भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) ने हाल ही में 12 करोड़ रुपये की फरारी खरीदी। टी20 वर्ल्ड कप 2026 जीतने के बाद हार्दिक ने 2025 फेरारी 12Cilindri खरीदी और उसको लेकर सड़कों पर फ्लेक्स करते नजर आए। लेकिन इसके बाद हाल ही में उन्होंने एक इवेंट के दौरान काफी बड़ी बात कह दी।
हार्दिक पांड्या ने खरीदी 2025 फेरारी 12Cilindri

मालूम हो कि हार्दिक पांड्या ने हाल ही में 2025 फेरारी 12Cilindri खरीदी, जिसकी कीमत 12 करोड़ रुपये है और उसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। हार्दिक पंड्या शर्टलेस अपनी फेरारी को ड्राइव भी करते नजर आए, जिसकी वीडियो भी सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली। लेकिन अब उन्होंने जो कहा उसे सुन लोगों को काफी हैरानी भी हुई।
#WATCH : Hardik Pandya Spotted Shirtless in Ferrari 12Cilindri in Mumbai.#Ferrari #Ferrari #Supercar #Cricket #TeamIndia #Mumbai #IndianCricket pic.twitter.com/LUsigzysB4
— upuknews (@upuknews1) March 21, 2026
हार्दिक पांड्या ने कही ये बात
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने एमआई के मिक्स इवेंट के दौरान बताया कि वह हर दिन हनुमान चालीसा पढ़ते हैं और इससे उन्हें काफी ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा, “”मैं हर दिन हनुमान चालीसा सुनता हूं. इससे मिलने वाली सकारात्मक ऊर्जा का कोई मुकाबला नहीं कर सकता।”
पांड्या ने आगे कहा, “मेरे पास अब एक फरारी है. मैं फरारी में भी हनुमान चालीसा सुनता हूं. हर इंसान इस बात से सहमत होगा कि कोई दूसरा गीत आपको वह ऊर्जा नहीं दे सकता, जो हनुमान चालीसा देता है।”
यह भी पढ़ें: IPL 2026: धोनी के सिर पर गिरा मुसीबतों का पहाड़, एलिस-शॉर्ट के बाद एक और खिलाड़ी चोटिल, आधे सीजन से बाहर
छठी बार चैंपियन बनने का किया है वादा
बता दें कि हार्दिक पांड्या साल 2024 में मुंबई इंडियंस से कप्तान बने थे। लेकिन ना तो 2024 और ना ही 2025 में वह टीम को चैंपियन बना पाए। इस वजह से उन्हें कप्तान पद से हटाए जाने की भी मांग की गई। लेकिन इस सीजन उनकी कोशिश रहेगी कि वह कमाल का प्रदर्शन करें और टीम को छठी बार ट्रॉफी जीत दिलाएं।
उन्होंने इवेंट के दौरान वादा भी किया था। उन्होंने एमआई फैंस को यह आश्वासन दिलाया कि उनकी टीम आईपीएल 2026 की चैंपियन बनेगी। हालांकि सिर्फ उन्होंने ही नहीं बल्कि इस टीम को पांच आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले कप्तान रोहित शर्मा ने भी फैंस से वादा किया है कि टीम चैंपियन बनेगी। लेकिन टीम चैंपियन बनेगी या नहीं इसका पता तो अब बाद में ही चलेगा। मगर इतना जरूर तय है कि आईपीएल 2026 सीजन में इस टीम का हमें भरपूर डोमिनेंस देखने मिल सकता है।
🚨 HARDIK PANDYA ON HANUMAN CHALISA ! 🧡🥹🕉️
Hardik Pandya Said 🗣️
“Everyone has agreed with me on this there isn’t a single song as motivating as the Hanuman Chalisa. The Hanuman Chalisa is the most motivating of all, and I still listen to it.”🙏♥️ pic.twitter.com/vxGu7h3t9X
— lndian Sports Netwrk (@IS_Netwrk29) March 23, 2026
FAQs
आईपीएल 2026 में एमआई की कप्तानी कौन करेगा?
हार्दिक पांड्या
यह भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका दौरे के लिए Team India के स्क्वाड का हुआ ऐलान, MI-RCB के खिलाड़ी बने कप्तान-उपकप्तान