सबसे ज्यादा पर्स वैल्यू के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स उतरेगी और उसकी नजर निश्चित रूप से कैमरन ग्रीन पर होगी। इसकी बड़ी वजह आंद्रे रसेल का रिलीज किया जाना है, जो अब आईपीएल से संन्यास ले चुके हैं और केकेआर ने उन्हें अपना पावर कोच बना दिया है।

रसेल के जाने के कारण केकेआर को एक पेस ऑलराउंडर चाहिए, जो गेंदबाजी के साथ-साथ बल्लेबाजी में बड़े हिट लगाने में भी माहिर हो। ग्रीन इस काम में माहिर हैं और उनके नाम आईपीएल में शतक भी दर्ज हैं। उनकी काबिलियत पर किसी को भी शक नहीं हो सकता है। इसी वजह से सबसे बड़े पर्स वैल्यू का फायदा उठाकर कोलकाता की टीम ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को अपने साथ जोड़ने के लिए पूरा जोर लगा सकती है।

FAQs

कैमरन ग्रीन को IPL 2026 के मिनी ऑक्शन में 30 करोड़ में बिकने पर कितने पैसे मिलेंगे?
18 करोड़
IPL 2026 का मिनी ऑक्शन कब होना है?
16 दिसंबर

यह भी पढ़ें: 1355 खिलाड़ियों ने IPL 2026 की नीलामी में दिया अपना नाम, सिर्फ 2 भारतीय खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!