IPL 2025 को बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा पाकिस्तान के साथ हुई एयर-स्ट्राइक के बाद फिलहाल एक हफ्ते के लिए स्थगित कर दिया गया है। हालांकि यह टूर्नामेंट अब दोबारा कब शुरू होगा अभी तक इसकी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। IPL 2025 में अभी तक कुल 57 मुकाबले खेले जा चुके हैं और 58वां मुकाबला पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच 8 मई के दिन खेला जा रहा था।
इस मुकाबले को बीच में रोकते हुए ही आईपीएल गवर्निंग काउंसिल के हेड ने टूर्नामेंट को स्थगित कर दिया था। कुछ क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि, IPL 2025 रद्द हो सकता है और इसी के साथ ही एक सवाल खड़ा हो रहा है कि, रद्द होने के बाद विजेता किसे घोषित कर दिया जाएगा।
IPL 2025 हो सकता है रद्द?

पाकिस्तान के साथ लगातार बढ़ रहे विवाद को देखते हुए बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 को स्थगित कर दिया गया है। कहा जा रहा है कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट के द्वारा एक हफ्ते के लिए IPL 2025 को बंद किया गया है। लेकिन इसके साथ सोशल मीडिया पर यह भी खबर तेजी के साथ वायरल हो रही है कि, अगर हालातों में किसी भी प्रकार की सुधार को नहीं देखा गया तो मैनेजमेंट के द्वारा IPL 2025 को रद्द घोषित कर दिया जा सकता है।
IPL 2025 रद्द होने पर कौन घोषित होगा विजेता?
अगर लगातार हो रही पाकिस्तान के साथ एयर स्ट्राइक की वजह से IPL 2025 को नहीं आयोजित किया जाता है तो फिर यह टूर्नामेंट बीसीसीआई रद्द कर सकती है। ऐसे में सवाल यह बनता है कि, IPL 2025 का विजेता किसे माना जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि, अगर IPL 2025 रद्द होता है तो फिर ऐसी स्थिति में किसी भी टीम को विजेता नहीं माना जाएगा। आईपीएल के नियमों में यह साफ तौर पर बताया गया है कि, जब तक प्लेऑफ़ और फाइनल मुकाबला नहीं खेला जाता है तब तक विजेता नहीं माना जाएगा।
इसे भी पढ़ें – रणजी खेलने लायक नहीं, IPL में फेल… फिर भी गंभीर इंग्लैंड दौरे पर लेकर जा रहे हैं ये महाफ्लॉप खिलाड़ी
फिर से होगा PBKS vs DC मुकाबला
IPL 2025 में पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स मुकाबले को बीच में ही रद्द कर दिया गया था। अभी तक बारिश की वजह से इस इस टूर्नामेंट में जितने में भी मुकाबले खेले गए हैं सभी में दोनों ही टीमों को समान अंक बांटे गए थे। लेकिन इस मुकाबले के बाद न तो अंक ही बांटे गए और न ही आईपीएल मैनेजमेंट के द्वारा अंकतालिका में किसी भी प्रकार का बदलाव किया गया। कहा जा रहा है कि, बीसीसीआई की मैनेजमेंट IPL 2025 के इस मुकाबले को दोबारा से आयोजित करने की तैयारी में है।