आईपीएल 2026 (IPL 2026) सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और 28 मार्च को हमें आरसीबी और एसआरएच एक दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरते दिखाई देंगी। वहीं 26 मार्च से पीएसएल 2026 की शुरुआत होने वाली है। लेकिन पीसीएल की शुरुआत से पहले ही इस टूर्नामेंट के कई खिलाड़ी टूर्नामेंट छोड़ आईपीएल आ रहे हैं।
हाल ही में ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने पीएसएल को लात मार आईपीएल को ज्वाइन कर लिया और अब खबरें है कि गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) भी पीएसएल को छोड़ आईपीएल में आने वाले हैं।
IPL 2026 में होने वाली है Gudakesh Motie की एंट्री
मालूम हो कि पीएसएल 2026 सीजन के लिए गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) लाहौर कलंदर्स टीम का हिस्सा थे। लेकिन अब वो टीम के लिए खेलते नजर नहीं आएंगे, क्योंकि उन्होंने नाम वापस ले लिया है। जानकारी के अनुसार पीएसएल 2026 ऑक्शन के दौरान इस फ्रेंचाइजी ने 1.10 करोड़ पाकिस्तानी रुपये में मोती को अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था और अब उनकी जगह दुनिथ वेल्लागे लाहौर कलंदर्स के लिए खेलते दिखाई देंगे।
इस खिलाड़ी को कर सकते हैं रिप्लेस

रिपोर्ट्स की मानें तो लखनऊ सुपर जायंट्स के स्क्वाड में गुडाकेश मोती (Gudakesh Motie) की एंट्री होने जा रही है वो वनिंदु हसरंगा के जगह इस स्क्वाड में शामिल होंगे। बता दें कि आईपीएल 2026 ऑक्शन (IPL 2026 Auction) के दौरान लखनऊ सुपर जाइंट्स ने हसरंगा को 2 करोड़ रुपये की बोली लगाकर अपने स्क्वाड का हिस्सा बनाया था।
लेकिन इंजरी के कारण वो बीते कुछ समय से क्रिकेट से दूर चल रहे हैं और अब आईपीएल भी मिस करने वाले हैं। यही वजह है कि मोती हमें उनकी जगह खेलते नजर आ सकते हैं। हालांकि वो उनके जितना इंपैक्ट डाल पाएंगे या नहीं यह देखने वाली बात होगी।
Breaking News : West Indies star Spinner Gudakesh Motie is set to withdraw from the Pakistan Super League, where he was signed by Lahore Qalandars.
He may Join Lucknow Super Giants next week!! pic.twitter.com/ZOTLiG3MOH
— Rohit (@Iam_Rohit_G) March 14, 2026
यह भी पढ़ें: जनवरी 2027 तक के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया के शेड्यूल का ऐलान, छोटी-बड़ी हर टीम से खेलेगी सीरीज
ऐसे हैं दोनों के आंकड़े
बता दें कि 30 वर्षीय गुडाकेश मोती ने अब तक 120 टी20 मैचों की 116 पारियों में कुल 131 विकेट चटकाए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 21 रन देकर 5 विकेट है। उन्होंने 7.59 की इकोनॉमी से रन लुटाए हैं और 22.32 की औसत और 17.6 की स्ट्राइक रेट से विकेट लिए हैं।
वहीं वानिंदु हसरंगा 243 टी20 मैचों की 234 पारियों में 340 विकेट चटका चुके हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 9 रन देकर 6 विकेट रहा है। उन्होंने 7 की इकोनॉमी से रन दिए हैं और 17 की औसत और 14.9 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं।
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: कुलदीप यादव vs युजवेंद्र चहल: IPL हिस्ट्री का कौन सर्वश्रेष्ठ स्पिनर, देखें दोनों में से कौन निकल रहा बेस्ट