आईपीएल 2026 (IPL 2026) में बीते दिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला खेला गया। यह मुकाबला काफी दमदार रहा। लेकिन अंत में आरसीबी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा और इसका सबसे बड़े कारण बने वैभव सूर्यवंशी व ध्रुव जुरेल। इन दोनों ही युवा बल्लेबाजों ने आरसीबी के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की और ऐतिहासिक जीत में अहम रोल अदा किया।
मगर अब वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) मुश्किलों में पड़ते नजर आ रहे हैं। RR vs RCB मैच के दौरान फिक्सिंग की ख़बरें सामने आ रही हैं और इसमें वैभव सूर्यवंशी का भी नाम है। तो आइए जान लेते हैं क्या है सारा मामला और अब वैभव के साथ आगे क्या होगा?
RR vs RCB मैच में फिक्सिंग की आहट

राजस्थान रॉयल्स पहले भी आईपीएल से फिक्सिंग के कारण बाहर हो चुकी है और एक बार फिर इस पर फिक्सिंग के आरोप लगने लगे हैं। दरअसल, बीते दिन हुए RR बनाम RCB मैच के दौरान इस टीम के मैनेजर रोमी बिंदर मोबाइल फोन यूज करते नजर आए और उनके बगल में इस टीम के स्टार वैभव सूर्यवंशी भी बैठे थे।
वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) उनके फोन में देखते नजर आए। उसके बाद से ही यह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन चुका है। सोशल मीडिया पर लगातार फिक्सिंग के आरोप लगाए जा रहे हैं और लाइव मैच के दौरान डगआउट में प्लेयर के बगल में बैठकर फोन यूज करने के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बता दें कि रूल के तहत कोई भी खिलाड़ी या मैनेजमेंट का बंदा लाइव मैच के दौरान डगआउट में फोन का इस्तेमाल नहीं कर सकता है।
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या ने रोहित शर्मा को दिया स्पेशल गिफ्ट, 15 साल की वफादारी का मिला ये ख़ास इनाम!
टीम पर लगेगा भारी जुर्माना
बता दें कि टीम मैनेजर को मोबाइल फोन इस्तेमाल करने की आजादी होती है। लेकिन उन्हें भी केवल सख्ती के साथ फोन का इस्तेमाल करना पड़ता है। वो केवल ड्रेसिंग रूम में मोबाइल फोन का जरूरत के वक्त इस्तेमाल कर सकते हैं। लेकिन डगआउट में इस्तेमाल करना गैरकानूनी है और बीते दिन रोमी डगआउट में ही इसका इस्तेमाल करते नजर आए, जिसके चलते उन पर भारी फाइन लग सकता है।
BCCI लाइव मैचों के दौरान किसी भी तरह के अनाधिकृत इलेक्ट्रॉनिक संचार को रोकने के लिए नियमों को सख्ती से लागू करती है। इसकी जाँच मैच रेफ़री या भ्रष्टाचार-रोधी इकाई करते हैं और अगर उन्होंने इस उल्लंघन की जाँच की तो टीम मुश्किलों में पड़ सकती है। क्रिकेट अधिकारी राजस्थान रॉयल्स को चेतावनी दे सकते हैं या फिर उन पर भारी जुर्माना भी लगा सकते हैं।
🚨 MOBILE PHONE IN RR DUGOUT !🤯
– Even though mobile phones are not allowed during matches in the Indian Premier League, Rajasthan Royals were seen breaking the rule and using a mobile phone during the match.
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) April 11, 2026
FAQs
वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?
वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल में कितने रन बनाए हैं?
यह भी पढ़ें: कोच ने बोला बेटा कुछ सिंगल भी ले लिया करो… वैभव सूर्यवंशी के जवाब ने जीत लिया करोड़ों क्रिकेट फैंस का दिल