Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 में मैथ्यू हेडन की एंट्री, इस फ्रेंचाइजी के बने नए बैटिंग कोच

IPL 2026 में Matthew Hayden की एंट्री, इस फ्रेंचाइजी के बने नए बैटिंग कोच

Matthew Hayden named batting coach for IPL 2026: आईपीएल के 19वें सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होनी है और जल्द ही टूर्नामेंट के शेड्यूल का ऐलान होने की उम्मीद है। लीग के शुरू होने में ज्यादा समय नहीं रह गया है और इसी वजह से सभी टीमें अपनी तैयारियों में जोर-शोर से लगी हुई हैं। इस दौरान कुछ ने कोचिंग में भी नए लोगों को शामिल किया है।

हाल ही में IPL 2026 के लिए  चेन्नई सुपर किंग्स ने फील्डिंग कोच के तौर पर इंग्लैंड के जेम्स फोस्टर को शामिल किया। वहीं, अब एक बार की चैंपियन गुजरात टाइटंस ने भी बड़ा ऐलान करते हुए ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज मैथ्यू हेडन को अपने साथ जोड़ा है।

IPL 2026 के लिए गुजरात टाइटंस में बल्लेबाजी कोच के रूप में हुई मैथ्यू हेडन की एंट्री

IPL 2026 में Matthew Hayden की एंट्री, इस फ्रेंचाइजी के बने नए बैटिंग कोच

2022 के सीजन से IPL में डेब्यू करने वाली गुजरात टाइटंस ने अपने पहले दो सीजन में फाइनल खेला था और पहली बार में ख़िताब भी जीता था। हालांकि, फिर 2024 के सीजन से पहले हार्दिक पांड्या ने कप्तानी छोड़ते हुए मुंबई इंडियंस का दामन थाम लिया और यहां से जीटी का हाल भी खराब हो गया। गुजरात की टीम पिछले दो सीजन से प्लेऑफ में नहीं पहुंची है।

ऐसे में अपने कोचिंग स्टाफ में गुजरात टाइटंस ने बड़ा नाम शामिल करते हुए मैथ्यू हेडन को मौका दिया है, जो आईपीएल में भी खेल चुके हैं। हेडन ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कुछ सीजन खेले थे और रिटायरमेंट के बाद कमेंटेटर के तौर पर नजर आ रहे थे। अब उनके ऊपर गुजरात की फ्रेंचाइजी के बल्लेबाजों को तराशने की जिम्मेदारी होगी।

मैथ्यू हेडन की नियुक्ति पर विक्रम सोलंकी ने दी प्रतिक्रिया

गुजरात टाइटंस के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट, विक्रम सोलंकी ने IPL 2026 के लिए बल्लेबाजी कोच के रूप में मैथ्यू हेडन की नियुक्ति पर कहा,

“मैथ्यू की नियुक्ति हमारी यात्रा के एक महत्वपूर्ण मोड़ पर हुई है। उत्कृष्टता और दीर्घकालिक सफलता के लिए प्रतिबद्ध एक फ्रेंचाइजी के रूप में, हम लगातार अपने क्रिकेटिंग इकोसिस्टम को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। उच्चतम स्तर पर उनका अनुभव, साथ ही उभरती प्रतिभाओं को मार्गदर्शन देने की उनकी क्षमता, आने वाले सीजन में हमारी बल्लेबाजी की पहचान को आकार देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।”

IPL 2026 में नई भूमिका के लिए मैथ्यू हेडन तैयार

बाएं हाथ के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज ने अपनी नई भूमिका के बारे में बात करते हुए कहा,

“अच्छी बल्लेबाजी दबाव बनाती है। शानदार बल्लेबाजी खेल पर अपना दबदबा कायम करती है। गुजरात टाइटन्स में हम यही स्टैंडर्ड स्थापित करना चाहते हैं।”

गुजरात टाइटंस ने मैथ्यू हेडन के बल्लेबाजी कोच के रूप में नियुक्त का ऐलान तो कर दिया है लेकिन अभी तक यह नहीं बताया है कि उनकी एंट्री एक जुड़ाव के तौर पर हुई है या उन्होंने पार्थिव पटेल को रिप्लेस किया है, जो बल्लेबाजी कोच और मेंटर के रूप में टीम के साथ थे। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि हेडन ने पार्थिव को रिप्लेस किया है। वहीं, कुछ में बताया जा रहा है कि यह पूर्व भारतीय ओपनर अब सहायक कोच के रूप में नजर आएगा।

गुजरात टाइटंस के कोचिंग स्टाफ में IPL 2026 के लिए ये नाम शामिल

मुख्य कोच – आशीष नेहरा
बल्लेबाजी कोच – मैथ्यू हेडन
सहायक कोच – पार्थिव पटेल
फील्डिंग कोच – नरेंद्र सिंह नेगी
गेंदबाजी कोच – नईम अमीन

FAQs

मैथ्यू हेडन को गुजरात टाइटंस ने किस भूमिका के लिए नियुक्त किया है?
बल्लेबाजी कोच
अभी तक गुजरात टाइटंस का बल्लेबाजी कोच कौन था?
पार्थिव पटेल

यह भी पढ़ें: IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस की पूरी टीम का हुआ ऐलान, हार्दिक(कप्तान), सूर्या, बुमराह, तिलक, सेंटनर, जैक्स….

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!