Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 से बाहर होने के बाद भी हर्षित राणा की नहीं कटेगी सैलरी, मिलेंगे इतने करोड़, जानें नियम

Harshit Rana's Salary Won't Be Deducted Even After Being Ruled Out of IPL 2026; He Will Receive Crores—Know the Rules

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार पेसर हर्षित राणा (Harshit Rana) चोट के चलते आईपीएल 2026 से रुल्ड आउट हो गए हैं, जिस वजह से उनके करियर पर काफी बड़ा इंपैक्ट पढ़ सकता है। वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी नहीं खेल पाए थे और लगातार मुकाबले मिस करने से चलते उन्हें भारतीय सेटअप से बाहर किया जा सकता है।

इसके उन्हें एक बार फिर डोमेस्टिक या अगले आईपीएल सीजन में खुद को साबित करना पड़ेगा, तब जाकर उन्हें कमबैक का चांस मिलेगा। हालांकि इस दौरान एक अच्छी खबर यह है कि उनके सिर्फ करियर पर इंपैक्ट पड़ेगा जैब पर कोई भी इंपैक्ट नहीं पड़ने वाला है, क्योंकि आईपीएल 2026 का हिस्सा न होने के बावजूद उन्हें मोटी कीमत मिलेगी।

4 करोड़ रुपये है Harshit Rana की आईपीएल सैलरी

Fast bowler Harshit Rana has been ruled out of the 2026 IPL season.
Fast bowler Harshit Rana has been ruled out of the 2026 IPL season.

हर्षित राणा (Harshit Rana) को क्यों और कैसे मोती रकम मिलेगी उसके बारे में जानने से पहले यह जान लीजिये कि आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन से पहले KKR की फ्रेंचाइजी ने हर्षित को 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया था और आईपीएल सीजन 19 यानी 2026 के लिए भी उन्हें रिटेन किया गया था। उन्हें 4 करोड़ रुपये में रिटेन किया गया है।

यह भी पढ़ें: 2027 वर्ल्ड कप के लिए सामने आ गई भारत की प्लेइंग इलेवन, गिल (कप्तान), रोहित, कोहली, अय्यर, केएल…..

इस तरह से मिलेंगे पूरे पैसे

मालूम हो कि हर्षित राणा (Harshit Rana) को घुटने की चोट के कारण आईपीएल 2026 से बाहर होना पड़ा है। लेकिन बीसीसीआई की पॉलिसी के तहत उन्हें पुरे पैसे दिए जाएंगे।

दरअसल, बोर्ड ने साल 2011 में एक पॉलिसी इंट्रोड्यूस्ड की थी और उस पॉलिसी के अंतर्गत जो भी खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा है वो अगर किसी चोट के चलते पूरा आईपीएल मिस करता है। तो उसे पूरी आईपीएल सैलरी दी जाएगी। हालांकि यह सैलरी आईपीएल फ्रेंचाइजी नहीं बल्कि बीसीसीआई देगी। ऐसे में हर्षित बाहर होने के बावजूद 4 करोड़ रुपये कमा लेंगे।

कुछ ऐसे हैं हर्षित राणा के आंकड़े

हर्षित राणा (Harshit Rana) के आईपीएल आंकड़ों की बात करें तो अब तक उन्होंने कुल 34 मैच खेले हैं और इस दौरान उन्हें 40 विकेट हासिल हुए हैं। उनका बेस्ट बोलिंग फिगर 24 रन देगा 3 विकेट रहा है। उनकी इकोनामी 9.51 की रही है। उन्होंने 25.72 की औसत और 16.2 के स्ट्राइक रेट से विकेट चटकाए हैं। ओवरऑल टी20 क्रिकेट में वो 52 विकेट ले चुके हैं, जो कि उन्होंने 47 मैचों की 44 पारियों में हासिल किया है।

हर्षित के बाकि फॉर्मेट में प्रदर्शन की बात करें तो ओवरऑल इंटरनेशनल क्रिकेट में वो अब तक कुल 39 विकेट चटका चुके हैं, जो कि उन्होंने 25 मैचों की 25 पारियों में किया है। वहीं सिर्फ फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उनके नाम 50, लिस्ट ए में 63 विकेट दर्ज हैं।

FAQs

हर्षित राणा की उम्र क्या है?

24 साल

यह भी पढ़ें: IPL 2026 से बाहर हुए हर्षित राणा, KKR ने ढूंढा उनका रिप्लेसमेंट, अब टीम में शामिल होगा ये स्टार खिलाड़ी

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!