Harshit Rana Replacement: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है। लेकिन इस बार का सीजन लगता है KKR के लिए काफी ज्यादा मुश्किल रहने वाला है, क्योंकि इस टीम के एक के बाद एक खिलाड़ी किसी न किसी कारण बाहर हो रहे हैं। ऑक्शन के कुछ ही समय बाद मुस्तफिजुर रहमान को टीम से बाहर होना पड़ा।
उन्हें भारत-बांग्लादेश विवाद के चलते टीम से ड्राप कर दिया गया और अब इस टीम के दूसरे स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) बाहर हो गए हैं। तो आइए जान लेते हैं कि हर्षित के जगह किसे मौका दिया जा सकता है।
Harshit Rana हुए बाहर

मालूम हो कि स्टार तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) को न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान घुटने में चोट आई थी और इस चोट के चलते वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 का भी हिस्सा नहीं बन सके थे। उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर मोहम्मद सिराज को जगह मिली थी और सिराज दूसरी बार चैंपियन बने।
हालांकि अब हर्षित आईपीएल से भी बाहर हो गए हैं और ऐसे में उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर कोलकाता नाईट राइडर्स की फ्रेंचाइजी सिमरजीत सिंह को शामिल कर सकती है।
🚨 BIG SET-BACK FOR GAUTAM GAMBHIR BEFORE IPL 2026 🚨
Harshit Rana Ruled Out from IPL 2026 due to injury ( Pratyush TIO )
“ This news is not only bad for Harshit Rana but also for Gautam Gambhir, because now he will not watch the entire IPL ” 🤯
— Kiara (@crickiara) March 13, 2026
सिमरजीत सिंह को मिल सकता है मौका
सिमरजीत सिंह बीते आईपीएल सीजन सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा रहे थे। लेकिन इस बार उन्हें कोई भी खरीददार नहीं मिला। ऐसे में रिप्लेसमेंट के तौर पर तीन बार की आईपीएल चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स उन्हें अपने स्क्वाड में मौका दे सकती है और वो टीम में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा सकते हैं। सिमरजीत सिंह ने अब तक 14 आईपीएल मैच खेले हैं और इस बीच 11 विकेट चटकाए हैं। वहीं ओवरऑल 42 टी20 मैचों में उन्हें 47 विकेट हासिल हुए हैं।
ब्लेसिंग मुज़ारबानी बनी भी हुए हैं शामिल
बताते चलें कि कोलकाता नाइट राइडर्स की फ्रेंचाइजी ने हाल ही में मुस्तफिजुर रहमान की जगह जिम्बाब्वे के पेसर ब्लेसिंग मुज़ारबानी को स्क्वाड में मौका दिया और उम्मीद है कि मुज़ारबानी KKR के लिए हमें खेलते भी नजर आएंगे।
तमाम कोलकाता के फैंस उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद लगाए बैठे हैं। चूंकि टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 13 विकेट लिए थे और सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर थे।
IPL ✅ – PSL ❌
Blessing Muzarabani has informed Islamabad United of his decision to withdraw from PSL as he has secured the IPL contract with Kolkata Knight Riders. [Espn Cricinfo] pic.twitter.com/neE5G6K3TB
— Johns. (@CricCrazyJohns) March 13, 2026
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब से होगी?
यह भी पढ़ें: काव्या मारन-अबरार अहमद विवाद पर BCCI ने रखी अपनी बात, पल्ला झाड़ते हुए बोला ‘….तो इसमें हम क्या करें’