SRH New Captain: आईपीएल 2026 की शुरुआत आज से गिनती के 10 दिन बाद यानी की 28 मार्च से होने जा रही है। लेकिन इस टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी को काफी बड़ा झटका लगा है।
इस टीम के स्टार खिलाड़ी और कप्तान पैट कमिंस इंजरी के कारण शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने जा रहे हैं, जिस वजह से इस टीम ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।
इंजरी के कारण Pat Cummins मिस करेंगे कई मैच
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस को लोअर बैक (कमर की हड्डी पर तनाव से चोट) इंजरी हुई है, जिसके चलते वो टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हमें खेलते नजर नहीं आए थे और अब आईपीएल 2026 के भी कई मुकाबले मिस करने वाले हैं। इस वजह से सनराइजर्स हैदराबाद फ्रेंचाइजी की मालकिन काव्या मारन ने नए कप्तान का ऐलान कर दिया है।
इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्तान

जिस खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है वो कोई और नहीं बल्कि ईशान किशन हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने बल्ले से कमाल करने वाले ईशान किशन को टीम ने बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। वहीं अभिषेक शर्मा उपकप्तान बनाए गए हैं। तो अब देखना होगा कि यह दोनों खिलाड़ी मिलकर किस तरीके से टीम को आईपीएल 2026 सीजन में लीड करेंगे, क्योंकि बीते सीजन इस टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।
𝐀𝐍𝐍𝐎𝐔𝐍𝐂𝐄𝐌𝐄𝐍𝐓 🚨
Pat Cummins will miss a few games while recovering from injury.
Until he recovers, Ishan Kishan will be the Captain and Abhishek Sharma will be the Vice-Captain. pic.twitter.com/etXJUkQJeG
— SunRisers Hyderabad (@SunRisers) March 18, 2026
यह भी पढ़ें: वर्ल्ड क्रिकेट में काफी ‘नामी-गिरामी’ हैं ये 4 खिलाड़ी, लेकिन IPL 2026 में सिर्फ बेंच गर्म करते हुए आएंगे नजर
प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच सकी थी SRH
आईपीएल 2024 की फाइनलिस्ट रही सनराइजर्स हैदराबाद का 2025 सीजन में काफी खराब प्रदर्शन रहा था। यह टीम 14 में से सिर्फ 6 मैच जीत सकी थी और 7 में इसे हार का सामना करना पड़ा था, एक मैच बेनतीजा रहा था। इसके चलते यह टीम मैक्सिमम 13 अंक पर पहुंच पाई थी और अंक तालिका में छठे पायदान पर रही थी। हालांकि इस सीजन शायद यह टीम अच्छा करे।
बताते चलें कि ईशान किशन की कप्तानी में साल 2025 में झारखण्ड क्रिकेट टीम ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 जीतकर इतिहास रचा था। ऐसे में उनसे उम्मीद है कि वो टीम को चैंपियन बना सकते हैं और अच्छे से लीड कर सकते हैं।
पहली बार टीम को करेंगे लीड
डोमेस्टिक क्रिकेट में तो ईशान किशन को कई बार कप्तानी करते देखा जा चुका है और वहां पर वो बतौर कप्तान अपने आप को साबित भी कर चुके हैं। लेकिन आईपीएल में यह पहला मौका है, जब वो टीम को लीड करते दिखाई देंगे और टीम टूर्नामेंट में कहां तक जाएगी।
FAQs
आईपीएल 2026 में SRH की कप्तानी कौन करेगा?
यह भी पढ़ें: एबी डिविलियर्स ने BCCI को दी अहम सलाह, बताया सूर्या के बाद किसे बनाना चाहिए नया टी20 कप्तान