IPL 2026 Rules: आईपीएल 2026 सीजन की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रही है और इस बार के टूर्नामेंट के मैच नंबर वन में हमें एसआरएच और आरसीबी की टीम एक दूसरे से लोहा लेते नजर आएंगी। यह मैच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। यह वही स्टेडियम है, जहां आरसीबी के ट्रॉफी जीतने के बाद काफी भगदड़ हुई थी और कई लोगों ने जान भी गंवाई थी। हालांकि वो एक अलग मामला है और हम आज के अपने इस आर्टिकल के जरिए बारिश और बारिश से जुड़े आईपीएल 2026 (IPL 2026) के नियमों के बारे में चर्चा करने जा रहे हैं।
बारिश को लेकर बनाए गए हैं कई नियम

मालूम हो कि बारिश के लिए अलग-अलग समय के लिए अलग-अलग नियम बनाए गए हैं। मैच पूरा करने के लिए अतिरिक्त समय, DLS का अलग नियम, वहीं प्लेऑफ व फाइनल मुकाबले के लिए भी एक अलग नियम है।
मैच पूरा करने के लिए दिया गया है अतिरिक्त समय
बता दें कि लीग स्टेज के मैचों के लिए बारिश अलग-अलग नियम है। अगर बारिश के चलते पूरा मैच ही नहीं हो सका तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिल जाएंगे। यानी लीग स्टेज में कोई भी रिजर्व डे नहीं है। मगर बारिश के कारण मैच में देरी होने पर खेल को पूरा करने के लिए 60 मिनट का एक्सट्रा टाइम दिया गया है।
बात करें प्लेऑफ और फाइनल की तो नॉकआउट मुकाबलों के लिए अतिरिक्त समय की सीमा 120 मिनट तक है। लेकिन मुकाबलों का कट-ऑफ टाइम लगभग रात 11:56 बजे तक है। अगर शाम 7:30 बजे शुरू होने वाले मैच में कोई समस्या आती है तो लगभग रात के 11:56 बजे तक कम से कम 5-ओवर का मुकाबला शुरू किया जा सकता है। लेकिन इसके बाद मैच को बेनतीजा घोषित कर दिया जाएगा और अगर रिज़र्व डे है तो मैच रिज़र्व डे पर खेला जाएगा।
यह भी पढ़ें: CSK को लगा बड़ा झटका, स्टार खिलाड़ी IPL 2026 से चोट के चलते हुआ बाहर
DLS का नियम
किसी भी मैच के शुरू होने के बाद अगर बारिश आती है और खेल दोबारा शुरू नहीं हो पाता, तो जीतने वाली टीम का फैसला DLS मेथड से किया जाएगा। हालांकि इसके लिए शर्त यह है कि दूसरी पारी में कम से कम 5 ओवर का खेल पूरा हो चुका हो। अगर 5 ओवर से कम का खेल हुआ है, तो मैच को ‘नो रिजल्ट’ घोषित कर दिया जाता है और दोनों टीमों को 1-1 अंक मिलेगा।
प्लेऑफ और फाइनल मैचों के लिए है खास नियम
मालूम हो कि केवल फाइनल मैच के लिए ही रिजर्व डे का प्रावधान रखा गया है। यानि अगर निर्धारित दिन पर मैच नहीं हो पाता, तो अगले दिन खेल वहीं से शुरू होगा जहाँ बीते दिन रुका था। लेकिन प्लेऑफ में रिजर्व डे नहीं है और इस सिचुएशन में पॉइंट्स टेबल के आधार पर टीमों को फायदा या नुकसान होगा।
अगर क्वालीफायर या एलिमिनेटर मैच में बारिश के कारण एक भी गेंद नहीं फेंकी जा सकी और सुपर ओवर भी संभव न हो, तो इस हाल में अंक तालिकामें जो भी टीम ऊपर होगी उसे विजेता मानकर अगले राउंड के लिए भेज दिया जाएगा। हालांकि इस मैचों में कोशिश रहती है कि कम से कम सुपर ओवर करा लिया जाए और उसी से विजेता का फैसला हो।
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
यह भी पढ़ें: Gautam Gambhir ने ठोका 2.5 करोड़ का केस, इस बात से दुखी होकर खटखटाया कोर्ट का दरवाजा