Posted inIndian Premier League (IPL)

रोहित-बोल्ट तो नहीं लेकिन IPL फाइनल के बाद संन्यास का ऐलान कर देगा मुंबई इंडियंस का ये खिलाड़ी, MI को जिताए कई यादगार मैच

Mumbai Indians
Mumbai Indians

आईपीएल 2025 में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का प्रदर्शन बेहद ही शानदार रहा है। यह टीम एलिमिनेटर मुकाबले को अपने नाम कर क्वालीफायर-2 के लिए क्वालिफ़ाई कर चुकी है। आईपीएल 2025 के क्वालीफायर-2 में मुंबई इंडियंस की भिड़ंत श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स के साथ 1 जून के दिन अहमदाबाद के वानखेड़े मैदान में होगी।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बारे में कहा जा रहा है कि, आईपीएल 2025 में जिस हिसाब से ये टीम प्रदर्शन कर रही है ऐसे में कोई अतिश्योक्ति नहीं होगी की टीम छठी मर्तबा खिताब को अपने नाम कर ले। लेकिन इसी बीच खबर आई है कि, मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का एक खिलाड़ी आईपीएल 2025 के फाइनल के बाद संन्यास का ऐलान कर सकता है। सभी समर्थक इस खबर को सुनने के बाद बेहद ही मायूस हो गए हैं।

संन्यास का ऐलान कर सकता है Mumbai Indians का ये खिलाड़ी!

If not Rohit-Bolt, then this Mumbai Indians player will announce his retirement after the IPL final, he has won many memorable matches for MI
If not Rohit-Bolt, then this Mumbai Indians player will announce his retirement after the IPL final, he has won many memorable matches for MI

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खेमें से यह खबर आई है कि, IPL 2025 के फाइनल के बाद टीम का सीनियर खिलाड़ी संन्यास का ऐलान कर सकता है। आपकी जानकारी के लिए यह बताते चलें कि, यह सीनियर खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि लेग स्पिनर कर्ण शर्मा हैं। कर्ण शर्मा के बारे में कहा जा रहा है कि, बढ़ती हुई उम्र की वजह से ये संन्यास का फैसला करेंगे। इन्हें आईपीएल 2025 की नीलामी में मुंबई इंडियंस की मैनेजमेंट के द्वारा खरीदा गया था। इसके पहले ये आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस की टीम के साथ जुड़े थे।

इसे भी पढ़ें – GT vs MI: रोमांचक एलिमिनेटर में मुंबई को मिली जीत, गुजरात को 20 रन से रौंदकर क्वालीफायर 2 में बनाई जगह

3 बार के चैंपियन हैं कर्ण शर्मा

अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बेहतरीन खिलाड़ी कर्ण शर्मा के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहद ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2009 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलुरु के साथ की थी। इसके बाद ये साल कई सत्रों तक बिके नहीं और साल 2013 में इन्हें हैदराबाद ने अपने साथ जोड़ा और ये साल 2016 तक टीम के साथ जुड़े रहे। साल 2016 में हैदराबाद के साथ पहली बार चैंपियन बने थे। इसके बाद साल 2017 में ये मुंबई इंडियंस के साथ आईपीएल चैंपियन बने थे और आईपीएल 2018 में इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई थी।

इस प्रकार का है आईपीएल करियर

अगर बात करें मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बेहतरीन लेग स्पिनर कर्ण शर्मा के आईपीएल करियर की तो इनका करियर बेहदह ही शानदार रहा है। इन्होंने अपने अभी तक करियर में खेले गए कुल 90 मैचों की 87 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 26.68 की औसत और 8.38 की इकॉनमी रेट से कुल 83 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान इन्होंने आईपीएल में 2 मर्तबा एक पारी में 4 या इससे अधिक विकेट अपने नाम किए हैं। वहीं बल्लेबाजी करते हुए इन्होंने कुल 352 रन बनाए हैं।

इसे भी पढ़ें – केएल राहुल-साई सुदर्शन को इंडिया A टीम में मिली जगह, इंग्लैंड लायंस के खिलाफ इन 2 खिलाड़ियों को करेंगे रिप्लेस

Adarsh Kumar Tiwari

कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई करते-करते दिमाग हैंग सा हो गया था और उसके बाद राहत मिली...

Live Stream Dream 11
error: Content is protected !!