हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) बतौर कप्तान साल 2022 में चैंपियन बने थे। उन्होंने गुजरात टाइटंस को अपनी कप्तानी में उसके डेब्यू सीजन में ही चैंपियन बनाया था। लेकिन उसके बाद से वो ख़िताब नहीं जीत सके हैं। लेकिन उनके वजह से अन्य टीमें जरूर जीतती दिखाई दे रही हैं। यानी हार्दिक पांड्या दूसरे कप्तान के लिए काफी लकी साबित हो रहे हैं।
साल 2022 के बाद से नहीं जीत सके हैं ट्रॉफी
बता दें कि आईपीएल 2022 में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल डेब्यू किया था और उस सीजन हार्दिक पांड्या हमें कप्तानी करते नजर आए थे। हार्दिक की कप्तानी में टीम चैंपियन भी बनी थी और अगले सीजन यानी 2023 में फाइनल के लिए भी क्वालीफाई करी थी। हालांकि वहां पर उसे सीएसके के हाथों हार का स्वाद चखना पड़ा था।
मगर इसके बाद वो मुंबई इंडियंस आ गए और मुंबई इंडियंस के लिए खेलते हुए लगातार दोनों सीजन टीम को ट्रॉफी नहीं जीता सकें हैं। ट्रॉफी तो दूर टीम फाइनल तक भी नहीं जा पाई है। लेकिन अब उनकी वजह से दूसरी टीम जीतते नजर आ रही है और शायद 2026 में भी यही चीज रिपीट होगी।
दूसरे कैप्टन के लिए लकी साबित हो रहे Hardik Pandya

दरअसल, हार्दिक पांड्या साल 2023 कैप्टन फोटोशूट के दौरान एमएस धोनी के बगल में खड़े थे और उस दौरान धोनी ने ट्रॉफी जीती थी। वहीं 2024 में श्रेयस अय्यर उनके राइट साइड में थे। उस दौरान अय्यर ने ट्रॉफी जीती। 2025 में भी यही देखने को मिला। बीते साल उनके राइट साइड में रजत पाटीदार थे और रजत पाटीदार ने अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी उठाई और।
इसी कड़ी में अब 2026 आईपीएल सीजन के कैप्टन फोटोशूट के दौरान उनके बगल में अजिंक्य रहाणे और ईशान किशन खड़े थे। इससे उम्मीद लगाई जा रही है कि KKR और SRH में से ही कोई एक टीम चैंपियन बन सकती है। वैसे बीते सीजन तो दोनों टीमों का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था। लेकिन इस सीजन टीम कम बैक कर सकती है और शायद अपनी अगली ट्रॉफी भी उठा ले।
HARDIK PANDYA SAGA 🏆
2023 – MS Dhoni was standing on the left side of Hardik and CSK won the Trophy
2024 – Shreyas Iyer was on the right side of Hardik and KKR won the Trophy
2025- Rajat Patidar was on the right side of Hardik and RCB won the Trophy
2026 – Ajinkya Rahane and… pic.twitter.com/aH1VTDKyYl— adi. (@Hurricanrana_27) March 26, 2026
यह भी पढ़ें: कौन हैं Ananya Birla? RCB की नई मालकिन की खूबसूरती ने फैंस लूटा दिल, वायरल हुए इनके PHOTOS-वीडियो
लास्ट सीजन रहा था दोनों का कुछ ऐसा प्रदर्शन
आईपीएल 2024 में KKR और SRH दोनों फाइनल में गई थी और वहां पर KKR ने अपनी तीसरी ट्रॉफी उठाई थी। लेकिन 2025 सीजन में दोनों ही टीमें फ्लॉप हुईं। एसआरएच ने 14 में से सिर्फ 6 मैच जीते और 7 में उसे हार का सामना करना पड़ा, जिसके चलते वो कुल 13 अंकों के साथ अंक तालिका में छठे नंबर पर रही।
वहीं KKR 14 में से महज 5 मैच जीत पाई और 7 में उसे हार मिली। इसके साथ वो अंक तालिका में आठवें नंबर कर रही। अब देखना होगा कि इस आईपीएल सीजन दोनों किस तरीके का प्रदर्शन करेंगे और क्या हार्दिक पांड्या का लक इन दोनों के साथ भी होगा।
FAQs
आईपीएल 2026 की शुरुआत कब होगी?
आईपीएल 2026 कहां देखें?
यह भी पढ़ें: मार्च 2027 तक भारत के सभी मैचों की डेट का हुआ अधिकारिक ऐलान, जानें कब-कहाँ किस टीम से भिड़ेगी टीम इंडिया