Posted inIndian Premier League (IPL)

IPL 2026 में कितने में बिके हैं Finn Allen? किस टीम से खेलेंगे! जानें 33 गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज की कहानी

IPL 2026 में कितने में बिके हैं Finn Allen? किस टीम से खेलेंगे! जानें 33 गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज की कहानी

Finn Allen: टी20 वर्ल्ड कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला गया। मुकाबले से पहले उम्मीद की जा रही थी कि दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है लेकिन ऐसा नहीं हुआ और न्यूजीलैंड ने एकतरफा अंदाज में दक्षिण अफ्रीका को 43 गेंद शेष रहते 9 विकेट से हरा दिया।

दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 170 का लक्ष्य दिया था लेकिन कीवियों ने इसे बड़ी आसानी से हासिल कर लिया। न्यूजीलैंड की जीत में सबसे ज्यादा योगदान ओपनर फिन एलन (Finn Allen) का रहा, जिन्होंने 33 गेंदों में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक जड़ दिया और अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया। एलन 100 रन बनाकर नाबाद रहे और उनकी अब हर तरफ चर्चा हो रही है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फिन एलन (Finn Allen) का आतंक

IPL 2026 में कितने में बिके हैं Finn Allen? किस टीम से खेलेंगे! जानें 33 गेंदों में शतक लगाने वाले बल्लेबाज की कहानी

कोलकाता के मैदान में टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में शायद ही किसी ने सोचा होगा कि लगातार जीत के रथ में सवार दक्षिण अफ्रीका का ऐसा बुरा हाल होगा। टॉस हारने के बाद दक्षिण अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी की और 169/8 का स्कोर बनाया। प्रोटियाज के प्रमुख बल्लेबाज फ्लॉप रहे लेकिन लोअर ऑर्डर ने कमाल दिखाया। उम्मीद की जा रही थी कि दक्षिण अफ्रीका को भले ही जीत हासिल न हो लेकिन उसने लड़ने लायक स्कोर बना दिया है और न्यूजीलैंड को मुश्किल हो सकती है।

हालांकि, जब न्यूजीलैंड ने अपनी पारी शुरू की तो पावरप्ले में ही लगा कि मैच उनके पाले में आ गया। कीवी टीम ने बिना किसी नुकसान के शुरूआती 6 ओवर में 84 रन बनाए। इस दौरान टिम साइफर्ट और फिन एलन (Finn Allen) दोनों ने ही धुआंधार बल्लेबाजी की। पावरप्ले के बाद साइफर्ट 33 गेंदों में 58 रन बनाकर आउट हो गए लेकिन एलन का आतंक जारी रहा। उन्होंने 19 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया और फिर 33 गेंदों में टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का सबसे तेज शतक बना दिया। उनकी इस तूफानी पारी में 10 चौके और आठ छक्के शामिल रहे।

फिन एलन (Finn Allen) की रिकॉर्ड तोड़ शतकीय पारी के बाद हर तरफ चर्चा हो रही है। काफी सारे लोग यह भी जानना चाहते हैं कि यह बल्लेबाज आईपीएल 2026 में नजर आएगा या नहीं, और अगर शामिल है तो फिर कितने में बिका था और किस टीम का हिस्सा है। इन सभी सवालों का जवाब हम आपको देने जा रहे हैं।

IPL 2026 में फिन एलन (Finn Allen) का इस टीम में दिखेगा जलवा

न्यूजीलैंड के 26 वर्षीय बल्लेबाज फिन एलन को टी20 का जबरदस्त खिलाड़ी माना जाता है और वह दुनिया भर की लीग में अपना जलवा दिखा चुके हैं। इस खिलाड़ी को आईपीएल में भी पहले खरीदा जा चुका है लेकिन अभी तक डेब्यू का मौका नहीं मिला। हालांकि, आईपीएल 2026 में एलन अपना धमाल मचाते नजर आ सकते हैं, क्योंकि वो कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम का हिस्सा हैं।

केकेआर ने एलन को पिछले साल मिनी ऑक्शन के दौरान 2 करोड़ के बेस प्राइस पर खरीदा था। अब ईडन गार्डन्स में उन्होंने जिस अंदाज में बल्लेबाजी की है, उससे उन्होंने प्लेइंग 11 में जगह की दावेदारी काफी मजबूती से पेश कर दी है। केकेआर को भी काफी समय से तूफानी ओपनर की तलाश थी और उनकी इस जरूरत को फिन एलन पूरा कर सकते हैं।

फिन एलन के पास टी20 का काफी अनुभव है और उन्होंने अभी तक 181 टी20 में 5250 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 176.58 का रहा है। उनके बल्ले से 6 शतक और 33 अर्धशतक भी आ चुके हैं।

FAQs

IPL 2026 में फिन एलन किस टीम में नजर आएंगे?
कोलकाता नाइट राइडर्स
केकेआर ने मिनी ऑक्शन में फिन एलन को कितनी कीमर पर खरीदा था?
2 करोड़

यह भी पढ़ें: IPL 2026 का शेड्यूल आया सामने, इस दिन से शुरू होगा टूर्नामेंट, 31 मई को होगा खिताबी मुकाबला

Prashant Kumar

प्रशांत कुमार क्रिकेट के लेखक हैं, जो इस क्षेत्र में पांच साल से ज्यादा का अनुभव...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!